तवांग सेक्टर में एलएसी पर भारत, चीन के सैनिकों में झड़प; भारतीय सेना ने दिया मुँहतोड़ जवाब, जवान घायल

न्यूज़ डेस्क। भारतीय और चीनी सैनिकों की अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट एक स्थान पर नौ दिसंबर को झड़प हुई, जिसमें ‘‘दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हो गए।’’ भारतीय सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्वी लद्दाख में दोनों पक्षों के बीच 30 महीने से अधिक समय से जारी सीमा गतिरोध के बीच पिछले शुक्रवार को संवेदनशील क्षेत्र में एलएसी पर यांग्त्से के पास झड़प हुई। भारतीय थलसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘पीएलए के सैनिकों के साथ…

गुजरात में फिर चला मोदी मैजिक, BJP की आंधी में उड़ गये सभी पार्टियों के बड़े-बड़े दावे

नई दिल्ली। गुजरात में मोदी मैजिक चल गया है और पिछली बार की 99 सीटों के मुकाबले इस बार भाजपा को 50 से ज्यादा सीटों का फायदा होता दिख रहा है। इस बीच भाजपा के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में तो ढोल नगाड़े बज ही रहे हैं साथ ही गुजरात में भाजपा मुख्यालय पर भी जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता नाचते गाते और मिठाइयां बांटते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी भाजपा की विभिन्न प्रदेश इकाइयों के कार्यालयों पर जश्न का माहौल देखा जा रहा है। इस बीच,…

Exit Polls 2022: गुजरात में फिर खिलेगा ‘कमल’, हिमाचल में BJP रचेगी इतिहास! MCD में चला ‘आप’ का झाड़ू; जानें एग्जिट पोल्स के नतीजे

न्यूज़ डेस्क। चुनाव के बाद और रिजल्ट से पहले लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार एग्जिट पोल्स का होता है। गुजरात में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद सोमवार शाम को एग्जिट पोल्स के नतीजे भी सामने आए। जी न्यूज एग्जिट पोल्स (Zee News Exit Polls 2022) के मुताबिक गुजरात में (Gujaart Exit Polls Results 2022) एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। वहीं, हिमाचल (Himachal Exit Polls Results) में भी ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक यहां भी एक…

विकास के एजेंडे के कारण भाजपा लोगों की पसंद : पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली । गुजरात विधान सभा चुनाव में भाजपा को लगातार सातवीं बार और इस बार अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाने की मुहिम में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि अपने विकास के एजेंडे के कारण भाजपा लोगों की पसंदीदा च्वॉइस है । भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में विधान सभा चुनाव को लेकर लगातार धुआंधार चुनाव प्रचार और जनसभाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को भी गुजरात के भावनगर, कच्छ, जामनगर और राजकोट में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे…

ISRO को बड़ी कामयाबी, सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ PSLV-C54

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी मिली, जहां श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ओशनसैट-3 (OceanSat) लॉन्च किया गया। इसमें भारत के शक्तिशाली रॉकेट PSLV-XL की मदद ली गई। ISRO के मुताबिक उन्होंने रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट समेत आठ नैनो सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा है। जिनके जरिेए मौसम, तूफान आदि की सटीक जानकारी मिल पाएगी। Watch | @isro Chairman S. Somanath congratulates the team on the successful launch of PSLV-C54/ EOS-06 mission in its first phase. pic.twitter.com/k2WDUOTOQg — PB-SHABD (@PBSHABD) November 26,…

जेल में सजा नहीं, रिजॉर्ट में हॉलीडे मना रहे हैं AAP मंत्री सत्येंद्र जैन! मसाज के बाद लजीज भोजन खाते हुए वीडियो आया सामने

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा तिहाड़ जेल की कोठरी में मालिश कराने का वीडियो जारी करने के कुछ दिनों बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को सेल के अंदर सत्येंद्र जैन का शानदार भोजन का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जेल में बंद मंत्री का तिहाड़ जेल में मनपसंद भोजन का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा किया। शहजाद पूनावाला ने शेयर करते हुए लिखा – “मीडिया से एक और वीडियो! बलात्कारी से मालिश…

पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में किया पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन, कहा- लटकाने भटकाने का युग बीत गया

ईटानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में उन्होंने डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस हवाई अड्डे की खासियत है कि ये राज्य का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है। पीएम ने राज्य के पश्चिम कामेंग जिले में 600 मेगावाट की कामेंग पनबिजली परियोजना राष्ट्र को समर्पित की है। हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विकास बीजेपी की पहली प्राथमिकता है। हम परियोजना का शिलान्यास करने के बाद उसे…

घर तक आतंक पहुँचने से पहले ही उस पर तगड़ा प्रहार करना जरूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली। आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए दिल्ली में आज से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें 75 देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं लेकिन पाकिस्तान ने इस सम्मेलन से दूरी बना ली है। पाकिस्तान का दूरी बनाना इसलिए जायज है क्योंकि जिस देश की आधिकारिक नीति ही आतंकवाद को बढ़ावा देने की हो वह आखिर किस मुंह से आतंक के वित्त पोषण पर रोक लगाने के सम्मेलन में हिस्सा लेता। जहां तक इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के…

Vikram-S Prarambh Mission: देश के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-एस की उड़ान सफल, , जितेंद्र सिंह बोले- स्पेस इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए यह बड़ा कदम

न्यूज़ डेक्स। भारत के अंतरिक्ष संस्थान इसरो ने शुक्रवार को देश के पहले प्राइवेट रॉकेट का सफल प्रक्षेपण कर लिया है। विक्रम साराभाई के नाम पर रॉकेट विक्रम-एस आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। इस रॉकेट का निर्माण हैदराबाद की प्राइवेट कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने किया है। इस रॉकेट की लॉन्चिंग के साथ ही देश में नये युग का आगाज हो गया है। इस मिशन को ‘प्रारंभ’ नाम दिया गया है। यह देश के अंतरिक्ष उद्योग में निजी क्षेत्र के प्रवेश को दर्शाएगा जिस पर दशकों से सरकारी…

G -20 घोषणापत्र में प्रधानमंत्री मोदी के संदेश की गूंज, ‘आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए’

बाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में जो संदेश दिया था उसकी प्रतिध्वनि जी20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में बुधवार को सुनाई दी। घोषणापत्र में नेताओं ने यूक्रेन युद्ध को तत्काल खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा कि “आज का युग, युद्ध का युग नहीं होना चाहिए।” दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के अंत में एक विज्ञप्ति जारी की गई जिसमें यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और दुनिया के लिए इसके प्रभावों पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया गया। इसमें कहा गया, “संघर्षों…