योगी सरकार का बड़ा दांव, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर माफ होगा किसानों का कर्ज

योगी सरकार का बड़ा दांव, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर माफ होगा किसानों का कर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार जिला स्तर पर कर्ज माफी के लिए सर्वे करवा रही है। इस सर्वे का मकसद उन किसानों की पहचान करना है जो पिछली बार कर्ज माफी का लाभ नहीं उठा पाए थे।

लोकसभा चुनाव की तारीख जैस- जैसे नजदीक आती जा रही हैं वैसे वैसे देश की सभी पार्टियों का दिल दिलदार होता जा रहा हैं सभी को अब जनता की परेशानियां दिखाई दे रही हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बड़ा फैसला कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर किसानों को नये साल का तोहफा देने के मूड में हैं। यानी की योगी सरकार एक इस साल लोकसभा चुनाव से पहले किसानों का कर्जा मांफ कर सकती हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार जिला स्तर पर कर्ज माफी के लिए सर्वे करवा रही है। इस सर्वे का मकसद उन किसानों की पहचान करना है जो पिछली बार कर्ज माफी का लाभ नहीं उठा पाए थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ भी किया था।

उत्तर प्रदेश में जब योगी सरकार ने आते ही किसानों का कर्ज मांफ किया था तब कई किसानों को आंशिक कर्जमाफी ही मिल पाई थी। उस दौरान बहुत से किसान तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से कर्जमाफी का लाभ भी नहीं उठा पाए थे। योगी सरकार इस सर्वे के द्वारा ऐसे किसानों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अगर योगी सरकार इस कदम को अमली जामा पहनाती है तो लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को लुभाने की कोशिश में इसे बड़ी कवायद के तौर पर देखा जाएगा।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.