मुख्यमंत्री से फरसपाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

0

मुख्यमंत्री से फरसपाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर में दंतेवाड़ा जिले के ग्राम फरसपाल (विकासखण्ड-गीदम) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की। श्री बघेल ने विद्यार्थियों से बड़े स्नेह के साथ उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा, रायपुर नगर निगम की पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक और फरसपाल विद्यालय के प्राचार्य श्री पी.एस. सोनवानी भी उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्रवाई का अवलोकन भी किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों