खुद को पप्पू कहने वाले राहुल का लॉजिक सुनकर हंसी से आपका पेट फट जाएगा, कहते है मंडी टैक्स आपने खत्म कर दिया, मतलब सड़कों को आपने खत्म कर दिया…, अब हो रहे है सोशल मीडिया में ट्रोल

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं कि मजाक का पात्र बन जाते हैं। आज फिर एक बार ऐसे हु कुछ बोल गए राहुल कृषि कानून के विरोध में राहुल गांधी का काफिला आज मंगलवार को पंजाब से हरियाणा पहुंचा। यहां राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि किसान अपना माल कहीं भी बेच सकता है। जब सड़क नहीं होगी तो कहां जाएगा, कैसे जाएगा किसान? सड़क बनी मंडी…

कोरोनावायरस का फैलाव रोकने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया दिशानिर्देश, कंटेनमेंट जोन में त्योहारों पर समारोह न हो

नई दिल्ली । उत्सवों के दौरान कोरोनावायरस का फैलाव रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करते हुए कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों से त्योहारों को अपने घरों में ही मनाने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा, “कंटेनमेंट जोन के बाहर ही उत्सव-त्योहारों के कार्यक्रम-समारोह आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी। कंटेनर जोन के आयोजकों, कर्मचारियों और आगंतुकों को इनमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कंटेनर जोन के अंदर रहने वाले लोगों को अपने घरों के अंदर ही सभी त्योहार…

कोविड-19 : न्यू गाइडलाइंस के साथ 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, 50 प्रतिशत लोगों को होगी प्रवेश की अनुमति : प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली। देशभर के सिनेमा हॉलों को खुलने में महज नौ दिन शेष हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को मानक संचालन प्रोटोकॉल (SOP) की घोषणा करते हुए कहा कि हॉल केवल 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की क्षमता के साथ खुलेंगे। सिनेमा हॉल 15 अक्टूबर से खुलने के लिए तैयार हैं। मंत्री जावडेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “मंत्रालय ने आज सभी मल्टीप्लेक्सों और सिंगल थिएटर सिनेमाघरों को एसओपी जारी किए हैं। ऑडिटोरियम के अंदर केवल 50 प्रतिशत सीटों पर…

प्रधानमंत्री मोदी ने की इजरायल के PM नेतन्याहू से बात, नागरिकों को दी यहूदी नववर्ष और यहूदी पर्व सुकोट की शुभकामनाएं, कोरोना से लड़ाई में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और दोनों नेताओं ने जल, कृषि और नवप्रर्वतन क्षेत्र में दोनों देशों द्वारा की गई पहलों की समीक्षा की। मोदी ने एक ट्वीट कर कहा कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ उठाए गए कदमों को लेकर सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने अपने मित्र इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। दोनों ने कोविड-19 के खिलाफ सहयोग को बढ़ाने को लेकर बात की।…

यूपी, हाथरस और बलरामपुर की घटना पर UN ने जताई चिंता, अधिकारी ने दिया बयान, भारत ने बताया गैरजरूरी टिप्पणी को नजरअंदाज करना ही बेहतर है

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर में हुई घटनाओं पर भारत में संयुक्त राष्ट्र की स्थाई समन्वयक की ‘‘गैरजरूरी’’ टिप्पणी पर भारत ने सोमवार को कहा कि ‘‘किसी भी बाहरी एजेंसी की टिप्पणी को नजरअंदाज करना उचित होगा’’ क्योंकि मामलों में जांच अभी जारी है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि सरकार इन मामलों को ‘‘बहुत गंभीरता’’ से ले रही है। भारत में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ यौन अपराध की घटनाओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए संयुक्त राष्ट्र की स्थाई समन्वयक रेनाटा डेसालिएन ने कहा कि…

हाथरस कांड : यूपी हाथरस को दिल्ली की तरह जलाने की हुई साजिश, ‘जस्टिस फॉर हाथरस’ नाम से बनाई गई वेबसाइट, इस्लामिक देशों से हुई फंडिंग, सुरक्षा एजेंसियों ने कसा शिकंजा

न्यूज़ डेस्क। कुछ दिनों पहले संगठित रूप से जिस तरह CAA के खिलाफ प्रदर्शन हुए और इसकी आड़ में दिल्ली को जलाया गया, ठीक उसी तरह हाथरस कांड में उत्तर प्रदेश को जलाने और CM योगी आदित्‍यनाथ की छवि खराब करने की बड़ी साजिश रची गई थी। इसके लिए ‘जस्टिस फॉर हाथरस’ (Justice for Hathras) नाम से वेबसाइट बनाई गई थी। इसमें लोगों को भड़काने वाले कंटेंट डाले जा रहे थे। साथी ही कब और कहां पर किस तरह से हमले करने हैं, इसके भी स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।…

कोराना वायरस से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का आया बयान, कहा- अब बेहतर महसूस हो रहा, जल्द लौटूंगा

वाशिंगटन। सेना के अस्पताल में भर्ती कराए गए कोविड-19 से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ‘‘अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं’’ और उन्होंने समर्थन देने के लिए विश्वभर के नेताओं और अमेरिकी जनता का आभार जताया। ट्रंप ने शनिवार को सेना के अस्पताल से वीडियो संदेश जारी कर कहा, ‘‘जब मैं यहां आया था, तब इतना अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। अब काफी बेहतर लग रहा है। हम सभी बहुत मेहनत कर रहे हैं ताकि मैं वापस आ सकूं। मुझे लौटना ही होगा,…

कृषि बिल का विरोध कर रही पार्टियों पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का हमला, कहा- ‘बिचौलियों के बिचौलिए’ है ये

पणजी (गोवा)।केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल में लागू किए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रही पार्टियों पर ‘बिचौलियों के बिचौलिए’ की तरह काम करने का रविवार को आरोप लगाया। जावड़ेकर ने कृषि कानूनों के संबंध में लोगों को जागरुक करने की भाजपा की पहल के तहत गोवा दौरे के दूसरे दिन संवाददाताओं से कहा कि वास्तविक स्थिति यह है कि किसानों को उनकी पैदावार की कम कीमत मिलती है, जबकि उपभोक्ता ऊंचे दाम पर इसे खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि बिचौलिए कीमतों में वृद्धि करते हैं और कृषि…

हाथरस मामले में CM योगी आदित्यनाथ ने दिए CBI जाँच के आदेश, ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस मामले की CBI जाँच के आदेश दिए हैं। यह फैसला इस मामले की CBI जाँच की माँग के बाद आया है। पीड़िता के पिता ने CBI जाँच की माँग की थी, जिसे यूपी के CM ने मान लिया है। यूपी सीएम दफ्तर की ओर से ट्वीट कर CBI जाँच की जानकारी दी गई है। यूपी सीएम दफ्तर की ओर से ट्वीट किया गया, “मुख्यमंत्री श्री योगी जी ने सम्पूर्ण हाथरस प्रकरण की जाँच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए हैं।”…

ब्याज पर ब्याज माफ करने तैयार मोदी सरकार, मोरेटोरियम पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा किया दाखिल

नई दिल्ली। कोरोना काल में अगर आपने लोन मोरेटोरियम की सुविधा का लाभ लिया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि एमएसएमई, एजुकेशन, होम, कंज्यूमर, ऑटो लोन पर लागू चक्रवृद्धि ब्याज (ब्याज पर ब्याज) को माफ किया जाएगा। हालांकि, हलफनामे में कहा गया है कि कर्ज पर संविदात्मक ब्याज पर छूट को माफ नहीं किया जा सकता है क्योंकि इससे बैंकों पर 6 लाख…