केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ज्वाइन की देशी ट्विटर कही जा रही ऐप Koo, की ये खास अपील

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट कू (Koo) पर आ गए हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि वो भी अब इस प्लेटफॉर्म पर जुड़ गए हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि लोग भी इस देसी एप से जुड़ें। पीयूष गोयल से पहले कई केंद्रीय मंत्री, मंत्रालय और केंद्र सरकार के दूसरे विभाग इस App पर आ चुके हैं। पिछले साल भारत सरकार ने आत्मनिर्भर भारत एप चैलेंज लॉन्च किया था, जिसमें कू ने भी हिस्सा लिया था।…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को करेंगे विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन- 2021 का उद्घाटन

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को शाम साढ़े 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन-2021(World Sustainable Development Summit) का उद्घाटन करेंगे। इस सम्‍मेलन का विषय है – हमारे साझा भविष्य की एक ही परिभाषा: सभी लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण। नई दिल्‍ली स्थित द एनर्जी एण्‍ड रिसोर्सेज इंस्टिटयूट-टेरी द्वारा आयोजित यह बीसवां शिखर सम्‍मेलन है जिसमें विश्‍व में सतत विकास को लेकर दो दिन तक ऑनलाइन चर्चा होगी। 10 से 12 फरवरी तक ऑनलाइन आयोजित इस सम्मेलन के दौरान चर्चा किए जाने वाले…

4 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म, गुलाम नबी आजाद की फेयरवेल स्पीच देते हुए भावुक हुए PM मोदी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के 4 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पीएम मोदी ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। यह नेता है गुलाम नबी आजाद, शमशेर सिंह, मीर मोहम्मद फैयाज और नादिर अहमद। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि मैं आप चारों महानुभावों को इस सदन की शोभा बढ़ाने के लिए, आपके अनुभव, आपके ज्ञान का सदन को और देश को लाभ देने के लिए और आपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान के लिए आपके योगदान का धन्यवाद करता हूं। पीएम मोदी ने गुलाम नबी आजाद के…

तेंदुलकर, लता के ट्वीट की जांच पर बोले जावड़ेकर, देशभक्ति गुनाह हो गई?

नई दिल्ली। अमेरिकी सिंगर रिहाना और एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट पर सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली, अक्षय कुमार आदि भारतीय हस्तियों के जवाब देने पर महाराष्ट्र सरकार के जांच कराने की कवायद पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में अब देशभक्ति गुनाह हो गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर कहा, महाराष्ट्र में अब देशभक्ति गुनाह हो गया है। लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, अजय देवगन इत्यादि द्वारा भारत…

सरकार के पास JNU का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं: लोकसभा में शिक्षामंत्री निशंक ने दी जानकारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का नाम बदलने को लेकर विचार नहीं कर रही है। केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को लोकसभा में ये जानकारी दी है। सवाल पूछा गया था कि क्या सरकार केंद्रीय विश्वविद्यालय जेएनयू का नाम बदलने पर विचार कर रही है। इस पर अपने जवाब में केंद्रीय शिक्षामंत्री ने सोमवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव सरकार को नहीं मिला है। देश से सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक जवाहर लाल नेहरू…

ट्रैक्टर रैली हिंसा : 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, हिंसा भड़काने का लगा था आरोप

नई दिल्ली। 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान जिस तरह से दिल्ली के लाल किले सहित अलग-अलग जगहों पर हिंसा हुई थी, उसके बाद दिल्ली पुलिस इस हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू की तलाश कर रही थी। अब आखिरकार दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू समेत कई अन्य आरोपियों पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। 26 जनवरी को हुई हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का गठन किया गया था…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन से की बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की है। जो बिडेन के अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद उनकी और नरेंद्र मोदी की ये पहली बातचीत है। नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम ट्वीट कर लिखा, जो बाइडेन से बातचीत की और उन्हें उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। हमने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और प्राथमिकताएं पर भी बात की। Spoke to @POTUS @JoeBiden and conveyed my best wishes for his success. We discussed regional issues and…

राज्यसभा में विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कहा देश को ‘आंदोलनजीवियों’ से बचाने की जरूरत

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना बयान दिया। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधाननंत्री ने कहा कि हमने बुद्धिजीवी और श्रमजीवी तो सुने थे, लेकिन पिछले कुछ समय से देश में आंदोलनजीवियों की एक नई जमात आ गई है, जो हर आंदोलन में दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर देश को इनसे बचाना होगा। उन्होंने ये भी कहा कि MSP था, MSP है और MSP हमेशा…

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में बताया नए FDI का फुल फॉर्म, की इससे देश को बचाने की अपील, ट्विटर पर कर रहा है टॉप ट्रेंड

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में किसान आंदोलन को लेकर आंदोलन करने वालों पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने आंदोलन में अंतराराष्ट्रीय साजिश की बात करते हुए हा कि एक नया एफडीआई मैदान में आया है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने FDI के बारे में तो सुना होगा, फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट। एक नया FDI इस बीच हमारे सामने आया है और इसका मतलब है फॉरेन डिस्ट्रक्टिव आइडियोलॉजी। इससे देश को बचाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग हैं जो देश…

राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी के बोलते ही सोशल मीडिया पर छाया ‘आंदोलनजीवी’, हुई मीम्स की बौछार

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर कुछ लोग किसानों को भड़काने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तो इसमें विदेशी ताकतें भी बेनकाब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग कुछ शब्दों से बड़े परिचित हैं। श्रमजीवी, बुद्धिजीवी इनसे परिचित हैं। हम देख रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों में नई जमात पैदा हुई है, वो है आंदोलनजीवी। हमने पहले बुद्धिजीवी तो सुना था, लेकिन कुछ लोग आंदोलनजीवी हो गए हैं।…