न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर दक्षिण अफ्रीका को हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटेमेला सिरिल रामफोसा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने अपने-अपने देशों में कोरोना की वर्तमान चुनौतियों और इसके खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान को लेकर चर्चा की। Spoke to President @CyrilRamaphosa about the measures India and South Africa are taking to fight the COVID-19 pandemic domestically and internationally. India's capacity to produce medicines and vaccines is supporting the efforts of…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
राज्यसभा में बोले कृषिमंत्री नरेंद्र तोमर- पानी से खेती होती है खून से खेती कांग्रेस ही कर सकती है, भाजपा नहीं
न्यूज़ डेस्क। नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन पर शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए तोमर ने कहा कि खेती पानी से होती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ खून की खेती करना चाहती है। किसान आंदोलन को खाद-पानी देने के लिए कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है। खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है, भारतीय जनता पार्टी खून…
किसानों के मुद्दे पर 8 फरवरी को राज्यसभा में PM मोदी दे सकते हैं जवाब
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र जनवरी की 29 तारीख से शुरू हो गया। भारी हंगामें के बीच राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही जारी है। आज कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर राज्यसभा में जमकर निशाना साधा। लेकिन कृषि कानूनों को लेकर देश के प्रधानमंत्री संसद में क्या बोलते हैं इसको लेकर देश-दुनिया की निगाहें हैं। खबरों के अनुसार पीएम मोदी राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर 8 फरवरी यानी सोमवार को जवाब दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी किसानों से जुड़े मुद्दे पर हर सवालों का…
देश में 13 फरवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाएगी कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक: नीति आयोग
नई दिल्ली। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक 13 फरवरी से दी जाएगी। अभी तक केवल कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक ही स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने कहा कि 17 दिसंबर 2020 से लेकर 8 जनवरी 2021 के बीच तीसरा सीरो सर्वे किया गया, जिसमें 28,589 लोगों को शामिल किया गया। इसके अलावा इसमें 7,171 स्वास्थ्य कर्मियों को…
मोदी सरकार को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश का खुलासा : ग्रेटा ने गलती से शेयर कर दिया सीक्रेट डॉक्यूमेंट
न्यूज़ डेस्क। किसान आंदोलन के जरिए मोदी सरकार को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली बॉर्डर के पास जारी किसान आंदोलन के समर्थन में अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, पॉर्न स्टार मिया खलीफा के साथ कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के ट्वीट के बाद दुनियाभर में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। लेकिन 3 फरवरी को एनवायरमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग की एक गलती ने भारत को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश की पोल खोल कर रख दी। ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट…
#चौरी_चौरा_के_100_साल : पीएम मोदी ने चौरी चौरा शताब्दी समारोह की शुरुआत की, बोले- देश की एकता सबसे पहले है, देश का सम्मान सबसे बड़ा है
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा में ‘चौरी-चौरा’ शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। 4 फरवरी, 2021 को चौरी चौरा घटना के 100 साल पूरे हो गए है। यह घटना स्वतंत्रता के लिए देश की लड़ाई की एक ऐतिहासिक घटना है। प्रधानमंत्री ने चौरी चौरा के शताब्दी समारोह को समर्पित एक डाक टिकट भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने बहादुर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि चौरी-चौरा में दिए गए बलिदान ने देश के स्वतंत्रता संग्राम…
पाकिस्तान में एक और सर्जिकल स्ट्राइक, ईरान ने आतंकियों का खात्मा कर छुड़ाए अपने दो सैनिक, पाक सेना के जवान भी मरे
तेहरान। पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया है। इस बार ईरान ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को मारा है और अपने दो सैनिकों को मुक्त करा लिया। इसके साथ ही ईरान तीसरा देश बन गया है जिसने पाकिस्तान की सीमा के अंदर जाकर आतंकियों को मारा है। इससे पहले अमेरिका और भारत ने ऐसा किया है। सर्जिकल स्ट्राइक को मंगलवार रात अंजाम दिया गया। सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में कई पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं, जो आतंकवादियों को कवर फायर दे रहे…
प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा विपक्षी नेताओं का दल, डेलिगेशन को पुलिस ने रोका
नई दिल्ली। एक तरफ कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है, वहीं दूसरी तरफ संसद की कार्यवाही भी। आज विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल किसान नेताओं से मिलने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा है। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। पुलिस द्वारा रोके जाने पर हरसिमरत कौर ने कहा कि यहां 3 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग लगी हुई। ऐसे में किसानों की क्या हालत हो रही होगी। हमें भी यहां रोका जा रहा है हमें भी उनसे मिलने नहीं दे रहे। आपको बता दें कि इस डेलिगेशन में…
अमेरिका ने किया भारत के कृषि कानूनों समर्थन, कृषि सुधार के लिए बताया जरूरी, कहा- बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाया जाना चाहिए
वाशिंगटन। शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को एक सफल लोकतंत्र की पहचान बताते हुए अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह उन प्रयासों का स्वागत करता है जिससे भारत के बाजारों की क्षमता में सुधार होगा और निजी क्षेत्र की कंपनियां निवेश के लिए आकर्षित होंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अमेरिका उन कदमों का स्वागत करता है जिससे भारत के बाजारों की क्षमता में सुधार होगा और निजी क्षेत्र की कंपनियां निवेश के लिए आकर्षित होंगी।’’ प्रवक्ता ने यह संकेत दिया कि बाइडन प्रशासन कृषि क्षेत्र में सुधार के भारत सरकार…
किसान आंदोलन: समर्थन करने वाली विदेशी हस्तियों को भारत की दो टूक- ‘पहले तथ्य को जांचे, फिर करें बात’
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से लगती सीमाओं पर पिछले 70 दिनों से किसानों का प्रदर्शन जारी है। अब ये मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठाया जा रहा है, जहां कई बड़ी हस्तियों ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किए। वैसे किसान संगठनों का कहना है कि पूरी दुनिया की नजर उनके आंदोलन पर है, जिस वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी हस्तियां इसका समर्थन कर रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्रालय का बयान इस पूरे मामले में अलग है। विदेश मंत्रालय की ओर से…
