चीन ने कभी किसी देश पर न हमला किया और न ही एक इंच जमीन ली : शी जिनपिंग

नई दिल्ली। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ वर्चुअल समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन को शांतिप्रिय देश के तौर पर पेश करने की कोशिश की है। रिपोर्ट बताती है कि जिनपिंग ने बैठक में कहा है कि चीन ने कभी किसी युद्ध की शुरुआत नहीं की है और न ही किसी देश के एक भी इंच जमीन पर दावा किया है। जिनपिंग ने बाइडेन से कहा है कि चीनी लोगों ने हमेशा से शांति से प्यार किया है और उसे महत्व दिया है। चीन के खून में…

मंत्री से पहले हम डॉक्टर हैं जनाब…प्रोटोकॉल तोड़ केंद्रीय मंत्री ने बचाई मरीज की जान, पीएम मोदी भी हुए मुरीद

नई दिल्ली। मंत्री से पहले हम डॉक्टर हैं, ऐसा कहकर प्रोटोकॉल तोड़ा और फ्लाइट में साथ जा रहे व्यक्ति की केंद्रीय अर्थराज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड ने जान बचा ली। उनकी इस कर्तव्यपरायणता को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके मुरीद हो गए और ट्वीट कर तारीफ की। पीएम ने लिखा आप हमेशा दिल के डॉक्टर हैं, आप मेरे सहयोगी हैं ये सुखद है। सोमवार, 15 नवंबर को इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट से केंद्रीय अर्थराज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। उनकी पीछे की सीट 12A पर यात्रा…

विश्व के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी, शीर्ष पर दिल्ली, भारत के तीन शहरों के नाम, कहां-कितनी जहरीली हवा, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे यहां स्वास्थ्य आपातकाल की चिंता पैदा हो गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। प्रदूषण इस समय सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की चिंताओं में शामिल है। ऐसे समय में जब कॉप26 जैसे सम्मेलनों में जलवायु परिवर्तन पर गंभीर चर्चाएं हो रही हैं, इसी बीच स्विट्जरलैंड स्थित जलवायु समूह आईक्यूएयर की वायु गुणवत्ता और प्रदूषण शहर ट्रैकिंग सेवा ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की…

अयोध्या में अद्भुत, भव्य, अलौकिक दिवाली, 12 लाख दीयों से जगमग हुई राम नगरी, बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या। दिवाली के मौकै पर रामनगरी अयोध्या लाखों दियों की रोशनी से जगमगा उठी। अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सरयू घाट पर दीये जलाए गए। इस दौरान राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक जलाए गए। दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची। दीपोत्सव में शिरकत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज बांटने वालों के साथ नहीं, एकता में पिरोने वालों का सहयोग करें। अपनी अयोध्या जी… pic.twitter.com/etbmDtwEF2 — Yogi Adityanath…

भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को WHO से मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तकनीकी समिति ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने की सिफारिश कर दी है। जिसके बाद डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। बुधवार को हुए WHO की तकनीकी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक से अतिरिक्त जानकारी मांगी थी। आपातकालीन उपयोग सूची (EUL) के लिए तकनीकी सलाहकार समूह एक स्वतंत्र सलाहकार समूह है जो डब्ल्यूएचओ को सिफारिशें प्रदान करता…

‘पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं’ : सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता HC के आदेश को रद्द किया, कहा – सभी पक्षों को नहीं सुना गया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को किनारे रख दिया है, जिसमें पश्चिम बंगाल में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई थी। दीवाली से पहले बड़ा फैसला। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि वो इस बात को लेकर सुनिश्चित है कि कलकत्ता उच्च-न्यायालय को इतना बड़ा आदेश सुनाने से पहले सभी पक्षों को बुला कर उनकी बात सुननी चाहिए थी। सुप्रीम कोर्ट ने ‘ग्रीन क्रैकर्स’ की अनुमति दे रखी है, ऐसे में उसका कहना है कि कलकत्ता हाईकोर्ट को पहले प्रशासन को बुला कर इसे…

दीपावली 2021 : पांच दिनी दीपोत्सव का प्रारंभ 2 नवंबर से, जानिए विस्तार से

नई दिल्ली। कार्तिक माह त्योहारों-पर्वो वाला माह होता है। इसमें धन त्रयोदशी से यम द्वितीया तक पांच दिनी दीपोत्सव मनाया जाता है जिसका प्रारंभ 2 नवंबर 2021 मंगलवार से हो रहा है। पहले दिन 2 नवंबर को धन त्रयोदशी, इसी दिन सायंकाल में यम के लिए दीपदान होगा, 3 नवंबर को नरकहरा या रूप चतुर्दशी मनाई जाएगी। चूंकिचतुर्दशी तिथि 2 और 3 नवंबर के किसी भी सूर्योदय को स्पर्श नहीं कर रही है इसलिए चतुर्दशी का क्षय माना जाएगा। इस कारण चतुर्दशी को किया जाने वाला अभ्यंग स्नान 4 नवंबर…

G20 शिखर सम्मेलन: पीएम नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन, जॉनसन, मैक्रों, मारियो सहित विश्व के कई बड़े नेताओं से की मुलाकात

न्यूज़ डेक्स। रोम में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्व के कई नेताओं से मुलाकात हुई है। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इतालवी समकक्ष मारियो ड्रैगी, ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन, यूरोपीय परिषद अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ मुलाकात शामिल है। Had a very warm meeting with Pope Francis. I had the opportunity to discuss a wide range of issues with him and also invited him to visit India. @Pontifex pic.twitter.com/QP0If1uJAC —…

प्रधानमंत्री मोदी ने पोप फ्रांसिस से की मुलाकात, भारत आने का दिया न्यौता

न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इटली दौरे पर हैं। जहां पर उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इसी बीच उन्होंने वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की और उन्हें भारत आने का भी न्योता दिया। इसके अलावा चर्चा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करेंगे। जिन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोवा में अपना डेरा जमा रखा है और अंत में चर्चा जम्मू-कश्मीर की करेंगे। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पर्यटकों का ध्यान केंद्रित करने के लिए ओपन-एयर थिएटर का आयोजन किया गया। At the @g20org Summit…

G-20 सम्मेलन: PM मोदी ने रोम में महात्मा गांधी को दी श्रद्धाजंलि, चारों तरफ गूंजा ‘मोदी-मोदी’ का नारा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके आदर्श दुनियाभर में लोगों को प्रेरित करते हैं। वहीं भारतीय समुदाय के लोगों ने पियाजा गांधी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मोदी, मोदी’ के नारों के साथ स्वागत किया। जिसका वीडियो सामने आया है। प्रधानमंत्री मोदी के पांच दिवसीय विदेश यात्रा का पहला पड़ाव रोम है। जहां पर वो जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में रोम की गलियों में मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दे…