नई दिल्ली। कोरोना काल में अगर आपने लोन मोरेटोरियम की सुविधा का लाभ लिया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि एमएसएमई, एजुकेशन, होम, कंज्यूमर, ऑटो लोन पर लागू चक्रवृद्धि ब्याज (ब्याज पर ब्याज) को माफ किया जाएगा। हालांकि, हलफनामे में कहा गया है कि कर्ज पर संविदात्मक ब्याज पर छूट को माफ नहीं किया जा सकता है क्योंकि इससे बैंकों पर 6 लाख…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
हाथरस कांड : ठहाके लगाते हुए दुःख बांटने जा रहे भाई-बहन, राहुल-प्रियंका का वीडियो हुआ वायरल, ये लोग पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे है या फिर मजाक उड़ाने
न्यूज़ डेस्क। आज भी हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस का सियासी ड्रामा जारी है। आज फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा पीड़ित परिवार से मिलने दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए। हाथरस जाने के दौरान प्रियंका गांधी खुद ड्राइविंग सीट पर बैठीं नजर आयी, जबकि भाई राहुल बगल की सीट पर बैठे हुए थे। लेकिन दिल्ली से हाथरस के इस सफर में जिस तरह दोनों भाई-बहन ठहाका लगाते नजर आए, उससे लगता है कि उन्हें कोई तुरुप का पत्ता हाथ लग गया हो। ये…
#AtalTunnel : PM मोदी ने ‘अटल सुरंग’ को देश को किया समर्पित, कहा- विरोधी जितनी भी राजनीति कर लें, देश रुकने वाला नहीं
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग अटल सुरंग का उद्घाटन किया। इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा का समय भी चार से पांच घंटे कम हो जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक अटल सुरंग दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है। इसकी लंबाई 9.02 किलोमीटर है जो मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ेगी। इससे पहले यह घाटी भारी बर्फबारी के कारण लगभग छह महीने तक संपर्क से कटी रहती…
#स्वच्छ _भारत_अभियान : स्वच्छ भारत अभियान के 6 साल पुरे, मोदी सरकार की बेमिसाल उपलब्धियां
न्यूज़ डेस्क। हाल में ही पुरे देश ने महात्मा गांधी की 151वीं जयंती मनाई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ भारत अभियान’ ने भी अपने 6 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर, 2014 को हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत प्रयासों से यह अभियान अब एक जन आंदोलन बन चुका है। प्रधानंत्री मोदी और उनकी सरकार के अथक प्रयासों का परिणाम है कि जहां देश को खुले में शौच से मुक्ति मिली, वहीं शहरों और गांवों को साफ रखने…
PM मोदी ने जल जीवन मिशन (‘हर घर जल’’) को लेकर ग्राम सरपंचों और प्रधानों को लिखा पत्र, कहा- गरीब और हाशिए पर खड़े लोगों को नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में अपने प्रयास को रखें जारी।
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन (‘हर घर जल’’) को लेकर देश के सभी ग्राम सरपंचों और प्रधानों को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में सरपंचों और प्रधानों से गांवों में हर घर को नल का जल उपलब्ध कराने के लिए इस मिशन को प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 29 सितंबर को लिखे इस पत्र में कहा है कि इस मिशन के लक्ष्य- ‘हर घर जल’’ को सभी सरपंच, प्रधान, ग्राम समुदाय के नेताओं की सहायता से पूरी तरह…
चुनाव से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, PM मोदी ने दोस्त ट्रंप की जल्द ठीक होने की कि कामना
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप के लिए बुरी खबर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ट्रम्प ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हम तत्काल पृथक-वास और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इसका एकसाथ सामना करेंगे।’’ इससे पहले ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर बताया था कि उनकी करीब…
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया उनको नमन, दी श्रद्धांजलि
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर नमन किया है। अपने ट्वीट संदेश में एक वीडियो को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हम गांधी जयंती के अवसर पर प्यारे बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और अनमोल विचारों से सीखने की कोई सीमा नहीं है। मैं मंगल-कामना करता हूं कि बापू के आदर्श सदैव ही एक समृद्ध और करुणामय भारत बनाने में हमारा मार्गदर्शन करते रहें।’ https://twitter.com/narendramodi/status/1311843987532050437?s=20 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया…
हाथरस जाते समय कैमरे में खुली राहुल की पोल, गिरने से पहले बोले – “भैया कैमरा लाना इधर” और नाटकीय तरीके से गिरे नीचे, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। इसके बाद, पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर दोनों कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके लाठी मारकर गिरा दिया। जहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोका गया था, वहां से हाथरस…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए मंत्रालयों, राज्यों को भेजा परामर्श
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बच्चों और दिव्यांगों की सुरक्षा समेत मानवाधिकार के सभी पहलुओं पर जोर देते हुए कोविड-19 के मद्देनजर विभिन्न मंत्रालयों और राज्यों को परामर्श जारी किया है। NHRC ने एक बयान में कहा कि वह वंचित और कमजोर लोगों के अधिकारों के बारे में ‘‘काफी चिंतित’’ है और उसने ‘‘मानवाधिकार और भविष्य के कदमों के संबंध में कोविड-19 के असर पर विशेषज्ञों की एक कमेटी’’ का गठन किया। NHRC issues advisories to the concerned ministries and all the States/UTs in context of COVID-19 pandemic.…
PM मोदी-उपराष्ट्रपति ने दी राष्ट्रपति कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- उनकी समझदारी राष्ट्र के लिए बड़ी पूंजी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 75वें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। नीतिगत मुद्दों पर उनकी गहरी अंतर्दृष्टि और ज्ञानपूर्ण समझ राष्ट्र के लिए पूंजी है। समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए वह बहुत ही तत्पर रहते हैं। मैं उनकी लंबी उम्र और उत्तम सेहत की कामना करता हूं।’’ कोविंद का जन्म 1945 को आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले…
