G -20 घोषणापत्र में प्रधानमंत्री मोदी के संदेश की गूंज, ‘आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए’

बाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में जो संदेश दिया था उसकी प्रतिध्वनि जी20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में बुधवार को सुनाई दी। घोषणापत्र में नेताओं ने यूक्रेन युद्ध को तत्काल खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा कि “आज का युग, युद्ध का युग नहीं होना चाहिए।” दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के अंत में एक विज्ञप्ति जारी की गई जिसमें यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और दुनिया के लिए इसके प्रभावों पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया गया। इसमें कहा गया, “संघर्षों…

जबरन धर्मांतरण बेहद ही गंभीर मुद्दा, देश की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन का मुद्दा बहुत गंभीर है और यह राष्ट्र की सुरक्षा और साथ ही नागरिकों की स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकता है। साथ ही केंद्र से कहा कि वह अपना रुख स्पष्ट करें कि जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि धर्म की स्वतंत्रता है, लेकिन जबरन धर्म परिवर्तन पर कोई स्वतंत्रता नहीं है। न्यायमूर्ति एम.आर. शाह और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की अध्यक्षता वाली पीठ ने अधिवक्ता अश्विनी…

पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना में हर जगह ‘कमल’ खिलेगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ TRS पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि जिस पार्टी पर लोगों को सबसे अधिक भरोसा है, उसने उनके साथ कथित तौर पर विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर जगह कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) खिलेगा। प्रधानमंत्री का यह बयान वर्ष 2023 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंद्रशेखर राव नीत तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सत्ता को चुनौती देना चाहती है। राज्य के दौरे पर आने…

ईसाई, इस्लाम में परिवर्तित दलितों को एससी का दर्जा नहीं दिया जा सकता : केंद्र सरकार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि ईसाई और इस्लाम धर्म अपनाने वाले दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग वाली याचिका की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि वे छुआछूत से पीड़ित नहीं थे। शीर्ष अदालत ने 30 अगस्त को केंद्र से इस मामले में दलित ईसाइयों और अन्य की राष्ट्रीय परिषद द्वारा दायर याचिकाओं पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था। केंद्र सरकार ने एक लिखित जवाब में कहा, ‘संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 ऐतिहासिक आंकड़ों पर आधारित था, जिसने…

भगोड़े नीरव मोदी के भारत लाने का रास्ता हुआ साफ, ब्रिटेन हाई कोर्ट ने खारिज की अर्जी

नई दिल्ली। भगोड़े नीरव मोदी को लेकर अब तक की बड़ी खबर आ रही है। नीरव मोदी के भारत आने का रास्ता अब साफ हो गया है। नीरव मोदी की अर्जी को ब्रिटेन की एक हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि नीरव मोदी का प्रत्यर्पण गलत नहीं होगा। आपको बता दें कि नीरव मोदी पीएनबी घोटाले में भगोड़ा घोषित हुआ है। कोर्ट ने यह भी कहा कि नीरव का प्रत्यर्पण किसी में नजरिए से अन्याय पूर्ण या दमनकारी नहीं होगा। नीरव…

G20 के लोगो, थीम और वेबसाइट का PM मोदी ने किया अनावरण, कहा- आजादी के अमृतकाल में देश के लिए ये गर्व की बात

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी जी-20 समूह की भारत की अध्यक्षता के शुभंकर और वेबसाइट का अनावरण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में ये देश के लिए गर्व की बात है। लोगो के निर्माण में देशवासियों से सुझाव मांगे थेष वसुधैव कुटुबंकम की भावना लोगो में समाहित है। कुछ दिनों बाद 1 दिसंबर से भारत जी20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए ये ऐतिहासिक अवसर है। आज इसी संदर्भ में इस समिट की लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया गया है। जी20 ऐसे…

Elon Musk देंगे एक और झटका, हर यूजर से लेंगे ट्विटर यूज करने के पैसे

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर यूजर्स को एक और झटका देने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क ट्विटर यूज करने के लिए सभी यूजर्स से पैसे ले सकते हैं। प्लैटफॉर्मर ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मस्क ट्विटर के सभी यूजर्स से सब्सक्रिप्श चार्ज लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सभी यूजर्स से सब्सक्रिप्शन फी लेने के बारे में हाल में हुई कंपनी की एक मीटिंग में चर्चा की गई थी। यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी…

भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बने Justice चंद्रचूड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज शपथ ली। पद और गोपनीयता की शपथ उन्हें राष्ट्रपति मू्र्मू ने दिलाई। चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। वह 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। आपको बता दें कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ इलाहाबाद हाईकोर्ट के भी मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहने से पहले वे मुंबई हाईकोर्ट…

सरकारी नौकरियों में गरीब सवर्णो को जारी रहेगी 10 फीसदी आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

नई दिल्ली। EWS पर सुप्रीम कोर्ट ने सात नवंबर को अहम फैसला देते हुए 10% आरक्षण को जारी रखने के पक्ष में फैसला सुनाया है। अब तक 3-2 से फैसला EWS के पक्ष में न्यायाधीशों ने दिया है। कोर्ट ने संविधान के 103वें संशोधन को सही ठहराते हुए अपना फैसला सुनाया है। बता दें, उच्चतम न्यायालय दाखिले और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले 103वें संविधान संशोधन की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को अपना…

6 राज्यों के उपचुनाव में दिखा कमल का कमाल, चार सीटों पर BJP की जीत, एक-एक सीट पर RJD और उद्धव कैंप का कब्जा

न्यूज़ डेस्क। देश के 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। गोला गोकरनाथ सीट, अंधेरी (पूर्व), गोपालगंज, आदमपुर, धामनगर, मुनुगोड़े, मोकामा की सीटों पर 4 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। छह राज्यों की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं राजद, उद्धव गुट के खाते में एक एक सीट गई है। बिहार के गोपालगंज, यूपी के गोला गोकर्णनाथ और हरियाणा की आदमपुर, ओडिशा की धामनगर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली। वहीं मोकामा…