10 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बन सकता है भारत, अर्थव्यवस्था के ‘अच्छे दिन’ देखकर खुश हुआ IMF

न्यूज़ डेस्क। भारत भले ही इस समय 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा हो लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) का मानना है कि इसमें 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था माद्दा है। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे ओलिवर गोरिंचेस ने भारत के डिजिटलीकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि यह कदम बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला रहा है क्योंकि इससे भारत सरकार के लिए ऐसे काम करना संभव हुआ है जो अन्यथा बेहद कठिन होते। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री ने कहा, ‘‘भारत के…

प्रलय के प्रहार से भी मुक्त है महाकाल नगरी, असाधारण, अविश्वसनीय: उज्जैन में PM मोदी ने किया महाकाल लोक का अनावरण, धागे से बने शिवलिंग के दर्शन पाकर प्रसन्न हुए

भोपाल (उज्जैन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (11 अक्टूबर 2022) उज्जैन में श्री महाकाल लोक का अनावरण किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ रहे। सामने आई वीडियो से धागे से बने विशाल शिवलिंग के भव्य दर्शन किए जा सकते हैं। पीछे पंडित मंत्रों का पाठ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने उज्जैन, मध्य प्रदेश में श्री महाकाल लोक का अनावरण किया।#ShriMahakalLok pic.twitter.com/MKLkd18k1e — BJP (@BJP4India) October 11, 2022 ज्ञात हो कि पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले श्री महाकालेश्वर…

हम पर चिल्लाते हैं; ED-CBI के छापों के विरोध पर पीएम मोदी का तंज, जेपी का नाम ले किया हमला

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला किया। पीएम मोदी ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम का जिक्र करते हुए कहा कि आज यदि उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों को खिलाफ ऐक्शन लेती है तो एक समूह उन पर चिल्लाने लगता है। उन्होंने जनता से पूछा कि लूट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए या नहीं? पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं…

हेट स्पीच पर लगाम कसने की जरूरत, खराब हो रहा माहौल: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने हेट स्पीच पर कहा कि देश में नफरत फैलने वाले भाषणों से पूरा माहौल खराब हो रहा है और इस पर लगाना कसने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत भरे भाषणों पर एक याचिका की सुनवाई में ये टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि हेट स्पीच वाले भाषणों पर रोक लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के…

भारत की विकास यात्रा में प्रौद्योगिकी और प्रतिभा दो बहुत महत्वपूर्ण स्तंभ हैं : पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया बयान। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा हम अंत्योदय के विजन पर काम कर रहे हैं, जिसका अर्थ है मिशन मोड में अंतिम छोर पर अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाना। इस सम्मेलन का विषय वैश्विक गांव को भू-सक्षम बनाना है। किसी को पीछे नहीं छोड़ना चाहिए। यह एक ऐसा विषय है जो पिछले कुछ वर्षों में भारत द्वारा उठाए गए कदमों में देखा जाता है। संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में पीएम मोदी ने कहा…

भेदभाव पैदा करने वाली हर चीज को खत्म किया जाना चाहिए : RSS प्रमुख मोहन भागवत

नागपुर। नागपुर (महाराष्ट्र)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि वर्ण और जाति जैसी अवधारणाओं को पूरी तरह से त्याग दिया जाना चाहिए। यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह में उन्होंने कहा कि जाति व्यवस्था की अब कोई प्रासंगिकता नहीं है। डॉ मदन कुलकर्णी और डॉ रेणुका बोकारे द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘वज्रसूची तुंक’’ का हवाला देते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि सामाजिक समानता भारतीय परंपरा का एक हिस्सा थी, लेकिन इसे भुला दिया गया और इसके हानिकारक परिणाम हुए। इस दावे का उल्लेख करते…

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को निर्देश : बुजुर्गो के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दें

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को पेंशन, प्रत्येक जिले में वृद्धाश्रम और वृद्धावस्था देखभाल के संबंध में बुजुर्गो के लिए चल रहीं मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रिकॉर्ड पर लाने का निर्देश दिया है। जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा, “डॉ. अश्विनी कुमार को व्यक्तिगत रूप से और अन्य उपस्थित पक्षों के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता (ओं)/अधिवक्ताओं को सुना गया। हम निर्देश देते हैं कि बुजुर्गो के कल्याण के लिए चल रही योजनाएं (1) बुजुर्गों के लिए पेंशन,…

हेलो की जगह अब वंदे मातरम बोलेंगे सरकारी अधिकारी, जारी किया बड़ा आदेश

मुंबई। महाराष्ट्र के शिंदे फडणवीस सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। नए आदेश के मुताबिक अब सरकारी अधिकारी हेलो की जगह वंदे मातरम बोल कर अभिवादन करेंगे। यानि कि जब भी आप महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों को फोन करेंगे तो वह हेलो की जगह आपको वंदेमातरम कहते सुनाई देंगे। इसके लिए सरकारी आदेश भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने सरकारी अधिकारियों को फोन कॉल पर हेलो की जगह वंदे मातरम बोलने का आदेश दिया था। कुल मिलाकर देखें तो जब…

PM मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस, आज से देश के इन शहरों में मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

नई दिल्ली। भारतीय इंटरनेट यूजर्स के लिए 5G का इंतजार खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5G इंटरनेट सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। उन्होंने दिल्ली के प्रगति मैदान में आज 1 अक्टूबर से शुरू हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 आयोजन के पहले दिन इन सेवाओं की शुरुआत की। इसके बाद सबसे पहले इंडस्ट्रीज और फिर बाकी यूजर्स के लिए ये 5G सेवाएं रोलआउट की जाएंगी। लगभग सभी टेलिकॉम कंपनियों ने 5G रोलआउट के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन में शोकेस किए गए 5G सेवाओं…

विवाहित या अविवाहित, सभी महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात का अधिकार: Supreme Court

न्यूज़ डेक्स। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है, जिसके मुताबिक अब देश की सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार हासिल होगा। महिला अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट की डीवाई चंद्रचूड़ सिंह की बेंच ने ये अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक देश की सभी महिलाएं-विवाहित हों या अविवाहित, सबको गर्भपात का अधिकार दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने विवाहित और अविवाहित महिलाओं के बीच गर्भपात के अधिकार को मिटाते हुए अपने फैसले मे कहा है कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट से अविवाहित महिलाओं को…