मुख्यमंत्री भक्तिन माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए, मार्च तक किसानों के खाते में पहुंचेगी समर्थन मूल्य की बढ़ी राशि : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि भक्तिन माता राजिम ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में संगठित तरीके से काम कर आगे बढ़ रहा है और दूसरे समाज भी उनका अनुकरण कर रहे हैं। श्री बघेल आज राजिम के मेला स्थल में प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित…
दिन: 7 जनवरी 2019
मुख्यमंत्री पहुंचे अनुरागी धाम, पूजा-अर्चना के साथ जनता की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
मुख्यमंत्री पहुंचे अनुरागी धाम, पूजा-अर्चना के साथ जनता की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मुंगेेली जिले के ग्राम मोतिमपुर (विकासखण्ड-पथरिया) पहुंचे, जहां उन्होंने अनुरागी धाम के यज्ञ स्थल में आहुति देकर हवन कुण्ड की पूजा अर्चना की। उन्होंने जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। श्री बघेल अनुरागी धाम समिति द्वारा आयोजित अखण्ड नवधा रामायण के समापन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने समाधि मंदिर निर्माण हेतु शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुरागी जी का दर्शन लाभ नहीं…
मुख्यमंत्री से बीज उत्पादक किसानों की मुलाकात
मुख्यमंत्री से बीज उत्पादक किसानों की मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में प्रदेश के बीज उत्पादक किसानों ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनके ज्ञापन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ किसान नेता श्री उधोराम के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से बीज उत्पादक किसानों को देय प्रोत्साहन राशि प्रति वर्ष दिलाए जाने का अनुरोध किया। श्री बघेल ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका ज्ञापन आवश्यक कार्रवाई के लिए कृषि मंत्री…
उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा आईसीएलए-2019 का शुभारंभ
उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा आईसीएलए-2019 का शुभारंभ रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने आज यहां पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय और ल्यूमिनेशेन्स सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय आई.सी.एल.ए. कॉन्फ्रेंस (इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ल्यूमिनेशेन्स एण्ड इट्स एप्लीकेशन्स)-2019 का शुभारंभ किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी शैक्षणिक संस्थाए विश्व की सबसे प्राचीन और ज्ञान विज्ञान का प्रमुख केन्द्र रही है। किन्तु वर्तमान में शोध कार्यो में कमी के कारण इनके स्तर में कमी आ रही है। इसे दूर करने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत युवाओं में…
डॉ. संजीव शुक्ला और एच.आर. मनहर पुलिस उप महानिरीक्षक बने
डॉ. संजीव शुक्ला और एच.आर. मनहर पुलिस उप महानिरीक्षक बने रायपुर। पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी ने आज अटल नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला और एच.आर.मनहर को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर उन्हें स्टार लगाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान डीजीपी ने आशा व्यक्त किया कि दोनों अधिकारी अपने नए पद के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
विधायक जुनेजा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
विधायक जुनेजा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन रायपुर। बिलासपुर जोन के रेल मंडल के डीआरएम को कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा ने ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि श्रीराम नगर के पास वीआईपी स्टेट जाने वाले रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम शीघ्र पूर्ण करें। फाफाडीह वाल्टेयर लाइन में निर्माणाधीन अंडरब्रिज का काम शीघ्र पूर्ण करें। दुरंतो को रायपुर में स्टापेज हो, ताकि राजधानीवासियो को सहूलियत मिल सके। तेलीबांधा शंकर नगर क्षेत्र में सिटी बुकिंग की भी आवश्यकता है। जुनेजा ने…
शिवरतन मुख्य सचेतक, भीमा मंडावी सचेतक नियुक्त
संसदीय सचिवों की नियुक्ति की जाएगी-अकबर
संसदीय सचिवों की नियुक्ति की जाएगी-अकबर रायपुर। प्रदेश के वनमंत्री मो. अकबर ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पिछली सरकार की भांति कांग्रेस सरकार में भी संसदीय सचिवों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार नियम कायदों के अनुसार ही कार्य करेगी। गौरतलब है कि पिछली भाजपा सरकार में की गई संसदीय सचिवों की नियुक्ति का कांग्रेस ने विरोध किया था।
दुकान में लगी आग, विधायक पहुंचे घटना स्थल
नकबजनी के दो आरोपी गिरफ्तार
नकबजनी के दो आरोपी गिरफ्तार रायपुर। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित सुपर टोन इलेक्ट्रॉनिक दुकान के खिड़की का ग्रिल उखाड़कर लाखों रुपये के समान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ही गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों में चन्द्रप्रकाश जंघेल व निरंजन तांडी। दोनों आरोपी शक्ति नगर पंडरी के रहने वाले हैं। बताया जाता की आरोपी चन्द्रप्रकाश सुपर टोन इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था। जिससे वह दुकान के गोदाम में रखे सामानों की जानकारी रखा था। उसने अपने दोस्त…
