प्रधानमंत्री मोदी 26 नवंबर को करेंगे पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को संबोधित

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 26 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे 80वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय है- विधायी, कार्यकारी और न्यायपालिका का सामंजस्यपूर्ण समन्वय – एक जीवंत लोकतंत्र की कुंजी। गुजरात के केवडिया में स्‍टेच्‍यु ऑफ यूनिटी पर 25 नवंबर से पीठासीन अधिकारियों का दो दिन का अखिल भारतीय सम्‍मेलन शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की शुरुआती वर्ष 1921…

वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता अहमद पटेल का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से अस्पताल में थे भर्ती, राहुल और प्रियंका गांधी ने जताया शोक

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। वह कोरोना पॉजिटिवि होने के बाद करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब 3.30 उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे फैजल ने अपने पिता के मौत की पुष्टि की। अहमद पटेल 71 वर्ष के थे। कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘यह एक दुखद…

लव जेहाद : UP पहला राज्य, जहां लव जिहाद जुर्म, गैर जमानती धाराओं में होगा केस दर्ज, होगी 10 साल की सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने तथाकथित ‘लव जिहाद’ की घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी। इसके तहत विवाह के लिए छल, कपट, प्रलोभन या बलपूर्वक धर्मांतरण कराए जाने पर अधिकतम 10 वर्ष कारावास और जुर्माने की सजा का प्रावधान है। प्रस्ताव के मुताबिक, गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज होगा और दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की सख्त सजा हो सकती है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने लव जिहाद के खिलाफ कानून को…

बड़ा झटका! केंद्र सरकार ने 43 मोबाइल ऐप्स पर लगाया बैन, देश की सुरक्षा के लिए बताया खतरा, देखें पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक बार फिर चीन के 43 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया है। दरअसल सरकार को इन ऐप्स को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं थी, जिनमें कहा गया था कि ये ऐप्स देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। इन शिकायतों के मद्देनजर ही सरकार ने इन ऐप्स पर बैन लगाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इससे पहले मोदी सरकार ने भारत चीन के बीच बढें तनाव के बाद 29 जून को 59 ऐप्स पर बैन लगाया था।…

पीएम मोदी ने CMs से थोड़ी भी ढिलाई ना बरतने को कहा, पहले से ज्यादा सतर्क रहने पर दिया जोर, कहा- हमारी प्राथमिकता हर व्यक्ति को वैक्सीन सुनिश्चित करने की

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राज्यों को आगाह किया कि वेकोरोना के खिलाफ लड़ाई में थोड़ी भी ढिलाई ना बरतें और उनसे आग्रह किया कि वे पहले से भी ज्यादा सतर्क हों और इससे होने वाली मृत्यु की दर को एक प्रतिशत के नीचे लाने का प्रयास करें। राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने आरटी-पीसीआर जांच का अनुपात बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि घरों में पृथकवास में रह रहे मरीजों की निगरानी भी बेहतरीन करनी होगी। मोदी ने अपने संबोधन में कहा,…

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने लचित दिवस पर की लचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज, 24 नवंबर को लचित दिवस पर लचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “लचित दिवस के विशिष्‍ट अवसर पर हम लचित बोरफूकन के साहस के समक्ष नतमस्‍तक हैं। वह एक अद्भुत नेता और रणनीतिकार थे, जिन्‍होंने असम की अनूठी संस्‍कृति के संरक्षण में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्‍होंने गरीबों और पिछड़े लोगों को सशक्‍त बनाने की दिशा में भी अमिट योगदान दिया।” On the special occasion of Lachit Diwas, we bow to the courageous Lachit Borphukan. He…

प्रधानमंत्री मोदी 29 नवंबर को करेंगे मन की बात, कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार 29 नवंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं। प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है। इस रेडियो कार्यक्रम को तमाम…

तमिलनाडु-पुडुचेरी में चक्रवात ‘निवार’ तूफान का खतरा, प्रधानमंत्री मोदी ने की मुख्यमंत्रियों से बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

न्यूज़ डेस्क। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में बदलने की आशंका है। यह तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार, 24 नवंबर को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बात की। बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात ‘निवार’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने…

TRP पर केंद्रीय मंत्री जावडेकर का बड़ा बयान, 50 हजार घरों से 22 करोड़ की राय नहीं माप सकते?

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पत्रकारिता के छात्रों को सनसनीखेज और TRP केंद्रित पत्रकारिता में न फंसने का सुझाव दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि TRP-केंद्रित पत्रकारिता अच्छी नहीं है। 50,000 घरों में स्थापित मीटर से 22 करोड़ की राय को नहीं माप सकते। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भारतीय जनसंचार संस्थान(IIMC) में सत्र 2020-21 के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ करते हुए कहा, “पत्रकारिता एक जिम्मेदारी है, न कि लोगों को गुमराह करने का उपकरण। अगर आपकी कहानी तथ्यों पर आधारित है…

एयर इंडिया One- B777 की पहली उड़ान में राष्ट्रपति कोविंद ने किया सफर, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को ‘एयर इंडिया वन-बी777’ से चेन्नई रवाना हुए। एयर इंडिया वन-बी777’ में राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि कोविंद आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने भी जाएंगे। बयान में कहा गया, ‘‘ राष्ट्रपति की ‘एयर इंडिया वन-बी777’ में यह पहली यात्रा है। विमान में ईंधन की कम खपत होती है और इसमें बी747-400 की तुलना में लंबी रेंज है, जिसका इस्तेमाल इसी प्रकार के वीवीआईपी परिचालन के लिए किया जाता…