प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 20 लाख करोड़ के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ आर्थिक पैकेज का किया ऐलान, कहा- इस संकट से हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है

नई दिल्ली। लॉकडाउन के तीसरे चरण की मियाद 17 को पूरी हो रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर देश को संबोधित किया। इस अवसर पर PM मोदी ने देश के लिए आत्मनिर्भर पैकेज की घोषणा की। श्री मोदी ने 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया। ये आर्थिक पैकेज, ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। मोदी ने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे और…

कोविड-19 : मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री मोदी बोले- दो गज की दूरी, हुई ढीली तो बढ़ेगा संकट

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने, लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर निकलने और आर्थिक गतिविधियां तेज करने के उपायों पर सोमवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की। शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण भारत की तरफ श्रमिकों के पलायन और मजदूरों के अपने घर जाने से आर्थिक गतिविधियों की बहाली में आने वाली समस्याओं पर इस बैठक में चर्चा की जा रही है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मीटिंग में PM मोदी ने…

आरोग्य सेतु एप ने 300 उभरते हॉटस्पॉट को लेकर सरकार को किया सावधान, हो सकती थी बड़ी चूक: CEO नीति आयोग

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मरीजों को ट्रैक करने में सरकार का आरोग्य सेतु एप बेहद शक्तिशाली टूल साबित हो रहा है। इसने प्रशासन को देशभर में 650 हॉटस्पॉट को लेकर अलर्ट किया और 300 उभरते हॉटस्पॉट को लेकर भी सावधान किया, नहीं तो चूक हो सकती थी। यह बात नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत ने कही है। 2 अप्रैल को लॉन्चिंग के बाद से 9.6 करोड़ लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं। यह दुनिया में सबसे तेजी से 5 करोड़…

सोशल मीडिया के अफवाहों को किया खारिज,अमित शाह ने कहा- मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, किसी भी बीमारी से पीड़ित नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि वह ‘‘पूरी तरह स्वस्थ’’ हैं और किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं। शाह ने बयान जारी कर कहा कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में अफवाह सोशल मीडिया के माध्यम से फैली। उन्होंने ट्वीटर पर बयान साझा करते हुए कहा, ‘‘मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है। मेरे स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी लोगों को मेरा संदेश। pic.twitter.com/F72Xtoqmg9 — Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) May 9, 2020 श्री शाह ने…

(IMD) भारतीय मौसम विभाग ने मौसम बुलेटिन में दिखाया, यह भारत का हिस्सा, यहां पढ़ें …..

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर-गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद क्षेत्रों के लिए मौसम बुलेटिन जारी कर रहा है, क्योंकि यह भारत के हिस्से हैं। यह माना जाता है कि देश हमेशा अपनी स्थिति पर कायम है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, “आईएमडी पूरे जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के लिए मौसम बुलेटिन जारी कर रहा है। हम बुलेटिन में गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद का भी उल्लेख कर रहे हैं, क्योंकि…

कोविड-19 : कोरोना लॉकडाउन से बढ़ रहे है Domestic violence के मामले, चिंता में WHO

लंदन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के यूरोप कार्यालय के प्रमुख ने कहा है कि एजेंसी कोरोना वायरस महामारी के बीच बेल्जियम, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, स्पेन और अन्य देशों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के खिलाफ बढ़ती घरेलू हिंसा की खबरों को लेकर ‘‘बहुत चिंतित’’ है। डा. हांस क्लूगे ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डेटा बहुत कम है लेकिन यूरोप में देशों में 60 प्रतिशत महिलाओं के घरेलू हिंसा से प्रभावित होने की जानकारी आ रही है और हेल्पलाइन नम्बरों पर की जाने वाली कॉल में पांच…

कोविड-19 : जून – जुलाई में चरम पर पहुंच सकती है कोरोना महामारी, एम्स डायरेक्टर की चेतावनी

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के देशभर से लगातार हजारों मामले रोज सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन और अन्य कदम उठाए जाने के बावजूद अभी इसके मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डायरेक्टर ने कहा कि देश में कोविड-19 महामारी अभी अपने शिखर पर नहीं पहुंची है। एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा, “मोडलिंग के डेटा और जिस तरह केस यहां पर बढ़ रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि जून और जुलाई महीने में यह महामारी अपने चरम पर होगी, लेकिन इसमें कई…

विशाखापट्टनम के रसायन संयंत्र में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत, सरकार ने की मृतकों के परिजनों को एक करोड़ देने की घोषणा

नई दिल्ली। केंद्र ने बुधवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक रसायन संयंत्र में गैस रिसाव होने से 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1,000 अन्य प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के महानिदेशकएस एन प्रधान ने कहा कि संयंत्र से रिसाव अब बहुत कम हो गया है लेकिन NDRF कर्मी इसे पूरी तरह से बंद करने तक मौके पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि गैस रिसाव से अभी तक 11 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के…

क्या वैश्विक महामारी कोरोना की आड़ में विश्व की कई सरकारें कर रही मनमानियां ? अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी पर भी खतरा

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना की मार दुनिया का लगभग हर एक देश झेल रहा है। जिसको रोकने को लिए सरकारों ने लॉकडाउन जारी किया और लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश भी दिया। इसी बीच कोरोना की आड़ में सत्ता के शीर्ष पर बैठे कुछ नेताओं ने असीमित अधिकारों का इस्तेमाल भी किया। जिन पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। आलोचकों का कहना है कि सरकार कोरोना की आड़ में सत्ता की पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है। तुर्की ने सोशल मीडिया पोस्ट के…

हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू सहित कश्मीर में दो आतंकी ढेर, सिर पर था 12 लाख का ईनाम

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष कमांडर को घेर लिया जिसकी आठ वर्षों से तलाश थी। इसके चलते अधिकारियों को घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य गांव में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनकी अभी पहचान नहीं की जा सकी है। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं और लोगों की आवाजाही पर सख्त पाबंदियां…