नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लॉकडाउन में ठेले और रेहड़ी-पटरी वालों के प्रभावित हुए रोजगार को बल देने के लिए शुरू कराई गई योजना को भारी सफलता मिली है। पिछले पांच महीने के भीतर 27 लाख से ज्यादा छोटे दुकानदारों ने शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से शुरू हुई PM स्वनिधि योजना के तहत लोन मांगा है। इस योजना के तहत छोटे दुकानदारों को बगैर गारंटी का लोन मिलता है। #PMSVANidhi moving ahead!Over 27 lakh applications have been received under Hon’ble PM’s visionary #PMSVANidhi scheme. More than…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने पर ट्विटर ने स्वीकारी गलती, 30 नवंबर तक करेगा सुधार: मीनाक्षी लेखी
नई दिल्ली। लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने पर ट्विटर ने हलफनामा दायर करके अपनी गलती स्वीकार की है। इसके साथ ही, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने गलती को जल्द सुधारने की भी बात कही है। यह जानकारी डाटा सुरक्षा बिल पर संसद की संयुक्त समिति की प्रमुख मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को दी। लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने के बाद यह विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब लेह स्थित वॉर मेमोरियल से ट्विटर पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया था और उसमें लोकशन ‘रिपब्लिक ऑफ चाइना’ दिखाई जा रही…
लखनऊ यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर स्मारक सिक्का जारी करेंगे PM मोदी
लखनऊ। लखनऊ यूनिवर्सिटी, मैसूर यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के बाद तीसरा ऐसा भारतीय यूनिवर्सिटी बन जाएगा जिसके सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। सिक्का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किया जाएगा, जो वर्चुअल रूप से 25 नवंबर को यूनिवर्सिटी की स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस सिक्के को मुंबई में सरकारी टकसाल में ढाला गया है, यह लखनऊ विश्वविद्यालय के खजाने में एक संपत्ति होगी। सिक्का ढलाई में चांदी, कांस्य, तांबा और निकल का इस्तेमाल किया गया है। यूनिवर्सिटी…
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन से की बात, जीत के लिए उन्हें बधाई दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार रात अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें बधाई दी। अमेरिका के नए राष्ट्रपति ने साफ कर दिया कि वह भारत के साथ दोस्ती को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि साझा वैश्विक चुनौतियों में वह भारत के साथ काम करने को उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी और बाइडेन ने भारत-अमरीका कार्यनीतिक भागीदारी के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की और साझा प्राथमिकताओं और चुनौतियों के बारे में विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अमेरिका के…
तुरंत जवाबी कार्रवाई करने वाली मिसाइल का 4 दिन में दूसरी बार सफल परीक्षण, लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना
बालासोर। भारत ने चार दिन के भीतर दूसरी बार मंगलवार को त्वरित प्रतिक्रिया वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (QRSAM) प्रणाली का सफल परीक्षण किया जिसने हवाई लक्ष्य पर सटीक निशाना साधकर इसे नष्ट कर दिया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से अपराह्न लगभग 3.42बजे किया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षण में मानवरहित हवाई लक्ष्य पर निशाना साधा गया। आईटीआर के एक बयान में कहा गया कि रडारों ने लक्ष्य का काफी दूर से पता लगा लिया और…
नयी शिक्षा नीति पर बोले नायडू, इसका लक्ष्य भारत को दुनिया में ज्ञान के क्षेत्र में महाशक्ति बनाना है
अगरतला। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि नयी शिक्षा नीति का लक्ष्य भारत को दुनिया में ज्ञान के क्षेत्र में महाशक्ति बनाना है और इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उसे फिर से विश्वगुरू बनाने की जरूरत पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश में प्राचीन शिक्षा पद्धति में समग्र एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व के विकास पर बल दिया जाता था और लोगों को प्रकृति के साथ सामंजस्य रखते हुए जीना एवं सभी के प्रति सम्मान रखने की सीख दी जाती थी। नायडू ने यहां से डिजिटल माध्यम…
BRICS समिट में नाम लिए बिना पाकिस्तान पर बरसे PM मोदी, बोले- आतंकवाद का समर्थन करने वालों को ठहराया जाए दोषी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिक्स समिट को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, “आतंकवाद आज विश्व के सामने सबसे बड़ी समस्या है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आतंकवादियों को समर्थन और सहायता देने वाले देशों को भी दोषी ठहराया जाए और इस समस्या का संगठित तरीके से मुकाबला किया जाए।” Speaking at the BRICS Summit. https://t.co/e2X66cZ5so — Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2020 पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ, विश्व व्यापार संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार पर…
राहुल के लिए कोई खतरा नहीं थे PM मनमोहन सिंह, इसलिए सोनिया ने बनाया प्रधानमंत्री : बराक ओबामा
न्यूज़ डेस्क। मनमोहन सिंह अपनी लोकप्रियता के कारण प्रधानमंत्री नहीं बने, बल्कि सोनिया गांधी ने उन्हें PM बनाया था। सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को काफी सोच समझ कर पीएम बनाया था, क्योंकि उनका कोई राजनीतिक आधार नहीं था। और मनमोहन उनके बेटे राहुल गांधी के लिए कोई सियासी खतरा नहीं थे। ये कहना है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का। बराक ओबामा की किताब ‘A Promised Land’ की भारत में आजकल खूब चर्चा हो रही है। पिछले हफ्ते ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार में प्रकाशित उनकी किताब की समीक्षा में राहुल…
‘J&K को वापस आतंक के काल में ले जाना चाहता है गुपकार गैंग, सोनिया-राहुल साफ करें स्टैंड’: अमित शाह
न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर में गुपकार गठबंधन की देश विरोधी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इससे जुड़ी पार्टियों पर बड़ा हमला बोला है। गुपकार गठबंधन को ‘गुपकार गैंग’ करार देते हुए गृहमंत्री शाह ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उन्होंने गुपकार गठबंधन की मुहिम और कांग्रेस के समर्थन को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा। गृहमंत्री शाह ने ट्वीट कर सोनिया और राहुल से पूछा, “गुपकार गैंग ग्लोबल हो रहा है! वे चाहते हैं कि विदेशी ताकतें जम्मू…
PM मोदी की राह पर राष्ट्रपति जो बिडेन, अमेरिका में बाहरी कंपनियों को नहीं मिलेंगे सरकारी कॉन्ट्रैक्ट!
न्यूज़ डेस्क। अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बिडेन भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेड इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान की तर्ज पर आत्मनिर्भर अमेरिका की मुहिम पर चलने वाले हैं। जो बिडेन ने स्पष्ट कहा है, “कोई भी सरकारी अनुबंध उन कंपनियों को नहीं दिया जाएगा, जो अमेरिका में अपने उत्पाद नहीं बनाती हैं।” इसका मतलब साफ है कि सिर्फ उन्हीं कंपनियों को सरकारी ठेके दिए जाएंगे जो अमेरिका में अपने उत्पाद बनाती हैं, यानि विदेशी कंपनियों को ठेके नहीं दिए जाएंगे। Joe Biden today: "No government contracts will…
