मुख्यमंत्री से फरसपाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर में दंतेवाड़ा जिले के ग्राम फरसपाल (विकासखण्ड-गीदम) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की। श्री बघेल ने विद्यार्थियों से बड़े स्नेह के साथ उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा, रायपुर नगर निगम की पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक और फरसपाल विद्यालय के प्राचार्य श्री पी.एस. सोनवानी भी उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने…
दिन: 8 जनवरी 2019
मुख्यमंत्री को लोहण्डीगुड़ा के किसानों ने दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री को लोहण्डीगुड़ा के किसानों ने दिया धन्यवाद रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्री दीपक बैज के नेतृत्व में लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बस्तर जिले के लोहाण्डीगुड़ा में लगभग एक दशक पहले टाटा इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए तत्कालीन राज्य शासन द्वारा अधिग्रहित किसानों की निजी भूमि वापस करने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ताकरागुडा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री किड़मुरा मांडवी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल…
जन-घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में हमारा पहला कदम है तृतीय अनुपूरक : मुख्यमंत्री श्री बघेल
जन-घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में हमारा पहला कदम है तृतीय अनुपूरक : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जन घोषणा पत्र के सभी वादों को सरकार क्रमशः पूरा कर रही है। श्री बघेल ने कहा कि तृतीय अनुपूरक बजट इस दिशा में उनकी सरकार का पहला कदम है। किसानों के 6100 करोड़ रूपए की कर्ज माफी और उनसे 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने के वादे को पूरा करने के लिए भी तृतीय अनुपूरक में आवश्यक राशि का…
राज्य के विकास में उद्योगों का भी महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री श्री बघेल
राज्य के विकास में उद्योगों का भी महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – किसी भी देश अथवा राज्य के विकास में निश्चित रूप से उद्योगों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास होगा कि उद्योगपतियों और सरकार के बीच दूरी कम हो और प्रदेश के उद्योगों का अधिकतम लाभ प्रदेशवासियों को मिले। श्री बघेल आज रात यहां उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। भूपेश बघेल ने कहा-राज्य सरकार अपनी नई उद्योग नीति…
वर्ल्ड बैंक की टीम ने बिहान महिला समूहों के कार्यो को अन्य राज्यों के लिए बताया अनुकरणीय पहल
वर्ल्ड बैंक की टीम ने बिहान महिला समूहों के कार्यो को अन्य राज्यों के लिए बताया अनुकरणीय पहल रायपुर। वर्ल्ड बैंक की तीन सदस्यीय टीम रायपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के मिशन 25-25 के तहत गठित महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित की जा रही आर्थिक गतिविधियों का जायजा लिया। सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अतानु पुरकायस्थ के नेतृत्व में वर्ल्ड बैंक की तीन सदस्यीय टीम ने रायपुर जिले के आरंग जनपद पंचायत के मंदिरहसौद पंचायत में महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित पेवरब्लाक निर्माण…
अभ्यर्थी 10 जनवरी तक ही जमा कर सकेंगे अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा
अभ्यर्थी 10 जनवरी तक ही जमा कर सकेंगे अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा रायपुर। विधानसभा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा आगामी 10 जनवरी को शाम 5 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को चुनावी खर्च संबंधी लेेखा प्रस्तुत करने के संबंध में आज यहां जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 रायपुर नगर उत्तर, 51 रायपुर नगर दक्षिण, 52 आरंग, और 53 अभनपुर के व्यय प्रेक्षक श्री प्रसुन काबरा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में…
सामान्य सभा की बैठक 15 जनवरी को
सामान्य सभा की बैठक 15 जनवरी को रायपुर। जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक आगामी 15 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन, रबि फसल हेतु पानी की व्यवस्था, फसल बीमा का क्रियान्वयन सहित कृषि, उद्योग, शिक्षा, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक सोनी ने सामान्य सभा के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का…
सहायक लाइब्रेरियन, लाइब्रेरी सहायक एवं ट्रॉन्सलेटर भर्ती परीक्षा 13 जनवरी को
सहायक लाइब्रेरियन, लाइब्रेरी सहायक एवं ट्रॉन्सलेटर भर्ती परीक्षा 13 जनवरी को रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा सहायक लाइब्रेरियन, लाइब्रेरी सहायक एवं ट्रॉन्सलेटर भर्ती परीक्षा 2018 आगामी 13 जनवरी को व्यापम द्वारा निर्धारित परीक्षा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डब्ल्यू आर.एस. कॉलोनी रायपुर और वर्धमान द स्कूल नहर रोड कृष्णा नगर संतोषी नगर रायपुर में संचालित किया जायेगा। उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पूनम शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 6 में कंट्रोल रूम…
शिक्षा गुणवत्ता अभियान का दूसरा चरण 10 से
शिक्षा गुणवत्ता अभियान का दूसरा चरण 10 से रायपुर। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान का दूसरा चरण आगामी 10 जनवरी से प्रारंभ होकर 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक राजीव गांधी शिक्षा मिशन डा. बसवराजु एस. ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को उनकों सौंपे गए स्कूलों का इस दौरान अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शालाओं में गुणवत्ता उन्नयन का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया जाता है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा…
कलेक्टर ने किया संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य व धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
कलेक्टर ने किया संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य व धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने जिले के विकासखण्ड पथरिया के शासकीय प्राथमिक शाला मोहभ_ा और लोंहदा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं काटने के चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम लोहदा के प्राथमिक शाला में अभिहित अधिकारी अनुपस्थित पाया गया। इसलिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। प्राथमिक शाला मोहभ_ा में सभी बीएलओ और अभिहित अधिकारी उपस्थित पाये गये। कलेक्टर ने कक्षा दूसरी के…
