नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में चल रही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है। इस याचिका में संविधान के अनुच्छेद 356 (केंद्र की संघीय सरकार को राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता या संविधान के स्पष्ट उल्लंघन की दशा में राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने का अधिकार) का प्रयोग करने की माँग की गई थी। सीआर जया सुकिन नाम के एक अधिवक्ता ने यह याचिका दायर की थी।…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
लोगों को ममता से निर्ममता मिली, लोग राम कार्ड दिखाकर TMC को अलविदा कहेंगे: पीएम मोदी
हल्दिया (पश्चिम बंगाल)। पीएम मोदी ने रविवार को ममता बनर्जी सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाए कि इसने ‘‘राजनीति का अपराधीकरण किया, भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दिया और पुलिस का राजनीतिकरण कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि लोग उनसे ‘ममता’ दिखाने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्हें ‘निर्ममता’ मिली। राज्य में अपनी पहली रैली में मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए उस पर ‘‘भ्रष्टाचार एवं कुशासन’’ के आरोप लगाए और कहा कि सत्तारूढ़ दल ने पिछले दस वर्षों में ‘‘कई बेइमानियां’’ कीं और समय आ गया…
‘भारत माता की जय’ से नाराज हो जाती हैं, दीदी, लेकिन देश के खिलाफ जहर उगलने वालों के लिए उनको गुस्सा नहीं आता, बंगाल में ममता पर बरसे पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले उत्तराखंड में हुई त्रासदी की जानकारी लोगों के साथ साझा की और बताया कि वे लगातार अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में आप दीदी से अपने अधिकार की बात पूछ देंगे तो वो नाराज हो जाती हैं। यहाँ तक कि ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा…
लुधियाना के चक्काजाम में ‘भिंडरावाले’ का झंडा? चक्का जाम में भी खालिस्तानी तत्व घुसपैठ करने में कामयाब
लुधियाना। यह तो काफी हद तक जाहिर हो चुका है कि खालिस्तानी अलगाववादी भारत में चल रहे किसान आंदोलन का फायदा उठाना चाहते हैं। इस बीच एक नई तस्वीर से सवाल उठ गया है कि क्या शनिवार को बुलाए गए चक्का जाम में भी खालिस्तानी तत्व घुसपैठ करने में कामयाब हो गए? निजी न्यूज एजेंसी ने लुधियाना की एक तस्वीर जारी की है जिसमें एक ट्रैक्टर पर लगे झंडे में जरनैल सिंह भिंडरावाले जैसी छवि दिख रही है। जून 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारा गया भिंडरावाले सिखों के…
बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ देशव्यापी चक्का जाम, दिल्ली की सरहद में नहीं आया कोई किसान
नई दिल्ली। पिछले दो महीने से अधिक समय से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर बैठे किसान आज देशव्यापी चक्का जाम किया था। कृषि कानूनों की वापसी की मांग पर अड़े किसान संगठनों ने दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश में सड़क जाम करने का ऐलान किया था। कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में 12-3 बजे तक चला चक्का जाम खत्म हो गया है। किसानों नेताओं ने चक्का जाम खत्म किए जाने का ऐलान किया। इस दौरान देश के कई हिस्सों में चक्का जाम का असर देखने को मिला।…
गुजरात HC डायमंड जुबली समारोह: हमारा जस्टिस सिस्टम ऐसा हो, जहां समय से न्याय की गारंटी हो : पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गुजरात हाईकोर्ट की डायमंड जुबली समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा जस्टिस सिस्टम ऐसा होना चाहिए, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी सुलभ हो, जहां हर व्यक्ति के लिए समय से न्याय की गारंटी हो। सरकार भी इस दिशा में अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “न्यायपालिका के प्रति भरोसे ने सामान्य नागरिक के मन में एक आत्मविश्वास जगाया है। सच्चाई के…
प्रधानमंत्री मोदी की लोगों से अपील, बोले- कृषि मंत्री की राज्यसभा की यह स्पीच जरूर सुनें
नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 72वां दिन है। वहीं दूसरी ओर आज राज्यसभा में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सदन में कृषि कानून पर चर्चा के दौरान कानून पर सवालों के जवाब दिए। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर आज सदन में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा दिए गए भाषण को लिंक शेयर किया है। उन्होंने लोगों से इस स्पीच को सुनने की अपील की है। Agriculture Minister @nstomar's remarks on Motion of Thanks on the President's Address in Rajya Sabha. @AgriGoI https://t.co/pO6RQiSSL9…
आज रविवार को पीएम मोदी असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को चुनावी राज्यों असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और इन राज्यों में विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी असम में जहां दो अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे और राज्य के राजमार्गो व प्रमुख जिलों की सड़कों के उन्नयन वाले ‘‘असोम माला’’ योजना की शुरुआत करेंगे वहीं पश्चिम बंगाल के हल्दिया में अधोसंरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास रखेंगे। इस साल मार्च-अप्रैल में दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और पिछले…
भारत दुनिया का सबसे तेजी से 50 लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला पहला देश: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने केवल 21 दिनों में 50 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया है। देश में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद शुक्रवार शाम तक करीब 53 लाख लाभार्थियों को टीके की खुराक दी जा चुकी थी। वहीं, अमेरिका में 50 लाख लोगों को टीके की खुराक 24 दिन में जबकि ब्रिटेन में 43 और इजराइल में 45 दिनों में दी गई है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘देशव्यापी कोविड-19…
दिल्ली को छोड़कर किसानों का देशव्यापी ‘चक्का जाम’, जानिए क्या है किसान संगठनों की योजना
नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को चक्का जाम का आह्वान किया है, हालांकि चक्का जाम को लेकर मोर्चा की तरफ से कुछ बातें साफ की गई हैं। “जिसमें पहला की दिल्ली की सीमा के अंदर कोई चक्का जाम प्रोग्राम नहीं होगा।” दरअसल मोर्चा के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में हो रहे विरोध स्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं। दिल्ली में प्रवेश करने के लिए सभी सड़कें खुली रहेंगी, सिवाय उनके,…
