ब्लूमबर्ग,संयुक्त राष्ट्र। यदि आपको कोरोना संक्रमण हुआ और आप ठीक हो गए हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अब बचाव की आवश्यकता नहीं है। कोरोना संक्रमण एक से अधिक बार भी हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को मात दे चुके लोगों के लिए इम्यूनिटी पासपोर्ट या रिस्क फ्री सर्टिफिकेट जारी करने का विरोध करते हुए चेतावनी दी है। WHO ने 24 अप्रैल को जारी बयान में कहा, ”अभी कोई सबूत नहीं है कि जो लोग कोविड-19 से रिकवर हो गए और उनके…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
कोरोना लॉकडाउन के बीच शर्तों के साथ आज से देश में खुलेंगी दुकानें, काम कर सकेगा सिर्फ आधा स्टाफ
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कुछ शर्तों के साथ शनिवार से बाजारों में दुकानें खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है। राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष की हैसियत से जारी विज्ञप्ति में गृह सचिव ने कहा है कि केंद्र सरकार के 15 अप्रैल के नोटिफिकेशन के क्रम में ही आपदा प्रबंधन कानून के तहत यह आदेश दिए जा रहे हैं। इसमें कुछ संशोधन करते हुए कहा गया है कि सभी राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में दुकानें जो नगर निगमों और नगरपालिकाओं के…
जो 20 वर्ष में नहीं हुआ, वो लॉकडाउन ने कर दिखाया, उत्तर भारत में दिखा ये बड़ा बदलाव यंहा पढ़े….. जाने
न्यूज़ डेस्क। पूरा विश्व इस वक्त कोरोना महामारी की चपेट में है। कोरोना महामारी की वजह से विश्व के अधिकांश देश लॉकडाउन हैं। भारत भी 40 दिनों के लिए लॉकडाउन रहेगा। वर्तमान में औपचारिक घोषणा के अनुसार भारत में कम से कम 3 मई तक तो लॉकडाउन रहने वाला है। इस बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। अमेरिकन स्पेस एजेंसी यानी NASA ने दावा किया है कि भारत में वायु प्रदूषण में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है, खासकर के उत्तर भारत के इलाके में। नासा ने…
PM मोदी ने लॉन्च की स्वामित्व योजना, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और ऐप, कहा- कोरोना संकट से बदला काम करने का तरीका, मिला आत्मनिर्भर बनने का सबक
नई दिल्ली। पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना ने हम सभी के काम करने के तरीके को बहुत बदल दिया है। पहले हम किसी कार्यक्रम को आमने सामने रहकर करते थे। लेकिन आज वही कार्यक्रम वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से करना पड़ रहा है। आज इस कार्यक्रम में जुड़े सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने हमारे लिए अनेक मुसीबतें पैदा की हैं, जिनकी हमने कभी कल्पना तक नहीं की थी। लेकिन इससे भी बड़ी बात ये…
महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की हत्या ‘हिंदू विरोधी सुनियोजित षड्यंत्र’ : विश्व हिंदू परिषद
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके चालक की निर्मम हत्या को ‘हिंदू विरोधी सुनियोजित षड्यंत्र’ बताया है। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने गुरुवार को कहा कि इस घटना के कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। इसलिए जांच और हत्यारों के साथ षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जरूरी है। विहिप के महामंत्री ने पूछा है कि लॉकडाउन के दौरान 14 अप्रैल को गांव-गांव में बच्चे चुराने वाले गैंग की अफवाह किसने फैलाई? 3-4 दिन पहले ही आस-पास के क्षेत्र…
सरकारी कर्मचारियों पर पड़ी कोरोना वायरस महामारी की मार, केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने पर लगाई रोक
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी का असर अब सरकारी कर्मचारियों पर भी पड़ने लगा है। केंद्र सरकार ने इस संकट के कारण बढ़ते वित्तीय बोझ के चलते सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में अगले साल जुलाई तक कोई वृद्धि नहीं करने का फैसला किया है। इस फैसले का केन्द्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों तथा 61 लाख पेंशनभोगियों पर असर पड़ेगा। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा गया है,‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न संकट को देखते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों…
कोरोना वायरस को परास्त करने के लिये देशवासी लॉकडाउन का पालन करना जारी रखें: उपराष्ट्रपति नायडू
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिये लागू किये गये देशव्यापी बंद (लॉकडाउन) का पिछले एक महीने से किये जा रहे पालन की सराहना करते हुये देशवासियों से कोरोना को पूरी तरह परास्त करने के लिये इसके पालन को जारी रखने की अपील की है। नायडू ने बृहस्पतिवार को लॉकडाउन के 30 दिन पूरे होने पर कहा, ‘‘इस आपदा से मुक्ति के लिए, देशवासियों द्वारा दिखाए गए साहस और धैर्य पूर्वक कठिनाइयों को सहन करने के जज्बे को नमन करता हूं।’’ नायडू…
कोविड-19 : स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को दंडित करने के लिए अध्यादेश को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 महामारी से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर हिंसा के कृत्यों को संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध बनाने वाले एक अध्यादेश को बुधवार को अपनी मंजूरी दी। महामारी रोग अधिनियम, 1897 में संशोधन करने वाला इस अध्यादेश में स्वास्थ्यकर्मियों को पहुंचे जख्म तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या उसे नष्ट करने के लिए मुआवजे की व्यवस्था की गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ने इस अध्यादेश की उद्घोषणा के लिए अपनी मंजूरी दे दी।’’ अपने और परिवारजन के लिए गंभीर जोखिम…
माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, बोले- कोरोना से भारत को बचाने के लिए आपके प्रयास सराहनीय
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना महामारी के खिलाफ भारत के प्रयासों के लिए उनकी तारीफ की है। उन्होंने अपने पत्र में PM मोदी के नेतृत्व और कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। उन्होंने कहा, ‘मैं कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए आपके नेतृत्व के साथ-साथ आपकी और आपकी सरकार के सक्रिय कदमों की सराहना करता हूं। देश में हॉटस्पॉट चिह्नित करने और लोगों…
गृह मंत्री अमित शाह ने डाक्टरों से की बातचीत, काम की तारीफ के साथ ही दिया सुरक्षा का भरोसा
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को डाक्टरों के एक समूह तथा भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के प्रतिनिधियों से बातचीत की और कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष में उनके योगदान को सराहा। साथ ही शाह ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिया। गृह मंत्री की डाक्टरों के साथ यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब देशभर से कोरोना वायरस से लोहा ले रहे डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की खबरें आ रही हैं। गृह मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डाक्टरों और आईएमए के प्रतिनिधियों से…
