निगम से जुड़े 7 गांवों में अरबों की जमीनों पर रसूखदारों का अतिक्रमण रायपुर। शासन जल्द ही राजधानी के सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई करने वाली है।रायपुर नगर निगम में जुड़े सात गांवों में अरबों रुपए की शासकीय जमीन पर शहर के रसूखदारों ने कब्जा कर रखा है। आज तक प्रशासन ने इन जमीनों से कब्जा हटाने का प्रयास नहीं किया था लेकिन अब पहली बार जिला प्रशासन इसकी शुरुआत करने जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त ने जोन वार टीमें बना कर…
महीना: जनवरी 2019
जोगी कांग्रेस का दामन छोड़ सकते हैं कौशिक और कुछ अन्य नेता
जोगी कांग्रेस का दामन छोड़ सकते हैं कौशिक और कुछ अन्य नेता रायपुर। जोगी कांग्रेस के कई नेताओं की कांग्रेस में वापसी होने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं. राहुल गांधी के आगामी छत्तीसगढ़ दौरा 28 जनवरी को जोगी कांग्रेस के 5 बड़े नेताओं की घर वापसी हो सकती है.पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने जानकारी दी है कि इस संबंध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से विस्तृत बातचीत हो चुकी है. जोगी कांग्रेस से जिन पांच नेताओं के कांग्रेस में लौटने की चर्चा चल रही है, वे सभी हालिया…
पंजीकृत संस्थाओं पर लागू नहीं होगा आरटीआई एक्ट
पंजीकृत संस्थाओं पर लागू नहीं होगा आरटीआई एक्ट बिलासपुर। मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि ऐसी पंजीकृत सोसायटी जिन्हें सरकार से किसी भी तरह की सहायता प्राप्त नहीं हो रही है वह लोक प्राधिकरण नहीं है। इन सोसायटियों पर आरटीआई एक्ट लागू नहीं होगा। रायपुर निवासी राकेश चौबे और प्रमोद तिवारी ने सूचना के अधिकार के तहत रायपुर स्थिति भातखंडे ललित कला शिक्षण समिति को आबंटित भूमि के संबंध में जानकारी मांगी थी। लेकिन संस्थान द्वारा कोई भी…
झुग्गी झोपड़ी के सदस्यों ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान
झुग्गी झोपड़ी के सदस्यों ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान रायपुर। शंकरनगर स्थित राजीव भवन में आज झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर किरणमयी नायक, सीतापुर विधायक अमरजीत भगत, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, महापौर प्रमोद दुबे सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। आज झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अमजद ने सभी सदस्यों की ओर से फूलों के हार से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झुग्गी…
पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यपालिक कर्मचारी कल्याण संघ ने बताई बघेल को अपनी समस्याएं
पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यपालिक कर्मचारी कल्याण संघ ने बताई बघेल को अपनी समस्याएं रायपुर। छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यपालिक कर्मचारी कल्याण संघ के प्रथम सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। संघ के नेताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों से अवगत कराया। इसमें नए कर्मचारी भर्ती,पदोन्नति, वेतनमान बढ़ाने, उपपंजीयक, पंजीयक को राजपत्रिक अधिकारी का दर्जा, पेग्रेट बढ़ाने और कार्यालय नहीं वहां कार्यालय खोलने आदि था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभाग के सचिव सुबोध सिंह इस संबंध में निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर जल्दी निराकरण…
गुरू बालदास ने अपने बेटे के लिए मांगा लोकसभा की टिकट
गुरू बालदास ने अपने बेटे के लिए मांगा लोकसभा की टिकट रायपुर। सतनामी समाज के गुरू बालदास अपने बेटे गुरू खुशवंत को लोकसभा चुनाव लड़ा सकते हैं। उन्होने जांजगीर सुरक्षित सीट से टिकट की मांग की है। बालदास ने पार्टी नेताओं से मुलाकात की है। चुनाव के ठीक पहले बालदास ने अपने बेटे व समर्थकों सहित पार्टी से जुड़े थे। चुनाव में इसका फायदा भी पार्टी को मिला। विधानसभा चुनाव तो बालदास नहीं लड़े और ना ही अपने बटे के लिए टिकट मांगी, लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने टिकट…
दुर्ग में डेंगू के 5 मरीज अस्पताल में भर्ती
दुर्ग में डेंगू के 5 मरीज अस्पताल में भर्ती दुर्ग। डेंगू ने शहर में एक बार फिर दस्तक दे दी है। डेंगू से पीडि़त 5 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डेंगू के दस्तक से शहर के लोग दहशत में आ गए हैं, क्योंकि हाल में ही इसका प्रकोप दुर्ग-भिलाई में देख चुके हैं। डेंगू पीडि़त कुंती जेलरोड पद्मनाभपुर, संतोषी बोरसी, राजेश कुंदरापारा, फुलबासन बाई बौगापारा, अमरीका साहू पद्मनाभपुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुनिया रविवार को लेंगे मोर्चा संगठनों और प्रकोष्ठों की बैठक
पुनिया रविवार को लेंगे मोर्चा संगठनों और प्रकोष्ठों की बैठक रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 20 जनवरी रविवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभाग की बैठक लेंगे। पूर्व में 16 जनवरी को हुई बैठक में प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन और प्रदेश महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी के द्वारा सभी मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों विभागों के प्रमुखों को लोकसभा के लिए रोड मैप बनाने प्रदेश जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी की अद्यतन सूची 20 जनवरी तक जमा करने के एआईसीसी के निर्देशों से…
मंदबुद्धि पीडि़ता के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा
मंदबुद्धि पीडि़ता के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा मुंगेली। विशेष न्यायालय नीलिमा सिंह बघेल ने मानसिक रूप से अशक्त पीडि़ता के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी मनहरण सिंह को 10 वर्ष के कारावास की और एक हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। प्रकरण की पीडि़ता पूर्णत: मानसिक रूप से अक्षम है एवं उसने न्यायालय के समक्ष कोई कथन नहीं किया, लेकिन न्यायालय ने विशेष प्रयास कर उसके इशारों एवं भावभंगिमाओं से उसके साथ अपराध होना प्रमाणित पाया। प्रकरण में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित…
अंबेडकर अस्पताल में कैंसर मरीजों का पेट मशीन और गामा कैमरे से होगा इलाज
अंबेडकर अस्पताल में कैंसर मरीजों का पेट मशीन और गामा कैमरे से होगा इलाज रायपुर। प्रदेश के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए पेट मशीन और गामा कैमरे से इलाज होगा। यह मशीन अत्याधुनिक है और इससे कैंसर मरीजों का बेहतर इलाज होगा। अंबेडकर अस्पताल के यह पहला मशीन लगाया जा रहा है, इससे प्रदेशभर के कैंसर मरीजों का इलाज में राहत मिलेगी। पेट मशीन और गामा कैमरा अभी तक प्रदेश के किसी भी प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में नहीं लगी है। करोड़ों की लागात से यह…
