अगले 6-8 हफ्ते बेहद अहम, सावधानी बरती तो घट जाएंगे कोरोना के केस- रणदीप गुलेरिया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में दो दिन की गिरावट के बाद एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद महामारी की तीसरी लहर की आशंका बढ़ने लगी है। सोमवार-मंगलवार को जहां कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 20 हजार से नीचे पहुंची, वहीं गुरुवार को ये आंकड़ा एक बार फिर से 26 हजार के पार पहुंच गया। इस बीच दिल्ली स्थित एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि त्यौहारी सीजन में कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए लोगों को…

जवाबी कार्रवाई: ब्रिटिश नागरिकों के लिए 10 दिन का क्वारंटीन अनिर्वाय, RT-PCR Test भी जरूरी

नई दिल्ली। भारत ने ब्रिटेन को करारा जवाब दिया है। ब्रिटेन के साथ भारत ने ‘जैसे को तैसा’ वाला व्यवहार किया है। भारत ब्रिटिश नागरिकों के लिए अपने यहां आने पर वैसा ही नियम लगाने जा रहा है जैसा कि ब्रिटेन ने भारतीयों के लिए लगाया है। दरअसल, टीका प्रमाणन के मुद्दे पर भारत ने ब्रिटेन से भारत आने वाले ब्रिटिश नागरिकों के खिलाफ भी जवाबी कदम उठाने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि भारत का नया नियमन चार अक्टूबर से प्रभावी होगा और यह ब्रिटेन से आने…

स्‍वच्‍छ भारत मिशन-शहरी 2.0: कचरे के ढेर व गंदे पानी से मुक्त होंगे शहर, PM ने लॉन्च किया स्वच्छता 2.0, सफाईकर्मियों को बताया ‘महानायक’

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार, 1 अक्तूबर को स्‍वच्‍छ भारत मिशन-शहरी और अटल मिशन-अमृत के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इन अभियानों का मकसद सभी शहरों को कचरा मुक्‍त बनाना और सुरक्षित जलापूर्ति की व्‍यवस्‍था करना है। उन्होंने कहा कि 2014 में देशवासियों ने भारत को खुले में शौच से मुक्त करने का-ODF बनाने का संकल्प लिया था। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों के निर्माण के साथ देशवासियों ने ये संकल्प पूरा किया। अब ‘स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0’ का लक्ष्य है कचरा मुक्त शहर, कचरे के ढेर से…

पूरे शहर को बंधक बना रखा है, अब दिल्ली में घुसना चाहते हैं’: जंतर-मंतर आना चाहते थे ‘किसान’, सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा

न्यूज़ डेस्क। किसान प्रदर्शन के नाम पर राष्ट्रीय राजमार्गों को ब्लॉक करके बैठे प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद अब सु्प्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर सत्याग्रह आयोजित करने की माँग पर टिप्पणी की है। कोर्ट ने ‘किसान महापंचायत’ संगठन से कहा है कि प्रदर्शन आपका अधिकार हो सकता है लेकिन नागरिकों के भी अपने अधिकार होते हैं। ज्ञात हो कि किसानों के एक संगठन ‘किसान महापंचायत’ द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें जंतर-मंतर पर सत्याग्रह आयोजित करने के लिए माँग की गई…

पीएम मोदी ने राजस्थान में किया 4 मेडिकल कालेजों का शिलान्यास, कहा- हेल्थ सेक्टर की कमियों को दूर करने के प्रयास जारी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 3o सितंबर को राजस्थान में चार मेडिकल कालेजों का शिलान्यास किया और पेट्रोकेमिकल्स टेक्नोलाजी इंस्टीट्यूट का उद्धाटन भी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को बदलने के लिए एक नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति पर काम कर रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान से आयुष्मान भारत और अब आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन इसी का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘100 साल की सबसे बड़ी महामारी ने दुनिया के हेल्थ सेक्टर के सामने अनेक चुनौतियां खड़ी कर दी, और…

PM-पोषण स्कीम : अब 1 से 5 साल तक के बच्चों को भी मिलेगा मिड डे मील का फायदा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पीएम-पोषण योजना की शुरुआत की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में योजना को मंजूरी मिली है। इससे देश भर के 11.2 लाख से अधिक सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों को फायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है। अहम बात ये है कि इस योजना के दायरे में अब एक से 5 साल तक के बच्चे भी आएंगे। आपको बता दें कि मिड-डे मील योजना का लाभ 6 से 14 साल तक के बच्चों को मिलता था लेकिन अब पीएम-पोषण योजना के…

केंद्र ने 31 अक्टूबर तक कोरोना को लेकर बढ़ाये दिशा-निर्देश

नई दिल्ली। केंद्र ने मंगलवार को कुछ राज्यों में महामारी के प्रसार को देखते हुए देश भर में कोविड-19 को लेकर दिशा- निर्देश को लेकर 31 अक्टूबर, 2021 तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के मुख्य सचिवों और प्रशासकों के साथ एक संवाद में कहा कि “देश में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के निर्देश पर देश में आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर मामलों की संख्या में किसी भी संभावित वृद्धि को रोकने की आवश्यकता पर विचार करते हुए, एक आदेश…

तालिबान और म्यांमार के तानाशाह को झटका, UNGA महासभा में बोलने का मौका नहीं

संयुक्त राष्ट्र। बंदूक की दम पर अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान और म्यांमार में तख्तापलट करने वाली सैन्य सरकार के मंसूबों पर संयुक्त राष्ट्र ने पानी फेर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान और म्यांमार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के उच्च स्तरीय आम चर्चा के आखिरी दिन के वक्ताओं की सूची में अफगानिस्तान और म्यांमार से किसी वक्ता का नाम शामिल नहीं है। शुक्रवार को, महासचिव के प्रवक्ता, स्टीफन दुजारिक ने कहा था…

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन : PM मोदी बोले- गरीबों के इलाज में होने वाली परेशानी होगी दूर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पिछले 7 सालों से लगातार प्रयास कर रहे हैं। मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं आज गरीब और असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानि 27 सितंबर, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन की शुरुआत की। इसके जरिए मोदी सरकार देश की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रही है। इससे जहां अस्पतालों की प्रक्रियाओं में सुधार होगा,…

Mann Ki Baat : विश्व नदी दिवस पर पीएम मोदी ने बताया नदियों का महत्व, लोगों से की नदियों को प्रदूषण मुक्त करने में सहयोग की अपील

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित करते हुए सबसे पहले ‘वर्ल्ड रिवर डे’ यानी ‘विश्व नदी दिवस’ का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियो, ‘वर्ल्ड रिवर डे’ जब आज मना रहे हैं तो इस काम से समर्पित सबकी मैं सराहना करता हूँ, अभिनन्दन करता हूँ। लेकिन हर नदी के पास रहने वाले लोगों को, देशवाशियों को मैं आग्रह करूँगा कि भारत में, कोने-कोने में साल में एक बार तो नदी उत्सव मनाना ही चाहिए।’ नदियां भौतिक वस्तु…