नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने सरकार से देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिये कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कठोर कदम उठाना चाहिए तथा दो से अधिक बच्चा पैदा करने वालों को दंडित किये जाने का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आबादी 125 करोड़ से अधिक हो गयी है और यह नियंत्रित नहीं हो रही है। इस पर सोचना होगा। उन्होंने कहा कि देश में प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं। देख में औद्योगिक विकास और शहरीकरण…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
भारत ने किया 3500 किलोमीटर रेंज वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन और पाक भी मिसाइल की जद में
नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को विशाखापट्टनम के तट से पिछले छह दिनों में दूसरी बार 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का पनडुब्बी से सफल परीक्षण किया है। DRDO द्वारा विकसित मिसाइल का आज सुबह पानी के नीचे के प्लेटफॉर्म से परीक्षण किया गया। इससे पहले 12 जनवरी को भी परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल K-4 का सफल परीक्षण किया गया था। K-4 बैलिस्टिक मिसाइल से नौसेना की ताकत बढ़ेगी। मिसाइल को नौसेना की स्वदेशी आईएनएस अरिहंत-श्रेणी की परमाणु-संचालित पनडुब्बी पर तैनात किया जाएगा।…
राहुल – केजरीवाल जो कहते हैं वहीं इमरान खान भी कहते हैं, उनके बीच क्या संबंध हैं।’’ : अमित शाह
नई दिल्ली(बीएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा बोलते हैं। उन्होंने गुरूवार को दावा किया कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर शहर में उपद्रव के पीछे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का हाथ था और अगर वे लोग फिर से सत्ता में आ गए तो राष्ट्रीय राजधानी असुरक्षित हो जाएगी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भी निशाना साधा, जिन्होंने एक निजी TV चैनल को कहा था कि वह शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े…
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हमारा संवैधानिक संकल्प है : उपराष्ट्रपति नायडू
नई दिल्ली(बीएनएस)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश की बेटियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एक संवैधानिक संकल्प है। नायडू ने ट्वीट किया, “आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देश की बेटियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने आह्वान किया, “समाज ये सुनिश्चित करे कि हमारी बेटियों को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने के बराबर अवसर मिलें। समाज की हर वह कुरीति समाप्त हो जो उनकी…
केरल में CAA का समर्थन कर रहे हिंदुओं की रोकी गई पानी सप्लाई, भाजपा सांसद के ट्वीट पर केस दर्ज
तिरुवंतपुरम(बीएनएस)। बीजेपी सांसद शोभा करांडलाजे के खिलाफ केरल पुलिस ने धर्म व जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के उदुपि चिकमंगलूर से सांसद शोभा करांडलाजे ने ट्वीट कर लिखा है कि केरल दूसरा कश्मीर बनने की राह पर कदम बढ़ा रहा है। मल्लापुरम की कुट्टीपुरम पंचायत के हिंदुओं के यहां पानी की सप्लाई रोक दी गई थी क्योंकि उन्होंने CAA 2019 का समर्थन किया था।’ उन्होनें पूछा कि क्या लुटियन्स…
भारत ने स्पष्ट किया, कश्मीर मामले पर किसी तीसरे पक्ष की नहीं है जरूरत
नई दिल्ली(बीएनएस)। भारत ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि कश्मीर मामले पर किसी तीसरे पक्ष के भूमिका की कोई आवश्यकता नहीं है और बातचीत के लिये उपयुक्त माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कश्मीर मामले पर हमारा रूख स्पष्ट और स्थिर है। कश्मीर मामले पर किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है।’’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से भारत एवं पाकिस्तान के बीच विवाद सुलझाने में मदद को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान…
चीन में कोरोना वायरस का कहर, वुहान शहर लॉक डाउन, शहर छोड़ने पर अस्थायी रुप से रोक, 17 लोगों की मौत
नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस (कोरोनावायरस) का कहर जारी है। कोरोना वायरस के फैलते प्रकोपर पर लगाम लगाने की कोशिश के तहत चीन ने अपने मुख्य शहर वुहान को पूरी तरह से बंद (लॉक डाउन) कर दिया है। चीन के हुबेई प्रांत की सरकार ने वुहान शहर में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय लोगों के शहर छोड़ने पर अस्थायी रुप से रोक लगा दी है। चीन में कोरोनावायरस से 17 लोगों की मौत के बाद करीब 11 मिलियन की आबादी वाले वुहान शहर में रेलवे, प्राइवेट…
केंद्र सरकार का जम्मू-कश्मीर को तोहफा, विकास के लिए 80 हजार करोड़ के पैकेज को दी मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए बुधवार को 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। यह जानकारी HRD मंत्रालय ने दी। इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर छह हजार करोड़ रुपये की परियोजना ‘अटल जल मिशन योजना’ को मंजूरी दी। ‘अटल टनल’ के लिए भी चार हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने पिछले साल अगस्त महीने में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने…
पकिस्तान की गुहार पर ट्रंप की कश्मीर समाधान पेशकश भारत ने ठुकराया, कही दो टूक- तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। भारत – पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नयी पेशकश के जवाब में सरकार के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की किसी भी भूमिका की कोई गुंजाइश नहीं है। भारत का लंबे समय से रुख रहा है कि कश्मीर का मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है तथा किसी तीसरे पक्ष द्वारा मध्यस्थता या हस्तक्षेप का कोई प्रश्न नहीं उठता। ट्रंप ने मंगलवार को दावोस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान…
‘‘हम सरकार नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं : राजनाथ सिंह
मेरठ। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में भाजपा की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां कहा कि ‘‘हम सरकार नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। मेरठ के माधवकुंज मैदान में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित जन जागरण रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि हमने (पिछली सरकार में) नागरिकता संशोधन कानून बनाया था लेकिन उस दौरान यह लागू नहीं हो सका था और इस बार हमने इसे कर दिखाया। उन्होंने कहा, ‘‘इस…
