WHO, नीति आयोग बाद अब बॉम्बे HC ने Covid से निपटने के ‘यूपी मॉडल’ को सराहा, पूछा- क्या कर रही है महाराष्ट्र सरकार?

लखनऊ। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और नीति आयोग के बाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और उनके ‘यूपी मॉडल’ की सराहना की है। बॉम्बे हाई कोर्ट मुख्यतः बच्चों को Covid-19 से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए उपायों से संतुष्ट नजर आई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा महामारी से लोगों को बचाने और संक्रमण पर अंकुश लगाने की मुहिम को…

केरल, कर्नाटक, गोवा में तबाही मचाने के बाद चक्रवात ‘तौकते’ गुजरात की तरफ बढ़ा, 6 लोगों की मौत

बेंगलुरु/पणजी/अहमदाबाद। केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में रविवार को तबाही मचाने के बाद चक्रवात ‘तौकते’ उत्तर में गुजरात की ओर बढ़ गया। चक्रवात के चलते तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही भारी बारिश हुई और समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। चक्रवात के कारण हुई घटनाओं की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों घरों का नुकसान पहुंचा और बिजली के खंभे एवं पेड़ उखड़ गए तथा लोगों को घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति…

विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी की ओर से हुई पहली पूजा। Cm रावत ने सबके स्वस्थ रहने की मांगी दुआ

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार की सुबह 5 बजे खोल दिए गये। जहां पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गयी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कोविड-19 के कारण कपाटोद्घाटन के दौरान श्रद्धालु उपस्थित नहीं रहे और तीर्थ पुरोहितों समेत सीमित लोगों की मौजूदगी में ही विधि विधान के साथ कपाट खोलने का समारोह हुआ। समारोह के लिए मंदिर को फूलों से सजाया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बाबा केदार…

भारत में वैक्सीन लाने में सबसे तेज मोदी सरकार

न्यूज़ डेस्क। पहली बार 16 जनवरी को वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ देश में कोवैक्सीन टीकाकरण की शुरुआत हुई। यह दिन भारतीय वैक्सीन के इतिहास में बहुत बड़ा दिन बन गया। क्योंकि मोदी सरकार के नाम वैश्विक स्तर पर दो-दो उपलब्धियां जुड़ गईं। पहली उपलब्धि यह रही कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। दूसरी उपलब्धि यह कि अभी तक की सभी सरकारों में मोदी सरकार पहली ऐसी सरकार बन गई जो दुनिया की तुलना में सबसे कम समय में देश में वैक्सीन लाने में सफल रही।…

पीएम मोदी ने सीएम संग छह बार की बैठक में कोरोना की दूसरी लहर से किया था सावधान

न्यूज़ डेस्क। आज के इस रियल टाइम फैक्ट के जमाने में कोई किसी पर इतना बड़ा आरोप कैसे लगा सकता है या इतना बड़ा झूठ कैसे बोल सकता है, जिस तरह आज देश में विपक्ष या विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगा रहे हैं। इन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की दूसरी लहर से देश को अंधेरे में रखा या उसके लिए न तो किसी को बताया न ही उसे रोकने की कोई व्यवस्था की। विपक्ष के इन सारे आरोपों को भारतीय जनता पार्टी ने रियल टाइम…

कोरोना का पॉजिटिविटी रेट घटकर हुआ 19.8%, यूपी सहित इन चार राज्यों में कम हुए एक्टिव केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर अपना जमकर कहर बरपा रही है। रोजाना 3 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज हो रहे हैं। वहीं करीब 4 हजार लोगों की इस खतरनाक वायरस से डेली जान जा रही है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार को मीडिया से देश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने बताया कि देश में 11 राज्य ऐसे हैं, जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच…

कोरोना महामारी का दूसरा साल ज्‍यादा घातक होगा, भारत की स्थिति चिंतित कर रही है: WHO चीफ

संयुक्त राष्ट्र। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने शुक्रवार को कहा कि भारत की कोविड-19 स्थिति चिंतित कर रही है, जहां कई राज्यों में संक्रमण के चिंतित करने वाली संख्या में मामले आ रहे हैं, अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि महामारी का दूसरा साल दुनिया के लिए पहले साल के मुकाबले अधिक घातक होगा। WHO) के प्रमुख घेब्रेयियस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में भारत…

वैज्ञानिक बोले, कोरोना के चीन की लैब से निकलने की थ्योरी नहीं कर सकते खारिज

लंदन। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पिछले कई सप्ताह से तबाही मचा रही है। रोजाना तीन लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि हजारों लोगों की जान जा रही है। भारत ही नहीं, दुनिया के लगभग सभी देश कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी को पुख्ता तौर पर यह नहीं मालूम कि आखिर इसकी शुरुआत कैसे हुई। हालांकि, दुनिया के टॉप साइंटिस्ट्स के एक ग्रुप का कहना है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति किसी लैब से होने वाली थ्योरी को…

Tauktae Cyclone: 16 मई तक तुकाते के ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती’ तूफान में तब्दील होने की संभावना, IMD ने दी चेतावनी, राज्यों में बाढ़ की चेतावनी जारी

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र के 17 मई को ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है। भीषण चक्रवाती तूफान शनिवार को गुजरात तट को पार कर सकता है. इससे पहले मौसम की स्थिति भी ऐसी ही दिख रही है। जो गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गई है और इसके शनिवार सुबह तक (Tauktae Cyclone news) तूफान में तब्दील होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने यह…

कोरोना हालात पर बोले पीएम मोदी- ‘प्रधान सेवक होने के नाते अपनों को खोने का आपका दर्द समझता हूं’, हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कोहराम के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता का प्रधान सेवक होने के नाते वो अपनों को खोने के लोगों के दर्द को समझते हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी की और इस मौके पर कोरोना वायरस के हालात को लेकर अपना संबोधन जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के इस संकट में बहुत से देशवासियों ने अपनों को खोया है, और…