दिल्ली हिंसा : NSA अजीत डोभाल ने संभाला मोर्चा, हिंसाग्रस्त इलाकों का किया दौरा, बोले- इंशा अल्लाह जल्द शांति होगी

नई दिल्ली। दिल्ली में हिंसा के बाद आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया, इस दौरान वह लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाइश देते दिखाई दिये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दंगा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात सामान्य बनाने के निर्देश दिए हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करते समय अजित डोभाल ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा, ‘लोगों के बीच दुश्मनी नहीं है। वे शांति चाहते हैं। कुछ लोगों की वजह से यहां हिंसा हुई। किसी को डरने की…

दिल्ली हिंसा पर PM मोदी ने ट्वीट कर कहा- पुलिस और एजेंसियां शांति बनाए रखने काम कर रही है, जल्द से जल्द होगी शांति बहाल

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भारी हिंसा के बीच एक तरफ जहां शांति लाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारी संख्या में सुरक्षा बलों को हिंसा प्रभावित इलाके में तैनाती की गई है। इस बीच PM नरेन्द्र मोदी ने पहली बार दिल्ली हिंसा पर ट्वीट करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। PM मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जो हालात है उस पर विस्तृत समीक्षा की। पुलिस और अन्य एजेंसियों शांति बहाली सुनिश्चित करने…

दिल्ली हिंसा: उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 20 हुई, हालात चिंताजनक, धारा 144 लागू, सीमाएं सील, अजीत डोभाल ने लिया स्थिति का जायजा

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हुआ है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 13 से बढ़कर 20 हो गई हैं। गुरु तेग बहादुर अस्पताल ने चार और लोगों के मरने की पुष्टि की है। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन करने वाले और विरोध करने वालों के बीच रविवार को भड़की हिंसा मंगलवार को भी जारी रही। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर आदि इलाकों में जारी हिंसा…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया ताजमहल का दीदार, प्रेम के प्रतीक को देखकर हुये आश्चर्यचकित

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप आगरा पहुँच कर प्रेम के प्रतीक के तौर पर बनाए गए ऐतिहासिक ताजमहल को देखा। प्रेम के प्रतीक के तौर पर बनाए गए 17वीं सदी के मुगल युग के मकबरे को देखकर आश्चर्यचकित हो गए। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर अहमदाबाद से पहुंचे। मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाया था। ट्रंप परिवार के दौरे के लिए ताजमहल की सजावट की गई। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला ने…

ट्रंप ने की मोदी की तारीफ गिनाये उपलब्धि, कहा- अमेरिका भारत को पसंद करता है और उसका निष्ठावान मित्र बना रहेगा।

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच स्वाभाविक और स्थाई मित्रता है, उनके देश के साथ संबंधों में भारत का विशेष स्थान है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को पसंद करता है और उसका निष्ठावान मित्र बना रहेगा। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के बीच स्वाभाविक और स्थायी मित्रता है। भारत ने व्यक्तिगत…

‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में बोले मोदी- ‘‘ भारत-अमेरिका के संबंध अब केवल गठजोड़ तक नहीं, मोटेरा स्टेडियम में आज एक नया इतिहास बन रहा है

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा को भारत और अमेरिका के संबंधों में नया अध्याय करार देते हुए आज कहा कि यह दोनों देशों के लोगों की प्रगति और समृद्धि का एक नया दस्तावेज बनेगा। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के स्वागत में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, ‘‘ भारत-अमेरिका के संबंध अब केवल गठजोड़ तक ही नहीं हैं। यह इससे काफी आगे और करीबी रिश्ते हैं।’’ उन्होंने कहा कि आज मोटेरा स्टेडियम में एक नया…

नमस्ते ट्रंप LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे अहमदाबाद, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया स्वागत

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने विमान से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री के विजय रूपाणी ने आगवानी की। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ट्रंप सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पहुंचने से पहले PM नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत उनकी यात्रा का इंतजार कर रहा है और इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और अधिक मजबूत होंगे। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भारत के लोगों के साथ होने को…

ट्रंप के हिन्दी ट्वीट का PM मोदी ने दिया जवाब, लिखा- अतिथि देवो भव:, पहुंचे अहमदाबाद, करेंगे ट्रंप का स्वागत

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पहुंचने से पहले PM नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत उनकी यात्रा का इंतजार कर रहा है और इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और अधिक मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सुबह ट्वीट में लिखा, ‘‘भारत आपकी यात्रा का इंतजार कर रहा है । आपकी यात्रा से निश्चित तौर पर दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे । आपसे जल्द ही अहमदाबाद में मुलाकात होगी।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। अतिथि देवो भव: https://t.co/mpccRkEJCE — Narendra…

भारत पहुंचने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने हिन्दी में किया ट्वीट, लिखा- हम भारत आने के लिए तत्पर हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!

नई दिल्ली। भारत पहुंचने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली में ट्वीट कर अपनी उत्सुकता को बताया है। ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘हम भारत आने के लिए तत्पर हैं । हम रास्ते में हैँ, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!’’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का यह पहला भारत दौरा है। अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। हम भारत आने के लिए तत्पर हैं । हम…

ट्रंप का दिखा ”बाहुबली” लुक, बोले- भारत में अपने प्रिय मित्रों से मिलने के लिए काफी उत्साहित हूँ

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि वह अगले सप्ताह भारत यात्रा के दौरान अपने ‘‘प्रिय मित्रों’’ से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं। ट्रम्प ने एक वीडियो रिट्वीट करते हुए यह बात कही जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति को ‘बाहुबली’ (भारतीय फिल्म का एक किरदार) के अवतार में दिखाया गया है। वीडियो में राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रम्प और PM नरेन्द्र मोदी भी नजर आ रहे हैं। ट्रम्प और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को भारत जाएंगे। वे इस दौरान अहमदाबाद, आगरा तथा…