कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों को दिए सात मंत्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को खत्म हो रहे लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। उन्होंने देश में 3 मई तक सभी से लॉकडाउन का पालन करने की बात की। वहीं PM मोदी ने देशवासियों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए सात मंत्र भी दिए। उन्होंने इन सात अपीलों के लिए देशवासियों का साथ मांगा। उन्होंने कहा कि इन सात बातों में आपका साथ ही कोरोना पर विजय प्राप्त करने का मार्ग है। विजयी होने के लिए निष्ठापूर्वक काम करने वाला यह सात काम…

लॉकडाउन के बीच मोदी सरकार ने दी सौगात, 3 महीने तक 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5-5 किलो अनाज दिया जाएगा मुफ्त

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस से 339 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कोरोना मरीजों की संख्या 10363 हो गई है। पिछले 24 घंटे के भीतर 1211 मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 31 लोगों की मौत हो गई। 1035 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 28 दिन तक कोई नया मामला नहीं आने पर ही ट्रांसमिशन की श्रृंखला टूटना माना…

लॉकडाउन के बीच मुंबई से घर वापस जाने के लिए बांद्रा स्टेशन पर जुटे हजारों प्रवासी मजदूर, अमित शाह ने ठाकरे से की बात

मुंबई। अपने मूल राज्यों में लौटने की अनुमति की मांग को लेकर बांद्रा में प्रवासी मजदूरों का एक बड़ा समूह इकट्ठा हुआ। बाद में पुलिस और स्थानीय नेताओं के कहने पर वो तितर-बितर हुए। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की PM नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा करने के कुछ ही घंटे बाद बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर यहां मंगलवार को सड़क पर आ गए और मांग की कि उन्हें उनके मूल स्थानों को जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की…

कोविड-19 : कोरोना पर प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान- 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, 20 अप्रैल से सीमित क्षेत्रों में मिल सकेगी सशर्त सीमित छूट

नई दिल्ली। देश में कोरोना कहर के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के 21वें दिन देश के नाम संबोधन में मंगलवार को सुबह 10 बजे PM मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल के बाद कुछ सीमित सेक्टर्स में सशर्त सीमित छूट दी जा सकती है। मगर कोरोना वायरस के मामलों में कमी नहीं दिखने पर इसे…

कोविड-19 : राज्य सरकारें एवं केंद्र शासित प्रदेश लॉकडाउन से प्रभावित प्रवासी कामगारों के लिये उठाएं कल्याणकारी कदम : गृह मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश भर के विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे प्रवासी कामगारों के लिये भोजन, आश्रय, दवा, मोबाइल एवं वीडियो कॉल सुविधाओं सहित कल्याणकारी उपाय करने को कहा है। राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में राहत शिविरों में रह रहे प्रवासी कामगारों के कल्याण के सिलसिले में दिये गये उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लेख किया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मंत्रालय ने कोविड-19 का प्रभावी…

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना वायरस हारा जीते जॉनसन

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के खिलाफ ‘व्यक्तिगत लड़ाई’ जीत ली है। एक सप्ताह तक अस्पताल में चले इलाज के बाद उन्होंने कोरोना को हरा दिया है। उन्हें तीन दिन तक आईसीयू में भी रखना पड़ा था। रविवार को जॉनसन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अभी वह तुरंत ऑफिस नहीं जॉइन कर पाएंगे। It is hard to find the words to express my debt to the NHS for saving my life. The efforts of millions of people across this country to stay home are…

कोविड-19 : खतरे में भारतीय अर्थव्यवस्था, 2020-21 में GDP घटकर 2.8 फीसदी रहने का अनुमानः विश्व बैंक

वाशिंगटन। विश्व बैंक ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त झटका दिया है। इससे देश की आर्थिक वृद्धि दर में भारी गिरावट आएगी। विश्व बैंक ने रविवार को ‘दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था पर ताजा अनुमान: कोविड-19 का प्रभाव’ रिपोर्ट में कहा है कि 2019-20 में भारतीय अथव्यवस्था की वृद्धि दर घटकर पांच प्रतिशत रह जाएगी। इसके अलावा 2020-21 तुलनात्मक आधार पर अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में भारी गिरावट आएगी और यह घटकर 2.8 प्रतिशत रह जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 का झटका…

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, बाहर निकलें या लॉकडाउन में घर पर रहें, सोशल मीडिया पर चुटकी ले रहे लोग

नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 3.5 थी। भूकंप के कारण भयभीत लोग अपने घरों से बाहर आ गए। इस भूकंप का केंद्र दिल्ली में था और इसका केंद्र आठ किलोमीटर की गहराई में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके शाम में 5.45 बजे महसूस किए गए। भूकंप के कारण नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर…

‘जान भी जरूरी है, जहान भी जरूरी है’ इसके साथ-साथ लॉकडाउन भी जरुरी है, लॉकडाउन बढ़ाने के सुझाव पर कर रही विचार सरकार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार कोविड-19 के कारण लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 14 अप्रैल के बाद दो सप्ताह के लिए बढ़ाने के ज्यादातर राज्यों के अनुरोध पर विचार कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शनिवार को हुई मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद यह बात कही। मोदी ने इस बैठक में मुख्यमंत्रियों से कहा कि ध्यान अब ‘‘जान भी, जहान भी’’ पर होना चाहिए और भारत के ‘‘उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि एवं स्वस्थ भारत’’ के लिए यह जरूरी है। सरकार के मुख्य प्रवक्ता के एस धतवलिया…

कोविड-19 : कोरोना वायरस के रोकथाम के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाने, थूकने पर रोक लगाएं राज्य: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से सार्वजनिक स्थानों पर चबाने वाले तंबाकू के इस्तेमाल और थूकने पर रोक लगाने को कहा है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशाों के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, गैर धूम्ररहित चबाने वाले तंबाकू, पान मसाला और सुपारी से शरीर में लार अधिक बनने लगती है और इससे थूकने की अत्याधिक इच्छा होती है। सार्वजिनक स्थानों पर थूकने से कोविड-19 के प्रसार में तेजी आ सकती है। कोरोना वायरस…