Parliament Diary : तय समय से एक दिन पहले ही समाप्त हुआ संसद का शीतकालीन सत्र .., लोकसभा में 82 और राज्यसभा में 48 फीसदी हुआ कामकाज

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहा। जहां एक तरफ सरकार ने विपक्ष पर सदन नहीं चलने देने का आरोप लगाया तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने सरकार पर उनकी आवाज को दबाने का आरोप लगाया। इसके अलावा विपक्ष ने अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और 12 सांसदों के निलंबन का मुद्दा एकजुटता के साथ उठाया। हालांकि यह मुद्दा सुलझा तो नहीं लेकिन एक दिन पहले टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भी शेष सत्र से निलंबित कर दिया गया था। हम बात लोकसभा और राज्यसभा में हुई कार्यवाही…

Right to Education : सभी छात्रों के लिए एक समान कोर्स की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

नई दिल्ली। देश में शिक्षा का अधिकार सभी को मिला हुआ है। हालांकि समय समय पर सभी छात्रों के लिए एक समान कोर्स की मांग उठती रहती है। एक बार फिर से यह मांग उठाई गई है। भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने इसको लेकर एक जनहित याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट में ‘शिक्षा के अधिकार अधिनियम-2009’ (आरटीई) की कुछ ‘‘मनमानी एवं तर्कहीन’’ धाराओं के खिलाफ और देशभर में सभी छात्रों के लिए समान पाठ्यक्रम अपनाए जाने का अनुरोध करने वाली यह जनहित याचिका दायर हुई है। याचिका…

ओमिक्रॉन को लेकर केंद्र ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी, क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से अपने पांव पसार रहा है। अब तक भारत के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के 213 मामले सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फरवरी तक तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने तमाम राज्यों को इससे निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करने के लिए कहा है। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा कि यदि एक…

वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी-डेल्टा से ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रॉन, फिर से लॉकडाउन को रहें तैयार

न्यूज़ डेस्क। भारत में भी अब कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन के केसेज बढ़ते जा रहे हैं। अबतक 14 राज्यों में 220 ओमिक्रॉन के मरीज पाए गए हैं। इसे देखते हुए केन्द्र सरकार ने कहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन पहले के डेल्टा के मुकाबले तीन गुना अधिक संक्रामक है और तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए सभी राज्यों को अपनी तरफ से सतर्कता बरतते हुए पूरी तैयारी रखनी चाहिए। एक्सपर्ट्स ने भी सलाह दी है कि ओमिक्रॉन को नियंत्रित करना जरूरी है और इसके…

यूपी की महिलाओं को पीएम मोदी की सौगात,1.60 लाख एसएचजी के खातों में 1000 करोड़ रुपए ट्रांसफर,16 लाख महिलाओं को मिलेगी मदद

न्यूज़ डेस्क। तीर्थ नगरी प्रयागराज में मंगलवार (21 दिसंबर, 2021) को नारी-शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल करीब तीन लाख महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें बड़ी सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 1.6 लाख स्‍वयं सहायता समूहों के खातों में 1000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकिंग सखियों, स्‍वयं सहायता समूह की महिलाओं और कन्‍या सुमंगला योजना की लाभार्थियों से बात की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मुख्यमंत्री…

भारत विरोधी गतिविधियों के लिए 20 यूट्यूब चैनल्स और 2 वेबसाइट्स पर लगाई गई रोक : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारत विरोधी कंटेंट दिखाने और छापने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने 20 यूट्यूब चैनल्स और 2 वेबसाइट्स पर रोक लगा दी है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीमा पार से देश के अंदर कुछ वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल्स के माध्यम से फेक न्यूज और भारत विरोधी कंटेंट फैला कर भय और भ्रम की स्थिति फैलाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि…

Weather Alert: शीतलहर से कांप रहा उत्तर भारत, 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानिए

नई दिल्ली। पूरा उत्तर पश्चिम भारत शीतलहर की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो दिनों तक गंभीर शीत लहर की स्थिति जारी रहेगी और फिर धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। दिल्ली में सोमवार की रात सबसे सर्द रात रही और मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है। राजस्थान के कई इलाकों में जहां पारा शून्य से नीचे चला गया है तो यूपी में भी ठंडी हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है।…

PM मोदी ने CEOs संग की बैठक, प्रधानमंत्री उद्योग जगत के कई सीईओ से मिले, बजट से पहले फीडबैक लिया

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने आधिकारिक आवास पर उद्योग जगत के विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) के साथ बातचीत की। अगले केंद्रीय बजट से पहले प्रधानमंत्री और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच यह दूसरी ऐसी बातचीत थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, “प्रधानमंत्री ने देश की अंतर्निहित ताकत के बारे में बात की, जो कोविड के खिलाफ लड़ाई के दौरान प्रदर्शित हुई। उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं को उनके इनपुट और सुझावों के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें पीएलआई प्रोत्साहन जैसी…

Voter Card को Aadhaar से जोड़ने वाला ‘चुनाव सुधार विधेयक’ लोकसभा में पारित, विपक्षी दलों ने किया विरोध

न्यूज़ डेक्स। अब आपका वोटर कार्ड भी आधार कार्ड से जुड़ जाएगा। लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सरकार ने चुनाव विधि (संशोधन) विधेयक, या ‘चुनाव सुधार विधेयक’ 2021 पेश किया। अब इसे राज्यसभा से पारित करवाया जाएगा। सरकार के इस कदम से मतदाता सूची में दोहराव और फर्जी मतदान रोकने के लिए मतदाता कार्ड और सूची को आधार कार्ड से जोड़ने का प्रस्ताव किया गया है। निचले सदन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस , एआईएमआईएम, RSP, BSP जैसे दलों ने इस विधेयक को पेश किये जाने का विरोध…

PM मोदी ने किया 594 km लम्बे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का शिलान्यास, दिया नारा- यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलांयास करने शनिवार को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में यूपी में जबरदस्त विकास, कानून व्यवस्था को सुधारने के प्रभावी प्रयास और जनहित में बन रही नीतियों के कुशल कार्यान्वयन के लिए हो रहे प्रभावी काम की ओर ध्यानाकर्षित कराते हुए कहा कि यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी। यूपी में 2017 से पहले की सरकारों में कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पहले यहां क्या कहते थे, सूरज डूबता था, कट्टा लहराने…