न्यूज़ डेस्क। टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) के अधिग्रहण के बाद इसमें बड़े पैमाने पर छँटनी की है। इसका सीधा प्रभाव भारतीय कर्मचारियों पर पड़ा है। मस्क ने ट्विटर के भारत के लगभग सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है। इस सोशल मीडिया के अधिग्रहण के दौरान अप्रैल में कर्मचारियों ने जो आशंका व्यक्त की थी, उसे एलन मस्क सही साबित कर रहे हैं। भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल को हटाने और पूरे बोर्ड के भंग करने के बाद कंपनी…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
Gujarat Election 2022 : गुजरात में इस बार भी 2 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, EC ने तारीखों का किया ऐलान
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात में इस बार भी 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात चुनावों के लिए मतदान 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होंगे। 8 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है।…
रक्षा क्षेत्र में भारत की लंबी छलांग, इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल के दूसरे चरण का किया सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने की तारीफ
भुवनेश्वर। भारत ने इंटरसेप्ट लॉन्ग रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण करके मिसाइल कवच की ओर बड़ा कदम बढ़ा दिया है। यह परीक्षण आसान नहीं था। हालांकि भारत को लॉन्ग रेंज की इस मिसाइल को टेस्ट करने में सफलता हासिल हुई है। पहली बार डीआरडीओ ने इस तरह का टेस्ट किया है। इसका नाम एडी-1 है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस तरह का इंटरसेप्टर बहुत ही कम देशों के पास है। मिसाइल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह वायुमंडल की ऊपरी सतह और निचली सतह दोनों…
सरदार पटेल की जयंती पर बोले PM मोदी, कहा- भारत की ‘एकता’ से हमारे दुश्मन दुखी हैं, मोरबी हादसे पर भी जताया दुख
गांधीनगर। सरदार पटेल की जयंती को ‘एकता दिवस’ के रूप में मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित किया उस दौरान उन्होंने गुजरात के मोरबी में केबल पुल के टूटने से हुए हादसे पर भी अपनी पीड़ा साझा की। गुजरात के मोरबी शहर में माच्छू नदी पर बने केबल पुल के टूटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 134 हो गई। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र ने अपनी मनोदशा व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं केवड़िया में हूं, लेकिन मेरे जेहन में…
रूस के राष्ट्रपति पुतिन हुए नरेंद्र मोदी के मुरीद, कहा- महान देशभक्त है भारत के प्रधानमंत्री, देश का भविष्य बहुत अच्छे हाथों में है
न्यूज़ डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की प्रशंसा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान देशभक्त बताया। उन्होंने आगे कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष संबंध हैं और दोनों देशों के बीच कोई भी बकाया मुद्दा नहीं है। मॉस्को में वल्दाई क्लब सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, पीएम मोदी एक महान देशभक्त हैं जो कुछ अलग करने या कुछ सीमित करने के किसी भी प्रयास के बावजूद एक स्वतंत्र विदेश नीति को आगे बढ़ाने में सक्षम…
ट्रस ने खुली बगावत के बीच 6 सप्ताह बाद ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत के बाद बृहस्पतिवार को पार्टी नेता के पद से इस्तीफा दे दिया। ट्रस ने कहा कि वह पिछले महीने उन्हें मिले जनादेश का पालन नहीं कर पा रहीं और इस तरह केवल 45 दिन में लंदन स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। निवर्तमान प्रधानमंत्री ट्रस (47) टोरी पार्टी द्वारा उनके उत्तराधिकारी का चुनाव होने तक कामकाज देखती रहेंगी। कंजरवेटिव पार्टी के नेता का चुनाव अगले सप्ताह तक पूरा किया…
पीएम मोदी ने उठाया गुजराती अस्मिता का मुद्दा, बोले- गाली देने वालों को सबक सिखाने का आ गया समय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। आज गुजरात में उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसी कड़ी में उन्होंने सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़ शहर में भी एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजराती अस्मिता का मुद्दा उठाया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गुजरात के लोगों को गाली देने वालों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि गुजरात और इसके लोगों को दिन-रात गाली देने वालों और…
रूस ने PoK को माना भारत का हिस्सा, नक्शा देख बौखलाएंगे चीन-पाकिस्तान
नई दिल्ली। रूस ने भी जम्मू-कश्मीर, लद्धाख और अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न हिस्सा माना है। रूसी सरकार द्वारा जारी किए गए एससीओ सदस्य देशों के नक्शे ने यह साबित कर दिखाया है। रूसी समचारा एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, जारी किए गए नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) और अक्साई चिन के साथ-साथ पूरे अरुणाचल प्रदेश को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। पाकिस्तान और चीन के एससीओ के सदस्य देश होने के बावजूद मॉस्को ने यह कदम उठाया है। इस मानचित्र ने अंतरराष्ट्रीय…
PM मोदी ने 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को की समर्पित, बोले- देश में तेजी से आगे बढ़ रहा E-Court मिशन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित किया। भारत के सामान मानव के जीवन को आसान बनाने के लिए जो अभियान चल रहा है, डिजिटल बैंकिंग इकाइयां उस दिशा में एक और बड़ा कदम है। ये एक ऐसी विशेष बैंकिंग व्यवस्था है जो कम से कम इंफ्रास्ट्रक्चर में अधिक से अधिक सेवा देने का काम करेगा। ये सेवाएं पहले से कहीं ज्यादा आसान होंगी। इनमें सुविधा होगी और एक मजबूत डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा भी होगी। गांव और छोटे शहर में जब…
‘न्याय देने में देरी एक प्रमुख बाधा’, PM मोदी बोले- गरीबों को न्याय मिलना भी हुआ बहुत आसान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब लोकहित को लेकर सरदार पटेल की प्रेरणा, हमें सही दिशा में भी ले जाएगी, और हमें लक्ष्य तक पहुंचाएगी भी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के समाज की विकास यात्रा हजारों वर्षों की है। तमाम चुनौतियों के बावजूद भारतीय समाज ने निरंतर प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज की सबसे बड़ी…
