पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान, 21वीं सदी के भारत को गति शक्ति देगा- पीएम नरेंद्र मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 अक्तूबर को नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री गति शक्ति-राष्‍ट्रीय मास्‍टर प्‍लान का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे को गतिशक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह मास्‍टर प्‍लान सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा, हितधारकों को साथ लाने और परिवहन के साधनों को एक साथ जोड़ने में मदद करेगा। जबकि दुनिया में ये स्वीकृत बात है कि Sustainable Development के लिए Quality इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण…

G-20 बैठक : कट्टरपंथ और आतंकवाद का स्रोत न बन पाए अफगानिस्‍तान- पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अफगानिस्‍तान संकट पर जी-20 बैठक में यह सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया कि अफगानिस्तान का क्षेत्र कट्टरपंथ और आतंकवाद का स्रोत न बने। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्षेत्रीय या वैश्विक स्तर पर अफगान क्षेत्र कट्टरपंथ और आतंकवाद का स्रोत नहीं बन जाए इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने इस क्षेत्र में कट्टरपंथ, आतंकवाद और नशीले पदार्थों व हथियारों की तस्करी के गठजोड़ के खिलाफ हमारी संयुक्त लड़ाई को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अफगानिस्तान…

मानवाधिकारों के नाम पर देश की छवि खराब करते हैं कुछ लोग, रहना होगा सावधान : पीएम नरेंद्र मोदी

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज,12 अक्तूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के 28वें स्थापना दिवस समारोह को वीडियो क़ॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल के वर्षों में मानवाधिकार की व्‍याख्‍या कुछ लोग अपने-अपने तरीके से, अपने-अपने हितों को देखकर करने लगे हैं। उन्‍होंने कहा कि एक ही प्रकार की किसी घटना में कुछ लोगों को मानवाधिकार का हनन दिखता है और वैसी ही किसी दूसरी घटना में उन्हीं लोगों को मानवाधिकार का हनन नहीं दिखता। उन्होंने यह भी…

कोविड-19: देश के इस राज्य में बढ़ा Corona का खतरा, घर में भी मास्क लगाने और साथ बैठ न खाने की अपील

न्यूज़ डेस्क। अधिकतर जगहों पर कोरोना वायरस के मामले अब काफी कम हो गए हैं। कई गतिविधियां पहले की तरह शुरू हो गई हैं। वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाने का काम चल रहा है। वहीं, देश की कई जगहें ऐसी हैं, जहां कोरोना वायरस अभी भी मुश्किल पैदा कर रहा है। केरल सहित देश के पूर्वोत्तर (Corona virus in North India) हिस्से में कोरोना वायरस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मिजोरम में यहां तक कह दिया गया है कि लोग घर में भी मास्क (Mask) लगाकर रहें। ये भी…

मोदी सरकार ने पीएम मित्र योजना को दी मंजूरी, 7 मेगा टेक्सटाइल पार्क होंगे स्थापित, 21 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार टेक्टटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार (7 अक्टूबर, 2021) को एक बड़ी पहल करते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम मित्र योजना को मंजूरी दी। इस योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री मेगा टेक्सटाइल इंटिग्रेटेड टेक्सटाइल एंड अपैरल (PM MITRA) योजना है। इसके तहत सात नए टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। सरकार के इस फैसले से टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में बहुत बड़ी क्रांति आने वाली है। इससे टेक्सटाइल सेक्टर में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री @NarendraModi जी के नेतृत्व…

त्योहारों और शादियों के मौसम में फिर से बढ़ सकता है कोरोना का खतरा’,‘अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर पर नजर रखें’ : सरकार

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 22,431 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,38,94,312 हो गए। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,44,198 हो गई, जो 204 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 5 राज्य ऐसे हैं जहां अभी भी 10,000 से ज़्यादा सक्रिय मामले बने हुए हैं। उन्होंने कहा, “5 राज्य ऐसे हैं जहां अभी भी 10,000 से ज़्यादा सक्रिय मामले बने हुए हैं। केरल में…

लड़कियों को भी मिले राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज की प्रवेश परीक्षा देने का मौका- केंद्र से सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) की प्रवेश परीक्षा में लड़कियों को बैठने की भी अनुमति दी जाए और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। वहीं केंद्र ने बुधवार को शीर्ष अदालत को सूचित किया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले दिए गए निर्देश के बाद सशस्त्र बलों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में महिला उम्मीदवारों को अनुमति देने का निर्णय लिया है। इसी बीच, केंद्र ने बुनियादी ढांचे में बदलाव की आवश्यकता का…

आतंकवाद का सबसे बड़ा समर्थक है पाकिस्तान, खुद को इसका पीड़ित बताने का ढोंग करता है : भारत

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान, आतंकवाद का सबसे बड़ा समर्थक तथा उसे बढ़ावा देने वाला देश है और खुद को इसका पीड़ित बताने का ढोंग करता है। साथ ही उसे हिंदू , ईसाई, सिख और बौद्ध सहित अपने सभी अल्पसंख्यकों का नस्ली सफाया करना बंद कर देना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की काउंसलर एवं कानूनी सलाहकार डॉ. काजल भट्ट ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सभी मोर्चों…

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले का SC ने लिया स्वत: संज्ञान, चीफ जस्टिस के नेतृत्व में तीन न्यायधीशों की पीठ कल करेगी सुनवाई

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसक झड़प में 8 लोगों की मौत के बाद इस घटना का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस (सीजेआई) एनवी रमणा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पीठ गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई करेगी। पीठ में सीजेआई के साथ ही जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली शामिल हैं। दरअसल, लखीमपुर मामले में FIR दर्ज कराने के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए याचिका दायर की गई थी। याचिका दो वकीलों ने दायर की थी। याचिका में…

कोरोना काल में नौकरी गंवानें वालों को तीन महीने की सैलरी देगी मोदी सरकार

नई दिल्ली। कोरोना काल में नौकरी गंवाने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ECSI) के सदस्यों को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, केंद्र सरकार नौकरी गंवाने वाले इन सदस्यों को तीन माह की सैलरी देगी। एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने ये बात कही है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि उनका मंत्रालय कोरोना के चलते जान गंवाने वाले ECSI सदस्यों के स्वजन को आजीवन वित्तीय मदद भी मुहैया कराएगा। हालांकि, श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसके बारे में अभी विस्तार से…