ऐशो-आराम में बढ़ोतरी के बावजूद हर कोई नाखुश – असंतुष्ट है और आंदोलन कर रहा है, : RSS प्रमुख भागवत

अहमदाबाद। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हा कि भौतिक सुख में कई गुणा वृद्धि के बावजूद समाज में हर कोई नाखुश है और लगातार आंदोलन कर रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में व्याख्यान देते हुए भागवत ने कहा कि जो राजनीतिक दल सत्ता में नहीं हैं, वे भी आंदोलन कर रहे हैं। भागवत ने कहा, ऐशो-आराम में बढ़ोतरी के बावजूद हर कोई नाखुश है और आंदोलन कर रहा है। चाहे वह मालिक हो या नौकर, विपक्षी दल हो या आम आदमी, छात्र हो या शिक्षक, हर कोई नाखुश और असंतुष्ट…

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प – PM मोदी के रोड शो की तैयारी में जुटा प्रशासन, NSG-SPG चप्पे-चप्पे पर होगी नजर, तैनात रहेंगे 10 हजार जवान

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 24 फरवरी को यहां होने वाले रोड शो में 25 वरिष्ठ IPS अफसरों के नेतृत्व में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पहली बार दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे ट्रम्प अहमदाबाद में एक रोड शो में शिरकत करेंगे और साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे। उनका मोटेरा में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के उदघाट्न का कार्यक्रम भी निर्धारित है। पुलिस उपायुक्त (नियंत्रण कक्ष) विजय पटेल ने कहा…

CAA के विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी को योगी सरकार ने भेजा एक करोड़ का नोटिस

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी को प्रशासन ने 1.04 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया है। यूपी प्रशासन ने उनको यह नोटिस नागरिकता संशोधित कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लेकर जारी किया है। इमरान प्रतापगढ़ी ने 29 जनवरी से मुरादाबाद में CAA के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन को सात फरवरी को संबोधित किया था। इससे पहले 6 फरवरी को भी प्रशासन ने इमरान प्रतापगढ़ी को नोटिस जारी किया था, हालांकि आज तक प्रशासन नोटिस तामील नहीं कर पाया है। इमरान प्रतापगढ़ी को…

भीमा कोरेगांव केस की NIA जांच पर, शरद पवार के बाद कांग्रेस ने भी जताई असहमति कहा- उद्धव ठाकरे के पास पावर हो सकती है, लेकिन…

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को उद्धव सरकार की ओर से भीमा कोरेगांव मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौपे जाने पर सहमति को लेकर असहमति जताई है। कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह उचित नहीं था, इस तरह की बातों को लेकर पार्टनर से विचार करना चाहिए। आप (उद्धव ठाकरे) पावर में हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिए था। हमारे मंत्री वहां हैं, उन्होंने लड़ाई लड़ी। एक दिन पहले ही NCP नेता शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सवाल…

शांतिपूर्ण ढंग से CAA का विरोध कर रहे लोगों को, देशद्रोही नहीं कहा जा सकता : मुंबई हाई कोर्ट

मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दायर एक याचिका की सुनवाई में बंबई हाई कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से किसी भी कानून का विरोध कर रहे लोगों को राष्ट्रविरोधी या देशद्रोही नहीं कहा जा सकता है। हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी एक याचिका की सुनवाई में दी जिसमें CAA के खिलाफ आंदोलन के लिए पुलिस ने अनुमति प्रदान नहीं की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बंबई हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने कहा कि यदि जनता किसी कानून का विरोध कर रही…

टोल प्लाजा के लिए आज से 15 दिनों के लिए निः शुल्क उपलब्ध है (FASTag) फास्टैग, जानिए – कहां और कैसे ?

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक राहत भरी खबर दी है। अगर आपने अब तक फास्टैग (FASTag) नहीं लिया है तो आपके पास 29 फरवरी तक इसे फ्री में पाने का मौका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 29 फरवरी तक फास्टैग (FASTag) फ्री में देने का फैसला किया है। इससे पहले NHAI ने 22 नवंबर से 15 दिसंबर 2019 तक फ्री में NHAI फास्टैग दिए थे। केंद्र सरकार ने देश के 527 से ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्गों पर FASTag आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू किया है। सूत्रों के…

चीन में हर पल कहर ढा रहा “कोरोना वायरस”, 2 दिन में 143 की मौत, अब तक मरने वालों की संख्या 1600 के पार

वुहान (चीन) । चीन में खतरनाक कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना वायरस के कहर से मरने वालों की संख्या में हर पल इजाफा हो रहा है और अब इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1631 हो गई है। बीते दो दिनों में इस बीमारी से 143 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को यह जानकारी चीन के स्वास्थ्य अधिकारी ने दी। चीन में कोराना वायरस का सबसे ज्यादा आतंक हुबेई प्रांत में देखने को मिल रहा है। नोवल कोरोना वायरस का केंद्र बने हुबेई प्रांत में इस बीमारी…

भारत को दरकिनार कर ‘कश्मीर’ को लेकर तुर्की ने दिया बड़ा बयान, खुश हुये PM इमरान

इस्लामाबाद। भारत की आपत्ति के बावजूद तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने शुक्रवार (14 फरवरी) को एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाया और कहा कि उनका देश इस मामले में पाकिस्तान के रुख का समर्थन करेगा क्योंकि यह दोनों देशों से जुड़ा विषय है। दो दिन की यात्रा पर यहां पहुंचे एर्दोआन ने पाकिस्तान की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि तुर्की इस सप्ताह पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (FATF) की ग्रे सूची से बाहर होने के पाकिस्तान के प्रयासों का समर्थन करेगा। Pakistan…

केंद्र को SC की फटकार, टेलीकॉम कंपनियां आज आधी रात तक जमा करें एजीआर के 92,000 करोड़

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की ओर से फटकार लगाए जाने के बाद दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को शुक्रवार मध्य रात्रि तक 92,000 करोड़ रुपए बकाना चुकाने का निर्देश दिया है। दूरसंचार विभाग ने भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी कंपनियों को शुक्रवार की मध्य रात्रि से पहले समायोजित सकल राजस्व (AGR) बकाए का भुगतान करने का आदेश दिया। दूरसंचार विभाग के एक आदेश के अनुसार कंपनियों को शुक्रवार को रात 11.59 तक बकाए का भुगतान करने को कहा गया है। दूरसंचार विभाग ने कंपनियों को सर्किल के आधार पर…

प्रधानमंत्री मोदी ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति डी सूसा के साथ की वार्ता, द्विपक्षीय संबंधों पर दिया जोर

नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने शुक्रवार को कारोबार, निवेश सहित दोनों देशों के संबंधों को और गहरा बनाने के रास्तों एवं रिश्तों के विविध आयामों पर व्यापक चर्चा की। पुर्तगाल के राष्ट्रपति सूसा चार दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार की रात को भारत पहुंचे । उनका शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया जहां उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने कारोबार, शिक्षा, निवेश…