#भारत ने किया ब्रह्मोस सूपरसोनिक बेहद खतरनाक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, 4300 KM रफ्तार से 400 किलोमाटर तक हमला करने में सक्षम

नई दिल्ली। भारत ने आज सुबह 10 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से जमीन में वार करने वाली ब्रह्मोस सूपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सीधे अपने टारगेट को मार गिराया। इसका टार्गेट दूसरे द्वीप पर था। इसी महीने भारत ने बालासोर में किया क्विक रिएक्शन मिसाइल का सफल परीक्षण मिसाइल परीक्षण किया था। ये परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भारत और चीन के एलएसी पर विवाद चल रहे हैं। इस ट्रायल के बाद अब मिसाइल भारतीय सेना में…

बिल गेट्स को पछाड़ एलन मस्क बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, एलन मस्क ने इस साल जोड़े 110.3 अरब डॉलर

मिन्ट। टेस्ला के प्रमुख और बिलिनेयर एलन मस्क माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए है। 49 वर्ष के एलन मस्क की नेटवर्थ 7.2 अरब डॉलर बढ़कर 127.9 अरब डॉलर हो गई है। टेस्ला के शेयरों में भारी उछाल होने के कारण उनकी नेटवर्थ में बढ़ोतरी हुई। एलन मस्क ने इस साल अपनी नेटवर्थ में करीब 110.3 अरब डॉलर जोड़े हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक जनवरी में अमीरों की रैंकिंग में वह 35वें स्थान पर थे लेकिन अब वह दूसरे नंबर पर…

डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार की हार ! बाइडन प्रशासन को सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू करने को कहा

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अधिकारियों से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू करने को कहा। दरअसल सत्ता हस्तांतरण के लिए जिम्मेदार संघीय एजेंसी GSA की प्रमुख ने कहा था कि वह बाइडन को व्हाइट हाउस में आने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराएंगी, जिसके बाद ट्रंप का यह बयान आया है। ट्रंप ने हालांकि इस बात पर भी जोर दिया कि वह ‘‘लड़ाई जारी रखेंगे और जीत हासिल करेंगे।’’ अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद के…

कोई दिल्लीवाला आए तो तुरंत बताएं…तो कहीं कोरोना रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य, कोरोना के बढ़ते केस से डरे राज्यों ने जारी की अपनी अपनी गाइडलाइन

नई दिल्ली मुंबई लखनऊ। देश की राजधानी इन दिनों कोरोना से अभूतपूर्व संकट से जूझ रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों का दिल्ली आना जाना लगा रहता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन इस बात को लेकर चिंतित है कि कहीं दिल्ली से लोग अपने साथ वायरस न ले आएं। इसके चलते विभिन्न प्रकार की पाबंदियां और अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने भी दिल्ली से आने वालों के लिए बड़ा फैसला किया है। राज्य में आने वालों को कोरोना की रिपोर्ट दिखानी होगी, तभी राज्य…

दुनिया में निवेश का प्रमुख केंद्र बन सकता है भारत, सरकार उठा रही है कदम: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत दुनिया में निवेश का एक प्रमुख केंद्र या हॉटस्पॉट बन सकता है। उन्होंने सोमवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार भारत को निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। भारत को निवेश का एक बड़ा हॉटस्पॉट बनना चाहिए: केंद्रीय वित्त मंत्री @nsitharaman — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) November 23, 2020 सुधारों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इन्हें…

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार, 25 नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार, 25 नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना के शताब्‍दी समारोह में वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। श्री मोदी विश्वविद्यालय की स्‍थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर एक स्‍मारक सिक्‍का जारी करेंगे। इस अवसर पर वह एक विशेष स्‍मार‍क डाक टिकट और भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी विशेष कवर भी जारी करेंगे।   विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना 1920 में हुई थी और वह अपनी स्‍थापना के 100 वर्ष पूरे होने…

कोरोना के बढ़ते मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, दिल्ली, महाराष्ट्र, असम और गुजरात सरकार को लगाईं फटकारा, मांगा अगली सुनवाई में जवाब

न्यूज़ डेक्स। कोरोना बढ़ते मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, महाराष्ट्र, असम और गुजरात सरकार को लगाईं फटकारा, मांगा अगली सुनवाई में जवाबनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए सोमवार को कहा कि दिल्ली में महामारी के हालात ‘‘बदतर’’ हो गए हैं और गुजरात में स्थिति ‘‘नियंत्रण से बाहर’’ हो गई है। न्यायालय ने केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को दो दिन के भीतर स्थिति रिपोर्ट पेश कर यह विस्तार से बताने को कहा है कि वर्तमान के कोरोना वायरस संबंधी…

पीएम मोदी ने किया संसद सदस्यों के लिए बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन, बोले- दशकों की समस्याएं, टालने से नहीं, समाधान खोजने से होती है समाप्त

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज सुबह 11 बजे संसद सदस्यों के लिए दिल्ली के डॉ. बी डी मार्ग स्थित बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को बताया था कि ये फ्लैट राष्ट्रीय राजधानी में डॉ. बीडी मार्ग पर स्थित है। आठ पुराने बंगलों का, जो 80 साल से अधिक पुराने थे, इन 76 फ्लैटों के निर्माण के लिए पुनर्विकास किया गया है। पीएमओ के मुताबिक कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद स्वीकृत लागत से लगभग 14 प्रतिशत की बचत के साथ और…

Work From Home में सरकार ने कर्मचारियों के लिए काम के घंटे किया तय, अब बीच में ब्रेक भी जरूरी

नई दिल्‍ली। वैश्विक कोरोना काल में अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) के दौरान अपने ज्यादातर घंटे ऑफिस (Office) के नाम करने की वजह से परेशान हो रहे हैं तो यह खुशखबरी आपके लिए ही है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने संसद में हाल ही में पारित एक कानून में रोजाना काम के घंटे बढ़ाकर अधिकतम 12 घंटे किए जाने का प्रस्‍ताव दिया है। अभी एक दिन का कार्य दिवस अधिकतम आठ घंटे…

‘नगरोटा साजिश’ एनकाउंटर के बाद भारत की पाक को खरी-खरी, राजनयिक को बुलाकर लगायी फटकार

न्यूज़ डेस्क। भारत ने शनिवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान के वरिष्ठतम राजनयिक आफताब हसन खान को तलब किया और आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JM) द्वारा हाल ही में जम्मू-कश्मीर को लेकर रची गई साजिश के खिलाफ एक मजबूत विरोध दर्ज कराया। भारत ने साफ कर दिया कि पाकिस्‍तान की जमीन से उसके खिलाफ आतंकी साजिशों को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा और अगर ऐसी कोशिश आगे होती है तो भारत जवाबी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग से मांग की कि पाकिस्तान अपने क्षेत्र से…