वाशिंगटन। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए दुनिया भर के कई देश मदद के लिए आगे आए हैं। अमेरिका इस महामारी के संकट में भारत की हर तरह से मदद कर रहा है। इसी क्रम में अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता रेव जेसी जैक्सन सीनियर और डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भारत की मदद के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील की है। अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और कार्यकर्ता रेव जेसी जैक्सन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील करते हुए कहा है कि भारत को कोरोना वैक्सीन…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
गुजरात में चक्रवाती तूफान ताउते ने मचाई तबाही, तत्काल राहत के लिए पीएम मोदी ने दिए 1000 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गुजरात और दीव में तौकते तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात और दीव स्थित उना, जाफराबाद, महुआ में चक्रवात तौकते से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के बाद उन्होंने गुजरात और दीव में राहत और पुनर्वास के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करने के लिए अहमदाबाद में एक बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात राज्य में तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की वित्तीय…
पहली डोज़ लेने के बाद अगर संक्रमित होते हैं तो दूसरी डोज़ कोविड से रिकवरी के 3 महीने बाद:स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा की पहली डोज़ लेने के बाद अगर संक्रमित होते हैं तो दूसरी डोज़ कोविड से रिकवरी के 3 महीने बाद दिया जाएगा। अस्पताल में भर्ती हुए लोग जो किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त है उन्हें भी वैक्सीनेशन के लिए 4-8 सप्ताह तक इंतजार करना होगा। If infected with COVID after 1st dose, 2nd dose to be deferred by 3 months after clinical recovery from COVID-19 illness COVID-19 vaccination recommended for all Lactating Women No Screening of vaccine recipients by Rapid Antigen…
खुल गया कांग्रेसी टूलकिट बनाने वाले का राज, बीजेपी ने पूछा, क्या सोनिया-राहुल जवाब देंगे?
न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर एक टूलकिट कल, 18 मई से ही काफी वायरल हो रहा है। देश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि खराब करने वाले इस टूलकिट को लेकर कांग्रेस की काफी किरकिरी हुई है। कांग्रेस ने इसे फर्जी बताते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा पर केस दर्ज करने की मांग की। लेकिन आज, 19 मई को संबित पात्रा ने इस टूलकिट को बनाने वाले को खोज निकाला। पात्रा ने कुछ डॉक्यूमेंट शेयर करते हुए ट्वीट किया कि दोस्तों…
Covid 19 in India: कोरोना संक्रमण में आई कमी, लेकिन कम नहीं हो रहे मौत के आंकड़े, 1 दिन में 4,525 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या में अब कमी दर्ज की जा रही है। लेकिन खतरा अब भी ज्यों का त्यों बना हुआ है। क्योंकि संक्रमण के आंकड़ों में कमी आई है लेकिन मौत के आंकड़े बढ़ चुके हैं। दरअसल जब कोरोना अपने पीक पर था तब मौत के मामले इतने सामने नहीं आ रहे थे। लेकिन जब कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही है तो एक दिन में 4,525 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि एक दिन में कोरोना…
टूलकिट के जरिए कोरोना पर भ्रम फैलाने के साथ मोदी सरकार को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश का भंडाफोड़
न्यूज़ डेस्क। कोरोना संकट काल में इस महामारी को लेकर भ्रम फैलाने और मोदी सरकार को बदनाम करने की कांग्रेस की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। कांग्रेसी टूलकिट से देश को बदनाम करने की साजिश का भंडाफोड़ होने से लोग सकते में हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस टूलकिट का पर्दाफाश किया। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी इस संकट काल में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि…
कोरोना की तीसरी लहर से पहले 2 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल के लिए कोवैक्सिन को मिली मंजूरी, कोरोना इलाज से हटाई गई प्लाज्मा थेरेपी
नई दिल्ली। कोरोना के इलाज से प्लाज्मा थेरेपी हटा दी गई है तो वहीं ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को 2 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल की मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि बच्चों पर ट्रायल 10 से 12 दिन में शुरू हो जाएगा। पहले कोरोना वैक्सीन पर निगाह रखने वाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने इसके ट्रायल की सिफारिश की थी। #NewsAlert | Covaxin gets permission to conduct trial on kids. The trial is likely to start in 10…
दो से 18 साल के बच्चों के टीके को लेकर अच्छी खबर, 10 दिन में शुरू हो जाएंगे कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल
नई दिल्ली। बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के दूसरे और तीसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल इस महीने के आखिर तक शुरू हो सकते हैं। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने आज बताया है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGE) ने 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी दी है। मुझे बताया गया है कि अगले 10-12 दिनों में ट्रायल शुरू हो जाएंगे। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने बीते…
WHO ने सीरम इंस्टीट्यूट को याद दिलाया COVAX कमिटमेंट, कहा- दुनिया को दे वैक्सीन
न्यूयॉर्क। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पीक पर है। संक्रमितों और मृतकों का आंकड़ा रिकॉर्ड छू रहा है। वहीं इसके प्रभाव से बचने के लिए 18 साल से उपर के लोग वैक्सीन लगवाना चाह रहे हैं लेकिन वैक्सीन की कम उपलब्धता मुश्किल पैदा क रही है। देश में वैक्सीन उपलब्ध कराने के चलते भारतीय वैक्सीन कंपनियां विदेशों में सप्लाई नहीं कर पा रही है। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को कोरोना का टीका वैश्विक समुदाय को भी उपलब्ध कराने के…
पीएम मोदी ने किया अधिकारियों से संवाद, बोले जब आपका जिला कोरोना को हराएगा, तब देश कोरोना से जीतेगा
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न राज्यों और जिलों के फील्ड स्तर के अधिकारियों के साथ कोविड-19 महामारी से निपटने में उनके अनुभवों के बारे में बातचीत की। वार्ता के दौरान, अधिकारियों ने कोविड की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री को हाल के संक्रमण के मामलों में आए उछाल से निपटने के क्रम में उठाये गये अभिनव कदमों से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों…
