संसद में फाड़े पेपर, बेंच पर फेंकी फाइलें : पेगासस की आड़ ले विपक्ष ने फिर किया हंगामा

न्यूज़ डेस्क। संसद में चल रहे मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते (8वें दिन) विपक्ष ने आज (जुलाई 28, 2021) पेगासस जासूसी मामले और कृषि कानून के विरोध में जमकर हंगामा किया। सामने आई तस्वीरों में देख सकते हैं कि विपक्षी नेता कैसे संसद की कार्यवाही को बाधित करके वहाँ हल्ला कर रहे हैं और विरोध करने के नाम पर पर्चे उछाल रहे हैं। एक तस्वीर में देख सकते हैं कि संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी को निशाना बनाते हुए विपक्षी सांसद ने उनपर कागज और फाइलें फेंकीं। Unruly scenes…

CAA के लिए नियम बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने माँगा 6 महीने का समय, 9 जनवरी, 2022 तक तय होंगे नियम

नई दिल्ली। देश में नागरिक (संशोधन) अधिनियम (CAA)-2019 के नियम बनाने के लिए मंगलवार 26 जुलाई 2021 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छह महीने के समय की माँग की। इस मामले में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में बताया कि गृह मंत्रालय ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में अधीनस्थ कानूनों पर समितियों को 9 जनवरी, 2022 तक के लिए नियम बनाने के लिए कहा था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सहमति के बाद सीएए को लेकर 12…

कोरोना महामारी के दौरान भारत के खाद्य सुरक्षा ‘कदमों’ को UN ने की तारीफ, कहा- दुनिया को भारत से सीखना चाहिए

न्यूज़ डेस्क। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए मोदी सरकार ने गरीबों को राहत देने के लिए पिछले साल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की थी। इस साल जब कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू किया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन देने का बड़ा ऐलान किया। इस योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को नवंबर, 2021 तक 5 किलो अनाज मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इतनी बड़ी आबादी को खाद्य सुरक्षा मुहैया करने…

हड़प्पा काल के धोलावीरा शहर को विश्व धरोहर सूची में मिला स्थान, बतौर CM नरेंद्र मोदी ने तैयार करवाया था इन्फ्रास्ट्रक्चर

नई दिल्ली। गुजरात में हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना के वारंगल में पालमपेट स्थित रामप्पा मंदिर के बाद इस महीने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया भारत का यह दूसरा स्थल है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने ट्वीट किया, ‘‘धोलावीरा : भारत में, हड़प्पाकालीन शहर को विश्व धरोहर सूची में अभी-अभी शामिल किया गया। बधाई हो!’’ यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 44…

छ.ग. विधानसभा से मंत्री का ही वॉकआउट : छत्तीसगढ़ कांग्रेस की लड़ाई में नया मोड़, MLA ने कहा था- मेरी हत्या करा बनना चाहते हैं CM

रायपुर। पंजाब और राजस्थान के बाद कांग्रेस का कलह अब छत्तीसगढ़ पहुँच गया है, जहाँ वो बड़े बहुमत के साथ सत्ता में है। हाल ही में पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री उम्मीदवार का दावेदार बन कर उभरे। कुछ यही हाल नवंबर 2019 में था, जब राजस्थान में सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ में TS सिंह देव और मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया को किनारे किया गया था। लेकिन, अब छत्तीसगढ़ में कलह बढ़ता जा रहा है। ताज़ा खबर ये है कि अपनी ही सरकार के रवैये से आहत होकर छत्तीसगढ़ के…

दामाद की फैमिली के फायदे को कानून बना रहे बघेल, सिंधिया ने कसा तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की ओर से एक निजी मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित कानून को लेकर विवाद छिड़ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी की शादी जिस परिवार में हुई है, उसके द्वारा इस कॉलेज का संचालन होता है और बीते कुछ सालों में यह आर्थिक संकट में घिर गया है। ऐसे में सरकार की ओर से प्रस्तावित कानून को हितों के टकराव और रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने वाला बताया जा रहा है। विपक्ष ने इस पर तीखा हमला बोला है। यहां तक कि केंद्रीय…

पूरी निगरानी के साथ जहां संक्रमण दर कम है, वहां खुल सकते हैं स्कूल : एम्स डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया

नई दिल्ली। भारत में अभी तक कोरोना की वैक्सीन केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ही बनी है। अभी तक बच्चों की वैक्सीन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, बच्चों को वैक्सीन लगाने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि देश में बच्चों के लिए बनाए जा रहे भारत बायोटेक कंपनी (Bharat Biotech) के कोरोना टीके कोवैक्सिन (Covaxin)का सफल परीक्षण जारी है। एम्स निदेशक के अनुसार बच्चों के…

कोविड टीकाकरण पूरा करने के लिए फिलहाल कोई निश्चित समय-सीमा नहीं दी जा सकती : केंद्र सरकार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि टीकाकरण अभियान को पूरा करने के लिए फिलहाल कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई जा सकती है। सरकार ने कहा कि उम्मीद है कि दिसंबर 2021 तक 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लाभार्थियों का टीकाकरण हो जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और लोकसभा सांसद माला रॉय के अतारांकित प्रश्न के जवाब में कहा, “कोविड-19 टीकाकरण एक सतत और गतिशील प्रक्रिया है, जिसे समवर्ती वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर कोविड-19 के…

पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल भारतीय एथलीटों का खड़े होकर बढ़ाया उत्साह

टोक्यो। एक साल से भी अधिक समय से दुनिया को अपनी गिरफ्त में लेने वाली कोविड-19 महामारी के भय के बीच 32वें ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाया। ज्ञात हो कि दर्शकों के बिना आयोजित किये जा रहे टोक्यो ओलंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह के मार्च पास्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। Come, let us all #Cheer4India! Caught a few glimpses of the @Tokyo2020 Opening Ceremony. Wishing our dynamic contingent the very best. #Tokyo2020 pic.twitter.com/iYqrrhTgk0 — Narendra Modi…

तोक्यो ओलंपिक की रंगारंग शुरुआत! मनप्रीत सिंह और मैरी कॉम बने ध्वजवाहक

तोक्यो। पिछले एक साल से भी अधिक समय से दुनिया को अपनी गिरफ्त में लेने वाली कोविड-19 महामारी के भय के बीच 32वें ओलंपिक खेलों की एक साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को यहां रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरुआत हो गयी और इसके साथ ही उन तमाम आशंकाओं पर भी विराम लग गया जो इस खेल महाकुंभ के आयोजन को लेकर लगायी जा रही थी। दर्शकों के बिना आयोजित किये जा रहे ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह में भी भावनाओं का ज्वार उमड़ता दिखा और ऐसे में…