कोविड की दूसरी लहर के दौरान 52 देशों ने भारत की मदद की : केंद्र

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में आने पर कुल 52 देश भारत की मदद के लिए आगे आए। केंद्र सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राज्यसभा में सांसद बिनॉय विश्वम को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य मंत्री (विदेश) वी. ए. मुरलीधरन ने कहा कि अभूतपूर्व संकट के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय उन विशिष्ट दवाओं और उपकरणों के लिए एकजुटता और सहायता के प्रस्तावों के साथ आगे आए, जो देश में तुरंत उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने कहा कि सरकार से सरकारी, निजी से सरकारी,…

भारतीय रेल, ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को दी रचनात्मक श्रद्धांजलि, क्या है खास जानिए

बेंगलुरु। भारतीय रेलवे ने मिसाइल मैन के नाम से मशहूर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की याद में बेंगलुरु के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पर उनकी एक बहुत ही खूबसूरत प्रतिमा स्थापित की है। खास बात ये है कि इसे खुद रेलवे के इंजीनियरों ने ही डेढ़ महीने में तैयार किया है और इसमें ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जो रेलवे के उपयोग लायक नहीं रह गए थे। यानी कलाम साहब के व्यक्तित्व के मुताबिक ही भारतीय रेलवे ने पर्यावरण का संरक्षण का ख्यार रखते हुए…

मोदी मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, लद्दाख में एकीकृत बहुउद्देश्यीय बुनियादी ढांचा विकास निगम और केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को दी मंजूरी

न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सर्वागीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने लद्दाख में विकास को गति देने के लिए एक एकीकृत बहुउद्देश्यीय बुनियादी ढांचा विकास निगम की स्थापना को मंजूरी दी। इसके साथ ही प्रदेश में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापन का फैसला किया। लद्दाख में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए यह निगम मुख्य निर्माण एजेंसी के…

भारत में गरीब और अमीर के लिए दो समानांतर कानूनी प्रणालियां नहीं हो सकतीं : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार को कहा कि भारत में अमीर, संसाधनों से युक्त और राजनीतिक रूप से ताकतवर लोगों और न्याय तक पहुंच एवं संसाधनों से वंचित छोटे लोगों के लिए दो समानांतर कानूनी प्रणालियां नहीं हो सकती। पीठ ने कहा, ”न्यायाधीशों के व्यक्तिगत निर्णय लेने और संबंधित कानूनों के तहत अदालती कार्यवाही के संचालन से न्यायपालिका और कार्यपालिका के इस विभाजन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।” शीर्ष अदालत ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि न्यायपालिका को राजनीतिक दबावों और विचारों से मुक्त…

कोविड एक परीक्षा है और दुनिया इसमें विफल हो रही है : WHO प्रमुख

टोक्यो। जापान में ओलंपिक 2021 के लिए विभिन्न देशों के खिलाड़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बुधवार को कहा कि और कोरोनावायरस महामारी एक ऐसी परीक्षा है, जिसमें दुनिया विफल हो रही है। घेब्रेयसस ने 138वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र में अपने मुख्य भाषण में कहा, महामारी अब तक नियंत्रण में हो सकती थी, अगर टीके जो महामारी की लपटों को बुझाने के लिए थे, अधिक समान रूप से आवंटित किए गए होते। उन्होंने खेद व्यक्त…

DRDO ने किया स्वदेशी मिसाइल Akash-NG और MPATGM का सफल परीक्षण, बढ़ेगी सेना की ताकत

नई दिल्ली। भारत की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आज बड़ी सफलता हासिल की है। आत्मानिर्भर भारत के तहत देश में बनी स्वदेशी कम वजन, फायर एंड फॉरगेट मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का आज सफल परीक्षण किया गया। आत्मानिर्भर भारत को बढ़ावा देने और सेना की ताकत बढ़ाने के लिए डीआरडीओ ने इस मिसाइल को विकसित किया है। MPATGM के अलावा नए जनरेशन के आकाश मिसाइल (आकाश-एनजी) का भी सफल परीक्षण किया गया। DRDO has successfully flight tested the New Generation Akash Missile (Akash-NG) a Surface to…

भारत में करीब 50 लाख लोगों की कोरोना से हुई मौत, बताया-सबसे बड़ी त्रासदी, अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण की तीसरी लहर के संभावित खतरों से जूझ रहा भारत दूसरी लहर में ही कोरोना का विकराल रूप देख चुका है, ये अमेरिकी रिपोर्ट ने दावा किया है कि भारत के बंटवारे के बाद कोरोना के रूप में भारत ने सबसे बड़ी मानव त्रासदी देखी है। भारत सरकार के मुताबिक भले ही सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कोरोना से करीब चार लाख से अधिक मौतें हुई हों, मगर अमेरिकी रिपोर्ट में इससे 10 गुना अधिक होने का दावा किया गया है। अमेरिकी शोध समूह…

कोरोना के खिलाफ वयस्कों से ज्यादा मजबूत हैं बच्चों की इम्युनिटी, खोले जा सकते हैं स्कूल, कई देशों में बंद ही नहीं हुए: केंद्र सरकार

नई दिल्ली। देश में बच्चों की लगातार ठप पढ़ी पढ़ाई से चिंतित लोग अकसर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर स्कूल कब खुलेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए ICMR के महानिदेशक बलराम भार्गव ने मंगलवार को गुड न्यूज दी। उन्होंने कहा कि बच्चे कोरोना के खिलाफ काफी मजबूत हैं और वे वयस्कों के मुकाबले इससे ज्यादा अच्छे ढंग से निपट सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का भी एंटीबॉडी एक्सपोजर उतना और वैसा ही है, जैसा वयस्कों में है। उन्होंने कहा कि स्वीडन जैसे कई स्कैंडिनेवियन देशों ने तो…

PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, 3 राज्य हारकर भी नहीं खुली नींद, खुद से ज्यादा कर रहे हमारी चिंता

नई दिल्ली। मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार गुजरने के बाद मंगलवार को पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और अपने सभी नेताओं से कहा कि वे कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच जमीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा काम करें। इस दौरान पीएम ने कहा कि कांग्रेस हर जगह खत्म हो रही है लेकिन उसको अपनी नहीं बल्कि बीजेपी की ज्यादा चिंता है। भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री @narendramodi pic.twitter.com/AjA1IK4KdP — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi)…

बकरीद : कोरोना प्रतिबंध में ढिलाई के फैसले पर SC ने केरल सरकार को लगाई फटकार, दिया ये निर्देश

नई दिल्ली। जिस तरह से केरल में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं बावजूद इसके बकरीद के लिए तीन दिन तक कोरोना प्रतिबंधों में ढिलाई देने का केरल सरकार ने फैसला लिया उसपर सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। केरल सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि डी कैटेगरी के इलाकों में एक दिन की छूट का फैसला बिल्कुल भी सही नहीं था। ऐसे हालात में हम केरल सरकार को निर्देश देते हैं कि वह संविधान के अनुच्छेद 21 और…