नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सरकारी चिकित्सा संस्थानों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी बुजुर्गों को भर्ती करने और उपचार करने में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पिछले साल अगस्त में शीर्ष अदालत ने केवल सरकारी अस्पतालों को बुजुर्गों को भर्ती करने और उपचार में प्राथमिकता देने का निर्देश दिया था। अब गुरुवार को न्यायाधीश अशोक भूषण और आर.एस. रेड्डी की एक पीठ ने इस आदेश को संशोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग लोग कोरोनावायरस को लेकर सबसे अधिक असुरक्षित हैं। पीठ…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
अनुराग-तापसी के घर छापे में मिले टैक्स चोरी के बड़े सबूत, 650 करोड़ के हेरफेर की आशंका
मुंबई। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की मुश्किलें उस वक्त बढ़ गईं, जब बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने उनके घर और ऑफिस में छापेमारी की। इसके अलावा दोनों स्टार्स से करीब 11 घंटे पूछताछ भी की गई। लंबी पड़ताल के बाद आयकर विभाग को अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम फिल्म्स में बड़ी गड़बड़ी और हेरफेर के सबूत मिले हैं। साथ ही कंपनी की आय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना में कम मिली। छापेमारी से सबंधित जानकारी देते हुए आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा…
तांडव वेब सीरीज विवाद: OTT पर दिखाए जा रहे आपत्तिजनक कॉन्टेंट पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- स्क्रीनिंग की जरूरत
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज OTT (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कुछ OTT प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री प्रसारित की जा रही है। इसकी स्क्रीनिंग होनी चाहिए। तांडव वेब सीरीज पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदातल ने मौखिक रूप से यह टिप्पणी की है। कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान कहा कि,केंद्र सरकार से नेटफ्लिक्स और एमेजॉन प्राइम वीडियो जैसे ओटोटी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 मार्च को बांग्लादेश दौरे से शुरू करेंगे विदेश यात्रा, कोरोना की वजह से विदेश दौरों पर लगी रोक होगी खत्म
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 मार्च से बांग्लादेश दौरे से विदेश यात्राओं की शुरुआत करेंगे। यह शुरुआत इस मायने में महत्वपूर्ण है कि कोरोना महामारी का सबसे अधिक प्रभाव यात्राओं पर पड़ा है। कोरोना संकट की वजह से राजनेताओं के विदेशी दौरे करीब एक साल से ठप पड़े हुए थे। लेकिन कोरोना संक्रमण में गिरावट और कोरोना टीकाकरण अभियान ने आम लोगों के साथ ही राजनेताओं में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा पैदा किया है। इससे विदेश यात्राओं पर लगी पाबंदी धीरे-धीरे हटने लगी है। पड़ोसी देश से पीएम…
सुरंग के जरिए संसद पहुंच सकेंगे प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति, जानें- कैसे बन रही है नई संसद
नई दिल्ली प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के संसद से निकलने वाले काफिले से अब जनता को परेशानी नहीं होगी। नई बन रही संसद में ऐसी सुरंगें बनाई जा रही हैं, जो अंडरग्राउंड रास्तों से ही पीएम आवास और उपराष्ट्रपति के घर तक जाएंगी। इसे आम लोगों को रास्तों पर वीवीआईपी मूवमेंट के चलते परेशानी नहीं होगी और संसद के बाहर ट्रैफिक की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रह सकेगी। इन सुरंगों को बनाने का सीधा अर्थ यह है कि पीएम और उपराष्ट्रपति जैसी हस्तियों का काफिला ट्रैफिक को बाधित न करे…
अयोध्या : अब 70 नहीं 107 एकड़ का होगा राम मंदिर परिसर, ट्रस्ट ने खरीदी और जमीन
अयोध्या। राम मंदिर परिसर का विस्तार 70 एकड़ से बढ़ाकर 107 एकड़ करने की योजना के तहत राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम जन्मभूमि परिसर के पास 7,285 वर्ग फुट जमीन खरीदी है। ट्रस्ट के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कर रहे ट्रस्ट ने 7,285 वर्ग फुट जमीन की खरीद के लिए 1,373 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया है। ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि हमने यह जमीन खरीदी…
तापसी और अनुराग के समर्थन में आए राहुल गांधी, कहा- किसान समर्थकों के खिलाफ छापेमारी करवा रही है केंद्र सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनुराग कश्यप समेत कुछ फिल्म निर्माताओं और अभिनेत्री तापसी पन्नू के घरों एवं कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ की तर्ज पर सरकार किसान समर्थकों के खिलाफ छापेमारी करवा रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुछ मुहावरे: उंगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार आयकर विभाग, ईडी, सीबीआई के साथ ये करती है। भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। कुछ मुहावरे: उँगलियों पर नचाना-…
BBC के लाइव रेडियो शो में कॉलर ने प्रधानमंत्री मोदी की मां को कहे अपशब्द, ट्रेंड होने लगा #BoycottBBC
नई दिल्ली। BBC एशियन नेटवर्क के एक रेडियो शो ‘बिग डिबेट’ में एक कॉलर की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने का सामला सामने आया है। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर #BoycottBBC ट्रेंड हो रहा है। दरअसल ब्रिटेन में प्रसारित इस कार्यक्रम में एक कॉलर ने फोन किया था और बातचीत के दौरान वह पीएम नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहने लगा। यह डिबेट ब्रिटेन में सिखों और भारतीयों के प्रति नस्लवाद के मुद्दे पर आधारित थी। इसी के दौरान एक…
भारत बायोटेक ने तीसरे फेस के ट्रायल के नतीजे किए जारी, देसी कोवैक्सीन 81 फीसदी है असरदार
नई दिल्ली। भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ओर से विकसित किए गए कोरोना टीके के तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे सामने आ गए हैं। भारत बायोटेक ने बताया है कि तीसरे चरण में यह टीका 81 फीसदी प्रभावी पाया गया है। इस ट्रायल में 25,800 लोगों को टीका लगया गया था, जोकि देश में अब तक का सबसे बड़ा ट्रायल है। बता दें, कि सरकार पहले ही इस टीके को आपातकालीन मंजूरी दे चुकी है और पीएम पीएम मोदी ने भी इसका डोज लिया…
RSS देशभक्ति की सबसे बड़ी पाठशाला, राहुल गांधी को समझने में लगेगा वक्त: जावड़ेकर
नई दिल्ली। राहुल गांधी के इमरजेंसी वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सभी संवैधानिक ढांचे को आपने खत्म करने की कोशिश की, मंत्री, सांसद, विधायक सबको जेल में डाला, प्रेस की आजादी पर पाबंदी लगा दी और यह भी कह रहे हम संवैधानिक ढांचे को खत्म कर रहे। राहुल की संघ को लेकर दिए बयान पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उन्हें आरएसएस को समझने में वक्त लगेगा। आरएसएस देशभक्ति की सबसे बड़ी पाठशाला है और…
