वित्त आयोग ने सौंपी प्रधानमंत्री मोदी को अपनी रिपोर्ट

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वित्त आयोग ने वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने सोमवार, 16 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी को आयोग की रिपोर्ट की एक प्रति भेंट की। आयोग ने 4 नवंबर को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंप दी थी। 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष @NKSingh_MP और सदस्यों ने प्रधानमंत्री @narendramodi को 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए आयोग की रिपोर्ट की एक प्रति भेंट की@15thFinCom @FinMinIndia pic.twitter.com/NuwoiJ5XAq — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) November 16,…

कोविड-19 : दिल्ली में कोरोना प्रसार को संभालने के लिए केंद्र की पहल, निजी अस्पतालों की निगरानी के लिए बनाई गई विशेषज्ञों की 10 टीमें

नई दिल्ली। केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे निजी अस्पतालों का दौरा करने के लिए 10 बहु-विषयक टीमों का गठन किया है। ये टीमें वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी विभिन्न निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर गौर करेंगी। संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के कारण राष्ट्रीय राजधानी में अर्द्धसैन्य बलों के 75 डॉक्टर और 250 अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में संक्रमण के मामलों में तेजी से हुई बढ़ोतरी के बाद…

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ का किया अनावरण, कहा- विश्व को भारत ने मानवता का संदेश दिया

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जैनाचार्य विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज की 151वीं जयंती समारोह के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने संतों से आत्मनिर्भर भारत के लिए वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन-जन तक प्रसारित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आजादी के आंदोलन की पीठिका भक्ति आंदोलन से शुरू हुई, वैसे ही आत्मनिर्भर भारत की पीठिका हमारे संत-महंत-आचार्य तैयार कर सकते हैं। A tribute to Jainacharya…

कोविड-19 : गृहमंत्री शाह ने दिल्ली में कोरोना से लड़ने के लिए दिए ये 12 बड़े निर्देश, जानें 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली। दिल्ली में दोबारा कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हुए तो गृहमंत्री अमित शाह फिर से एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली के अंदर कोविड-19 के बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य सुविधाओं समीक्षा करने के लिए गृहमंत्रालय में बुलाई एक उच्च स्तरीय बैठक में 12 बड़े निर्देश जारी किए हैं। यह गृहमंत्री अमित शाह ही थे, जिन्होंने मई में कई बड़े एक्शन लेकर कोरोना के कहर से जूझती दिल्ली को बचाया था। अब जब फिर से दिल्ली में कोरोना का खतरा बड़ा रूप लेने लगा तो उन्होंने फिर…

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के स्वागत में रोशनी से नहाई अयोध्या, देखें तस्वीरें

अयोध्या । रोशनी से नहाई अयोध्या। रामनगरी (अयोध्या) के आंगन से बहती देश की पंच नदियों में से एक,पतित-पावनी सरयू। इसमें झिलमिल करते दीपकों से रौशन घाट और आसमान के चांद-सितारों का सरयू में प्रतिबिम्ब। कुल मिला कर यही अहसास हो रहा था मानो अपने राम के स्वागत में सितारे भी जमी पर उतर आए हों। कुछ ऐसा ही अहसास था दीपोत्सव 2020 में राम की नगरी अयोध्या का। सिर्फ अयोध्या ही क्यों पूरी दुनिया के करोड़ों रामभक्तों ने भी वर्चुअल रूप से खुद को इस दीपोत्सव से जोड़ कर…

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का सभी देशों से आग्रह, नए कोयला बिजली संयंत्रों के निर्माण पर लगाये रोकें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 2020 के अपने संदेश में सभी देशों से नए कोयला बिजली संयंत्रों का निर्माण बंद करने का आह्वान किया है। महासचिव ने कहा, “2050 तक कार्बन न्यूट्रिलिटी तक पहुंचने के लिए मैं सभी देशों से नए कोयला बिजली संयंत्रों का निर्माण बंद करने और इसके भागीदारों के लिए वित्तपोषण बंद करने की अपील करता हूं। देशों को जीवाश्म ईंधन पर सब्सिडी खत्म करनी चाहिए। कोविड-19 संकट पर हमारी प्रतिक्रिया को पेरिस समझौते और सतत विकास…

PM नरेंद्र मोदी ने लोंगेवाला में जवानों के साथ मनाई दीपावली, टैंक पर सवार होकर दिखाई शक्ति, सैनिकों से बोले- आपकी हुंकार से कांपता है दुश्मन

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीवापली के त्योहार को खास तरीके से मनाते हैं। 2014 में सत्ता संभालने के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी अलग-अलग जगहों पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाते आए हैं। इस साल की दीपावली को भी प्रधानमंत्री मोदी ने खास बना दिया है। सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला चौकी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के अलावा उनके जज्बे को सलाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लोंगेवाला…

पाकिस्तानी गोलीबारी का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, उड़ाए बंकर और मार गिराए कई जवान, 6 जवान शहीद

श्रीनगर। LOC पर पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार को गोलीबारी की गई। उत्तरी कश्मीर में LOC से सटे तीन सेक्टरों में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलाबारी में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं, जिनमें एक BSF SI और दो जवान शामिल हैं। पाकिस्तान के इस दुस्साहास और अंधाधुंध फायरिंग में 3 नागरिकों की भी मौत हुई। Inputs suggest so far 6-7 Pakistan Army soldiers killed in retaliation and 10-12 injured; In addition a number of Pakistan Army bunkers, fuel dumps and Launch pads…

दिवाली 2020 : आज पूरे देश में मनाई जा रही है दिवाली, प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आज पूरे देश में हर्षों उल्लास से देश-दुनिया में दिवाली अथवा दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है। मंदिरों से लेकर घरों तक को दीयों और लाइटों से सजाया गया है। अयोध्या में दीपोत्सव का अनोखा नजारा देखने को मिला जहां करीब साढ़े पांच लाख दीयों की रोशनी से रामनगरी जगमग करती दिखी। दिवाली के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार की तरह इस बार भी अपनी दिवाली जवानों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार जैसलमेर बॉर्डर पर भारतीय सेना के जवानों के…

अयोघ्या दिवाली : राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव ने बनाया रिकॉर्ड, रौशन हुए 5 लाख 84 हजार दिये

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली पर आयोजित विलक्षण और विहंगम ‘दीपोत्सव’ में 5 लाख 84 हजार दियों के रौशन होते ही एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला। छोटी दिवाली पर अयोध्या पूरी तरह रौशनी से नहाई नजर आई। पुष्पक विमान से अवधपुरी आते सिया, राम और लक्ष्मण, आतुर नयनों से आराध्य की प्रतीक्षा करते हजारों श्रद्धालु, वातावरण में वैसी ही मंगल ध्वनियां, वैसा ही उमंग और उत्साह से भरा मन। धर्मनगरी अयोध्या में त्रेतायुग का यह दृश्य शुक्रवार को…