कोरोना की नैचुरल वैक्सीन बनेगा ओमिक्रॉन, एक्सपर्ट बोले- अब खत्म हो जाएगी महामारी!

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर एक नई स्टडी की है। इस स्टडी से पता चला है कि जो लोग ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होकर उबर चुके हैं वह डेल्टा वैरिएंट और उसके बाद से संक्रमणों को दूर करने में सक्षम हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन के मामले में कुछ दिनों तक बढ़ोतरी संभव है लेकिन लंबे वक्त की बात करें तो ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने पर हॉस्पिटल में भर्ती होने की नौबत नहीं आने की अधिक संभावना…

कोविड -19 : WHO ने दी चेतावनी, आने वाली है ओमिक्रॉन, डेल्टा मामलों की सुनामी

जिनेवा । विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगाह किया है कि वर्तमान में संक्रामक डेल्टा वेरिएंट के साथ ओमिक्रॉन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों पर अत्यधिक दबाव डालते हुए ‘मामलों की सुनामी’ की वजह बन सकता है। कोविड -19 महामारी की शुरूआत के बाद से डब्ल्यूएचओ की प्रतिक्रिया को दोहराते हुए, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेब्येयियस ने बुधवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि वह अत्यधिक चिंतित हैं कि ओमिक्रॉन अधिक संक्रामक है, यह तेजी से फैलने वाला है। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ और स्वास्थ्य प्रणालियों पर भारी…

Omicron Updates : भारत में ओमिक्रॉन के मामले 750 के पार, 21 राज्यों में फैला नया वैरिएंट; देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब इस नए वायरस के कुल मामले 750 के पार हो गए हैं। हालांकि इसकी रिकवरी राहत देने वाली है। आपको यह भी बता दें कि देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक टीके की 143.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल 77,002…

लुधियाना ब्लास्ट का आरोपी मुल्तानी जर्मनी से गिरफ्तार, दिल्ली और मुंबई को भी दहलाने की कर रहा था साजिश

नई दिल्‍ली। लुधियाना जिला न्यायालय परिसर विस्फोट मामले में पुलिस एवं जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। इस बीच यूरोप के देश जर्मनी से खबर आई है कि, इस मामले से जुड़ा एक शख्‍स वहां गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के एक प्रमुख सदस्य जसविंदर सिंह मुल्तानी के तौर पर हुई है, जो कथित तौर पर लुधियाना जिला न्यायालय परिसर विस्फोट कांड में शामिल है। पता चला है कि, जसविंदर सिंह मुल्तानी एसएफजे के सभी मुख्य सदस्यों के साथ संपर्क में रहा है। उसे…

देशभर में क्रिसमस की धूम, चर्चों में आयोजित की गईं प्रार्थना सभाएं, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली। देश-दुनिया में आज क्रिसमस के त्योहार की धूम है। इस अवसर पर भारत में भी लोगों के अंदर उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के विभिन्न गिरजा घरों में प्रार्थनाएं आयोजित की गईं। गोवा के चर्च में मध्य रात्रि को प्रार्थना हुई। बेंगलुरु और पुडुचेरी के चर्चों में भी रात्रि में ही प्रार्थनाएं आयोजित की गई। कुल मिलाकर देखें तो देशवासियों में क्रिसमस को लेकर उत्साह है। Christmas greetings to everyone! We recall the life and noble teachings of Jesus Christ, which placed topmost emphasis on service,…

कोविड -19 : ब्रिटेन में कोरोना से मचा हाहाकार, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 1.22 लाख मरीज

नई दिल्ली। कोरोना महामारी को लेकर एक बार फिर से ब्रिटेन में तबाही मचने की आशंका है। एक दिन में यहां कोरोना संक्रमण के बेहद ही डरावने आंकड़े सामने आए हैं। ब्रिटेन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 1,22,186 नए मरीज मिले हैं और 137 मौतें हुई हैं। वहीं, एक प्रारंभिक सांख्यिकी माडल आंकड़ों के मुताबिक पिछले हफ्ते लंदन में कोरोना से हर 20वां व्यक्ति संक्रमित हुआ है। समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते क्रिसमस और…

कोविड-19 : Omicron के बढ़ते केस के बीच PM मोदी बोले- सतर्क और सावधान रहने की जरूरत, कोरोना से लड़ाई अभी खत्म नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत पर बल देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। देश में ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक में महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह चौकस रहें और राज्यों के साथ मिलकर काम करें तथा स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ ही संपर्कों का प्रभावी व…

पीएम मोदी ने वाराणसी में कई परियोजनाओं की नींव रखी, कहा- ‘गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह, हमारे लिए माता’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सक्रिय पीएम मोदी वाराणसी में हैं। 10 दिन में ये दूसरा मौका है जब पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ होने वाले विकास कार्यों के प्रोजेक्ट का जायजा लिया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं को शुरू किया। वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम करखियांव में हो रहा है। पीएम मोदी ने 870 करोड़ रुपए की लागत की 22 विकास…

भारत ने रचा इतिहास, 24 घंटे में दूसरी बार ‘प्रलय’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को आधुनिक प्रलय अर्ध बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। ये मिसाइल 150 से 500 किलोमीटर के बीच लक्ष्य को भेद सकती है। सरकारी अफसरों ने बताया कि एक अलग रेंज के लिए मिसाइल को टेस्ट किया गया था, परीक्षण में मिसाइल ने सभी मापदंडों को पूरा किया। ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इसका परीक्षण किया गया। अफसरों ने बताया है कि मिसाइल का सफल परीक्षण इस लिहाज से भी खास है कि पिछले 24 घंटों में इस मिसाइल का यह दूसरा…

Omicron in India : देश के 16 राज्यों तक पहुंचा ओमिक्रोन, 236 हुई संख्या, महाराष्ट्र-दिल्ली सबसे आगे

नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में मुसीबत बना ओमिक्रोन अब भारत के 16 राज्यों में पहुंच गया है। 16 राज्यों में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के मरीज पाए गए हैं। देश में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या 236 हो गई है। इसमें हर दिन इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र और दिल्ली ऐसे राज्य हैं, जहां ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मरीज हैं। महाराष्ट्र में 65 मरीज हैं, जबकि दिल्ली में 64 मरीज मिले हैं। तेलंगाना में अभी 24 मरीज हैं, अबकी राजस्थान में 21, कर्नाटक में 19, केरल में…