नवविवाहिता महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत
राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अर्जुनी निवासी एक नवविवाहिता महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। महिला के गले में निशान है। वहीं उसके हाथ की उंगलियां जली हुई है। महिला के मायके पक्ष ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस पीएम रिपोर्ट व मर्ग डायरी उपलब्ध होने के बाद मामला दर्ज कर जांच की बात कह रही है।
अर्जुनी निवासी 27 वर्षीय संगीता सोनकर पति राकेश सोनकर को मंगलवार रात करीब 8 बजे मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। इस दौरान मृतक महिला संगीता के ससुराल वालों ने उसे फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही थी। इस दौरान मौके पर पहुंची बालोद जिला के निर्भया टीम के अध्यक्ष कविता गेन्ड्रे ने भी संगीता के ससुराल वालों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।