IND vs ENG: भारत ने चौथा टेस्ट जीत 3-1 से नाम की सीरीज, WTC फाइनल के लिए किया क्वालिफाई, बनी दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 3-1 से जीत लिया है। सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया इंग्लैंड की एक पारी और 125 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। जहां अब उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का फायदा भारतीय टीम को हुआ है। टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग…

प्रधानमंत्री मोदी को मिला वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशिप अवॉर्ड, कहा- देश के लोगों को समर्पित है पुरस्कार

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को CERAWeek ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजा गया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं इस पुरस्कार को अपने देश के लोगों को अर्पित करता हूं। आप किसी भी भाषा में भारतीय साहित्य को पढ़ लीजिए आपको पता चलेगा कि लोगों का प्रकृति के साथ गहरा संबंध रहा है’। इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं बहुत विनम्रता के साथ सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार को स्वीकार करता…

बंगाल चुनाव : बीजेपी नेताओं को पीएम मोदी की हिदायत- चुनाव प्रचार को सभ्य बनाए रखें, गलत शब्दों के इस्तेमाल से बचें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगावी विधानसभा चुनावों में नकारात्मक प्रचार को लेकर पार्टी नेताओं को आगाह किया है। गुरुवार शाम को बीजेपी केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल एक नेता ने कहा कि इस बैठक में पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया कि चुनाव प्रचार सभ्य तरीके से होना चाहिए और राज्य में जो नैरेटिव भाजपा सेट की है, उसे…

चुनाव आयोग का आदेश- कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर से हटाएं मोदी की तस्वीर, टीएमसी ने की थी शिकायत

नई दिल्ली। TMC ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर का होना आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा है कि वह चुनावी नियमों का पालन करे। चुनाव आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को उन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले कोविड -19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों से हटा दिया जाए, जहां इस साल चुनाव…

बंगाल विधानसभा चुनाव : 7 को कोलकाता में PM की रैली, 7 लाख लोगों के जुटने की संभावना, किले में तब्दील हो रहा ब्रिगेड परेड ग्राउंड

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस महीने के अंत में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। बिहार की जीत से उत्साहित बीजेपी हाईकमान ने पहले से ही राज्य में बड़े स्तर पर मोर्चा संभाल रखा है। इसी क्रम में 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक मेगा रैली करेंगे। इस ग्राउंड को कोलकाता का ग्रीन लंग्स भी कहा जाता है। चुनाव के दृष्टि से बंगाल काफी ज्यादा संवेदनशील है, जिस वजह से सुरक्षा एजंसियों ने पीएम की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम…

दुनियाभर में वैक्सीन लेकर जा रहे विमान, खाली नहीं आ रहे, वे अपने साथ भारत के प्रति भरोसा, आशीर्वाद और आत्मीय स्नेह ला रहे है : पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (Production Linked Incentives Scheme) को लेकर आयोजित वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने मेक इन इंडिया को अलग-अलग स्तरों पर मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हमारे सामने दुनियाभर से उदाहरण हैं, जहां देशों ने अपनी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाकर, देश के विकास को गति दी है। वैक्सीन लेकर जा रहे विमान खाली नहीं आ रहे वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत में आज जो विमान…

पंजाब, छत्तीसगढ़ केरल की राज्य सरकारों ने देश के वैज्ञानिकों का किया अपमान, 81 प्रतिशत तक प्रभावी भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ के इस्तेमाल से किया इनकार

न्यूज़ डेस्क। भारतीय कंपनी भारत बायोटेक ने अपने स्वदेशी कोरोना टीके कोवैक्सीन के ट्रायल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल नतीजों में कंपनी ने इसे 81 प्रतिशत प्रभावी बताया है। अब इसके इस्तेमाल को लेकर संभावनाएं और बेहतर हो गई हैं। इससे पंजाब, छत्तीसगढ़ और केरल की राज्य सरकारों को भी जवाब मिल गया है, जिन्होंने इस वैक्सीन पर शंका जाहिर करते हुए कई सवाल उठाए थे और इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था। तीसरे चरण के परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री…

सिर्फ वयस्क होने तक नहीं, पहली डिग्री मिलने तक बेटे का खर्च उठाए पिता: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान यह कहा कि पिता को बेटे का खर्च सिर्फ 18 साल की उम्र यानी व्यस्क होने तक नहीं बल्कि उसके पहली डिग्री पाने तक उठाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि ग्रैजुएशन को अब बेसिक शिक्षा माना जाता है। जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह ने एक शख्स को निर्देश दिया कि वह 31 मार्च 2027 तक अपने बेटे की शिक्षा का खर्च उठाए। कोर्ट ने कहा कि बच्चे को अपना स्नातक पूरा करने…

इमरान खान ने खैरात और अल्लाह के भरोसे पाकिस्तान को छोड़ा, लिया वैक्सीन नहीं खरीदने का फैसला

इस्लामाबाद। संकट से घिरी पाकिस्तान की इमरान खान सरकार कोरोना महामारी के बीच अपने देशवासियों को टीके के लिए खैरात के भरोसे छोड़ने को तैयार है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार इस साल कोरोना वैक्सीन नहीं खरीदेगी। इमरान सरकार फिलहाल कोरोना महामारी से निपटने के लिए हर्ड इम्यूनिटी और साथी देशों से मुफ्त में मिलने वाली कोरोना वैक्सीन पर निर्भर रहेगी। पाकिस्तान के डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक नेशनल हेल्थ सर्विसेज के सेक्रटरी आमिर अशरफ ख्वाजा ने गुरुवार को पब्लिक अकाउंट्स कमेटी की ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी है। नेशनल…

गिरिराज का कांग्रेस पर तंज, कहा- जनता, ‘दादी की नाक’ और ‘पुशअप-नाच’ की राजनीति से ऊब चुकी है

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर से उन्होंने कांग्रेस और प्रियंका गांधी के साथ साथ राहुल गांधी पर जमकर हमला किया है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि देश की जनता कांग्रेस के “दादी की नाक” और “पुशअप-नाच” की राजनीति से ऊब चुकी है ..गुजरात समेत देश के हर कोने में अंतिम पायदान पे खड़ा वोटर भी विकास को महत्व देता है..भाजपा के पक्ष में ये आँकड़ा इसका सबूत है। देश की जनता कांग्रेस के “दादी की…