दुनियाभर में कोरोना वायरल के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4 लाख के पार हुई

लंदन। दुनियाभर में कोविड-19: कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4 लाख के पार हो गई है। जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी की तालिका में यह जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि यह संख्या और अधिक हो सकती हैं क्योंकि कई मृतक ऐसे हैं, जिनकी कोविड-19 जांच नहीं की गई थी। यह आंकड़े रविवार को सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले यानि शनिवार को ब्राजील सरकार ने कोरोना वायरस से मरने वाले और इससे संक्रमित पाए गए लोगों के आंकड़े प्रकाशित करने बंद कर दिए हैं।…

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आज रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, ”शोपियां” के रेबान में चले एक अभियान में पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सुरक्षा बलों और आम नगारिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के…

ड्रैगन चल रहा है दोहरी चाल, एक तरफ शांति की बातें दूसरी तरफ युद्धाभ्यास दिखाकर दबाव बनाने की कोशिश में चीन

न्यूज़ डेस्क। चीन एक बार फिर वही कर रहा है जिसके लिए कुख्यात है। ड्रैगन एक मुंह से शांति की बातें कर रहा है तो दूसरी तरफ युद्ध का फूंफकार छोड़कर दबाव बनाने की कोशिश। लद्दाख में भारतीय सेना से तनातनी के बीच चीन की पीपल लिब्रेशन आर्मी (PLA) ने एक बड़े युद्धाभ्यास का दावा किया है। सीमा विवाद को लेकर बीतचीत के बीच ही चीन की सेना ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्ध की तैयारी परख रही है। चीन की सरकारी मीडिया इस युद्धाभ्यास की तस्वीरें और वीडियो जारी करके…

भारत-चीन LAC विवाद पर बैठक के बाद केंद्र सरकार का बयान, कहा – शांति से हल निकालने पर सहमत हुए दोनों पक्ष

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव को लेकर हुई दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी किया है। सरकार ने कहा है सीमावर्ती क्षेत्रों में ​स्थिति का हल निकालने और शांति सुनिश्चित करने और लिए दोनों पक्ष सैन्य और कूटनीतिक तौर पर जुड़े रहेंगे। चुशुल-मोल्दो क्षेत्र में शनिवार को हुई बैठक पर विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों पक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में शांतिपूर्वक हल निकालने के लिए सहमत हुए हैं। यह फैसला विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों…

दिल्ली दंगों की जांच कर रही पुलिस टीम के इंस्पेक्टर विशाल का शव कार से बरामद, चोट के कोई निशान नहीं, मौत का कारण नहीं स्पष्ट

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की लाश एक कार में संदिग्ध अवस्था में मिली है। उनकी लाश केशवपुरम थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके में मिली। इंस्पेक्टर विशाल खानवलकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में कार्यरत थे। उनके शव पर चोट के कोई निशान नहीं थे, जिससे फ़िलहाल मौत के कारण का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। लोधी कॉलनी में तैनात विशाल दिल्ली में हुए हिन्दू विरोधी दंगों की जाँच कर रही टीम का भी हिस्सा थे। पुलिस को शनिवार (जून 6, 2020) की शाम 4 बजे ही…

हथिनी विनायकी हत्या : गर्भवती हथिनी विनायकी की हत्या मामले में अब्दुल करीम और उसका बेटा रियाजुद्दीन फरार, पुलिस कर रही तलाश।

न्यूज़ डेस्क। केरल में गर्भवती हथिनी विनायकी की मौत के मामले की जाँच तेज हो गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले के दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पलक्कड़ के पुलिस अधीक्षक जी शिवा विक्रम ने फरार होने वाले लोगों के नाम अब्दुल करीम और उसका बेटा रियासुद्दीन बताया है। दोनों ही अंबालाप्पारा के निवासी हैं। दरअसल दोनों के उस संपत्ति के मालिक होने का संदेह है, जहाँ से आरोपित पी विल्सन को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक…

खालिस्तान पर अकाल तख्त का सनसनीखेज बयान, कहा- यदि भारत सरकार हमें पेशकश देती है, तो हम इसे स्वीकार करेंगे।’’

अमृतसर। ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के 36 साल पूरे होने के मौके पर यहां शनिवार को स्वर्ण मंदिर परिसर में कुछ सिख कट्टरपंथियों के खालिस्तान समर्थक नारे लगाये जाने के बीच प्रभावशाली अकाल तख्त ने कहा कि यदि सरकार की ओर से प्रस्ताव आता है, तो सिख समुदाय एक अलग राज्य के विचार के खिलाफ नहीं है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रमुख एवं पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बेटे ईमान सिंह मान के नेतृत्व में करीब 100 कार्यकर्ताओं ने अकाल तख्त में नारे लगाये। सिख कट्टरपंथी संगठन दमदमी टकसाल के…

अभिनेता सोनू सूद ने चार्टर्ड विमान से मुंबई से 173 प्रवासी श्रमिकों को उनके घर उत्तराखंड भेजा

न्यूज़ डेस्क। जानेमाने फिल्म अभिनेता सोनू सूद एक भारतीय मॉडल और निर्माता भी हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में अभिनय करते हैं। सोनू सूद आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा हैं। देशभर में जब लॉकडाउन हो गया तो सबसे ज्यादा मुसीबत उन लोगों के लिए हुई जो डैली वर्कर्स थे। दिहाड़ी पर काम करके अपनी जिंदगी चलाने वालों के लिए मानों लॉकडाउन भूख का सैलाब लेकर आ गया हो। काम बंद हो जाने के करण पैसे…

पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, दंगे भड़काने, भ्रामक सूचन फ़ैलाने का आरोप

न्यूज़ डेस्क। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ पर झूठी खबर और भ्रामक सूचनाओं को फैलाकर दो संप्रदायों के बीच तनाव फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के प्रवक्ता नवीन कुमार ने 13 अप्रैल को लक्ष्मी नगर थाने में दुआ के खिलाफ तहरीर दी थी। जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। जांच में साक्ष्य पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच ने दुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नवीन कुमार ने अपनी शिकायत में विनोद दुआ पर भ्रामक सूचना फैला कर…

इस आयुर्वेदिक नुस्खे से 5 दिन में ठीक हो रहे कोरोना के मरीज, बढ़ जाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता, सामने आए चौंकाने वाले परिणाम

नई दिल्ली। दुनिया भर में जारी कोरोना संकट के बीच उसे रोकने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगातार कई देशों में वैज्ञानिकों की फौज काम कर रही है। इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल के डॉक्टरों ने दावा किया है कि सोंठ पाउडर और लहसुन के प्रयोग से महज पांच दिन में ही कोरोना को परास्त किया किया गया है। पहले फेज में जिन 16 मरीजों को सोंठ पाउडर और लहसुन…