CJI गोगोई ने रिटायरमेंट पूर्व दिया एक और बड़ा फैसला, CJI गोगोई ने रिटायरमेंट पूर्व दिया एक और बड़ा फैसला, RTI के दायरे में आएगा मुख्य न्यायाधीश का ऑफिस

नई दिल्ली। देश के प्रधान न्यायाधीश के दफ्तर को सूचना के अधिकार (RTI) के दायरे में लाने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया। जिसके अंतर्गत मुख्य न्यायाधीश का ऑफिस भी सूचना के अधिकार RTI के तहत आएगा। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसमें कुछ नियम भी जारी किए हैं। फैसले में कहा गया है कि मुख्य न्यायाधीश ऑफिस एक पब्लिक अथॉरिटी है, इसके तहत ये RTI के तहत आएगा। लेकिन इस दौरान दफ्तर की गोपनीयता बरकरार रहेगी।…

JNU छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर आई सरकार, प्रबंधन ने कम की बढ़ी हुई फीस, छात्रों ने बोला दिखावटी

नई दिल्ली। देश की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्र और प्रशासन आमने-सामने हैं। बीते दिनों छात्रों का प्रदर्शन कैंपस से निकलकर सड़क तक पहुंच गया। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि छात्रों के प्रदर्शन के कारण मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जेएनयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जेएनयू आए थे। इस दौरान छात्रों ने रमेश पोखरियाल निशंक को कई घंटों तक ऑडिटोरियम से निकलने नहीं…

समर्थन पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल के अतिरिक्त समय न देने पर शिवसेना सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंची

मुंबई। उहापोह के बीच महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए आवश्यक समर्थन पत्र सौंपने के वास्ते अतिरिक्त समय न देने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निर्णय के खिलाफ शिवसेना मंगलवार को उच्चतम न्यायालय पहुंची। राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश से पहले राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश में लगी रही शिवसेना दोनों दलों से आवश्यक समर्थन पत्र नहीं जुटा पाई थी। शिवसेना के नेताओं ने सरकार गठन के दावे के लिए सोमवार रात साढ़े सात बजे की समयसीमा से पहले राज्यपाल से मुलाकात की…

महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिरोध के बीच राष्ट्रपति शासन लगा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लग गया है। राज्यपाल और मोदी कैबिनेट की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दी है। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की। राज्य में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव के बाद कोई भी दल सरकार नहीं बना पाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर…

आर्थिक,भू सामरिक, रक्षा, विज्ञान एवं तकनीक या अंतरिक्ष विज्ञान एवं IT का सभी क्षेत्रों में भारतीयों का कद बढ़ा विश्व ने हमारी प्रतिभा का लोहा माना : वेंकैया नायडू

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के सभी मानक मजबूत स्थिति में हैं और केन्द्र सरकार की विभिन्न आर्थिक सुधारों के बारे में प्रतिबद्धता को देखते हुये अगले दस साल में दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की भारत की क्षमता संदेह से परे है। श्री नायडू ने वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र के संगठन एसोचैम द्वारा आयोजित जेआरडी टाटा स्मृति व्याख्यान समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अपने सभी मूल मानकों पर मजबूत स्थिति में है। नायडू ने यह…

केंद्र सरकार ने शुरू की अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार राम जन्मभूमि मामले में मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और कुछ अधिकारियों की टीम अदालत के फैसले का विस्तृत अध्ययन कर रही है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उक्त न्यास के गठन पर विधि मंत्रालय और अटॉर्नी जनरल की राय ली जाएगी। यह ट्रस्ट ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की रूपरेखा तैयार करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों के एक दल को शीर्ष अदालत के फैसले का…

महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस बरकरार, राज्यपाल से मिले आदित्य ठाकरे, शिवसेना ने पेश किया दावा मांगा और वक्त, राज्यपाल ने किया इनकार

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बानी हुई है। कांग्रेस शिवसेना को समर्थन देने को लेकर असमंजस में है। इस बीच आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने राज्यपाल को बताया कि हम सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हमने उनसे कम से कम 2 दिन का समय मांगा, लेकिन हमें समय नहीं दिया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए उनके दावे को अस्वीकार नहीं किया गया है। हम राज्य में सरकार बनाने के प्रयासों में लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों…

सुप्रीम कोर्ट फैसला: शुभ मुहूर्त देखकर 2020 से शुरू होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सूत्रों का कहना है कि अगले साल 2020 से निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए शुभ घड़ी (मुहूर्त) देखी जाएगी। इस समय जिस जगह चबूतरे पर रामलला विराजमान हैं, वहीं बनने जा रहे मंदिर का गर्भगृह होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक ट्रस्ट के जरिए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन महीने के भीतर ट्रस्ट गठित करने को कहा है। अब…

अयोध्या मामला फैसले का स्वागत करते हुए आडवाणी बोले- मेरे रुख की पुष्टि हुई, मैं खुद को धन्य मानता हूँ जन आंदोलन का हिस्सा बनकर

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि आंदोलन के शिल्पकार एवं भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने शनिवार को कहा कि वह पूरे दिल से अयोध्या मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के आए फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके रुख की पुष्टि हुई है और वह खुद को धन्य मानते हैं। आडवाणी ने बयान जारी कर कहा, ‘‘अयोध्या के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ की ओर से दिए गए ऐतिहासिक फैसले का खुले दिल से स्वागत करने के लिए मैं देशवासियों के साथ खड़ा…

कहीं भी किसी के मन में कोई भी कटुता रही हो तो उसे भी तिलांजलि देने का दिन है : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सर्वसम्मति के फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया और केन्द्र को निर्देश दिया कि नयी मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ का भूखंड आबंटित किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। My address to the nation. https://t.co/xeMEuOyun0 — Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2019 राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा आज सुप्रीम कोर्ट ने…