सुरक्षाबलों ने लिया सरपंच अजय पंडिता की हत्या का बदला, कश्मीर में दहशत फैलाने और पलायन कराने के मंसूबों को दिया कड़ा संदेश

न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई सरपंच अजय पंडिता की हत्या का सुरक्षाबलों ने बदला लेकर संदेश दिया है कि अब जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की मनमानी नहीं चलने वाली है। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते आतंकी मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी उमर ने ही सरपंच अजय पंडित की हत्या की थी। इस हत्या के पीछे आतंकियों का मकसद जम्मू-कश्मीर के पंच और सरपंचों में दहशत पैदा करना और हिन्दुओं को पलायन के लिए मजबूर करना था। कश्मीर के IG विजय कुमार ने इस…

हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उतनी ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने की दिशा में लगातार काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उतनी ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की चर्चा से आगे की रणनीति तय करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, सिक्किम सहित…

जम्मू-कश्मीर: आतंकी ठिकाने में कंडोम, वियाग्रा का भंडार: कश्मीर में इस्लाम के नाम पर सेक्सुअल टेरर, बंदूक की नोंक पर यौन शोषण

न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर के शोपियॉं में आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में कंडोम, वियाग्रा, गर्भनिरोधक गोलियॉं और पोर्न बरामद किया गया है। इससे पता चलता है कि कश्मीर में इस्लाम के नाम पर जारी ‘जिहाद’ की आड़ में सेक्सुअल टेरर को अंजाम दिया जा रहा है। आतंकी कश्मीरी महिलाओं का यौन शोषण करते हैं। यह कुछ ऐसा ही है जैसा सीरिया में ISI आतंकी यजीदी महिलाओं के साथ करते हैं। घाटी में चल रहे इस सेक्सुअल टेरर (Sexual terror) को लेकर टाइम्स नाउ ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। न्यूज…

सलमान खान एंड फैमिली विषधर साँप… सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर अभिनव कश्यप ने खोले बॉलीवुड के चौकाने वाले राज

न्यूज़ डेस्क। सलमान ख़ान की फिल्म ‘दबंग’ के निर्देशक अभिनव सिंह कश्यप ने सरकार से माँग की है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की विस्तृत जाँच की जाए। उन्होंने कहा कि सुशांत भले ही चले गए लेकिन उनकी लड़ाई अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने कई बड़ी समस्याओं को सामने ला दिया है, जिससे आज बॉलीवुड में कई लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत के पीछे कोई बड़ी वजह है, जैसे बॉलीवुड में ‘मी टू’ #metoo #BoycottSalmanKhan…

नाराज शिवराज का दिग्गी पर हमला कह- दिग्विजय इंटरनेशनल झूठे : मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल/रायसेन । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘इंटरनेशनल झूठा’ करार दिया है। उन्हें एक वीडियो के कारण कांग्रेस नेता पर हमला बोलने की जरूरत पड़ गई। भाजपा का आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर पर शिवराज के बयान का एक वीडियो जारी कर सियासी हलचल पैदा कर दी है। सिंह ने जो वीडियो जारी किया, उसे कांटछांट कर भाजपा और चौहान की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। सत्ताधारी पार्टी ने दिग्विजय के खिलाफ पुलिस में…

LAC पर भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, भारतीय सेना के एक अफसर और 2 जवान शहीद, कुछ चीन सैनिक भी मारे गए, पुष्टि नहीं

न्यूज़ डेस्क। लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में तीन भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। इनमें सेना के एक अफसर भी शामिल हैं। यह घटना सोमवार रात को हुई है। सूत्रों के मुताबिक, चीन के भी कुछ सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, चीन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों ओर से पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है। 1975 के बाद यह पहली बार है जब भारत-चीन सीमा पर किसी सैनिक की शहादत हुई हो। पिछले करीब डेढ़ महीने से भारत और…

कोरोना संकट काल में मुख्यमंत्री योगी के तेजी से बढ़े फॉलोवर, आंकड़ा पहुंचा 1 करोड़ के पार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोरोनाकाल में किए गए कार्यो को सोशल मीडिया में लोग सराह रहे हैं। सोमवार को उनके ट्विटर अकाउंट पर 1 करोड़ फॉलोवर हो गए। योगी के ट्विटर अकाउंट ‘माइयोगीआदित्यनाथ’ पर फॉलोवर की तादाद 10 मिलियन (1 करोड़) से ज्यादा हो गई और सबसे खास बात यह है कि सभी फॉलोवर पूरी तरह ऑर्गेनिक हैं। 30 मार्च से आज तक तकरीबन 25 लाख फॉलोवर बढ़े हैं। सोमवार को देश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (5.85 करोड़) और अमित शाह (2.88…

भारत के सख्त संदेश के बाद रिहा किये गए भारतीय दूतावास के 2 कर्मचारियों को 12 घंटों तक पाक हिरासत में की गई लाठी-डंडों से पिटाई

नई दिल्ली। पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों को कथित रूप से हिट एंड रन मामले में 12 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा। भारत के कड़े आपत्तिपत्र (डिमार्शे) और त्वरित रिहाई के सख्त संदेश के बाद दोनों कर्मचारियों को छोड़ा गया। लेकिन मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें हाथ पैर बांध कर बार-बार रॉड और लकड़ी के डंडों से पीटा गया। लोगों ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि दोनों भारतीय कर्मचारियों…

मोदी है तो मुमकिन है को फलीभूत करते हुए महज एक महीने में वो कर दिखाया जो काम 70 साल में ना हुआ, PM केयर्स फंड से ख़रीदे 50 हजार वेंटीलेटर

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि नामुमकिन को भी मुमकिन करने वाले की है। उन्होंने जो काम सत्तर साल में नहीं हुआ उसको एक महीने के भीतर कर दिखाया है। उन्होंने PM केयर्स फंड के माध्यम से देश के अस्पतालों को एक महीन के भीतर 50 हजार वेंटीलेटर उपलब्ध कराकर इसका पुख्ता प्रमाण दिया है। 13 मई, 2020 को PM केयर्स फंड से 50 हजार वेंटीलेटर के लिए 2 हजार करोड़ रुपये जारी किए गये थे। उसके बाद कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मोदी सरकार ने वेंटीलेटर…

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने मोदी सरकार ने संभाला मोर्चा, जानिए दिल्ली को कोरोना मुक्त बनाने वाले 10 अहम फैसले

न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और केजरीवाल सरकार के हाथ खड़े करने के बाद अब मोदी सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली और महाराष्ट्र के हालात को लेकर काफी चिंतित है। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मैदान में उतारा है। रविवार को अमित शाह ने मुख्यमंत्री केजरीवाल, स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों और एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के साथ चर्चा की। इस बैठक में कोरोना मुक्त दिल्ली…