धर्म डेस्क(Bns) : हिंदू धर्म में दीवाली पर्व का खास महत्व है। हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को बड़े धूमधाम से देशभर में दीपोत्सव का पर्व मनाया जाता है। दिवाली का यह त्योहार 5 दिनों तक चलता है। इसकी शुरूआत धन तेरस से होती है और भाईदूज के दिन इसकी समाप्ति होती है। सनातन धर्म में दिवाली को सुख-समृद्धि का त्योहार माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
#MahadevBettingApp: सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, महादेव सहित 22 ऐप्स और वेबसाइट किए गए ब्लॉक, ED की जांच के बीच बड़ा फैसला
नई दिल्ली। महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के बीच आईटी मंत्रालय ने रविवार को बड़ा एक्शन लिया। मिनिस्ट्री ने महादेव बुक ऑनलाइन और अन्य 21 सट्टेबाजी ऐप्स व वेबसाइटों के खिलाफ ब्लॉकिंग ऑर्डर जारी किया। ईडी की सिफारिश के बाद इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 69A के तहत यह आदेश जारी किया गया। आईटी राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने इसे लेकर आज एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया, ‘छत्तीसगढ़ सरकार के पास धारा 69A आईटी अधिनियम के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने की…
फ्री राशन: अगले 5 साल के लिए बढ़ाई गई 80 करोड़ गरीबों को राशन वाली योजना: PM मोदी ने किया ऐलान, PMGKAY के अलावा NFSA के तहत भी मिलता रहेगा अनाज
न्यूज़ डेस्क (Bns)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि गरीबों के लिए चल रही राशन योजना को अगले 5 साल के लिए फिर बढ़ाने का फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा, “मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी। आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है।” बता दें कि देश के 80 करोड़…
Chhattisgarh BJP Manifesto : महिलाओं को 12 हजार रुपये सालाना, युवाओं को 1 लाख नौकरियां; Amit Shah ने Chhattisgarh के लिए BJP का घोषणापत्र किया जारी, ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023’
न्यूज़ डेस्क(Bns)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। भाजपा ने इसे ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023’ नाम दिया है। भाजप ने अपने घोषणापत्र में युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, किसानों पर खास फोकस किया है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान संपन्न होगा तथा 3 दिसंबर को मतगणना होगी। https://twitter.com/BJP4CGState/status/1720417420874039737 मोदी की गारंटी मतलब छत्तीसगढ़…
Chhattisgarh Election 2023: Bhupesh Baghel, प्रीपेड सीएम, छत्तीसगढ़ के खजाने को भाई-बहन के चरणों में डाल रहे है : अमित शाह
न्यूज़ डेस्क(Bns)। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव को लेकर अब प्रचार धार पकड़ने लगा है। कबीरधाम में ‘विजय संकल्प महारैली’ को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन के शुरूआत में कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की जनता को चुनाव में हिस्सा लेना है। आप सभी जब वोट डालने जाएं, तब किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ का भविष्य संवारने और भाई भुवनेश्वर साहू को न्याय दिलाने के लिए आपको वोट देना है। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर साहू…
शराब घोटाले: Cm केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ED का मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन, पूछताछ के लिए बुलाया, सुप्रीम कोर्ट ने भी मान ₹338 करोड़ के लेनदेन की बात
नई दिल्ली। शराब घोटाले की आँच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुँच गई है। दिल्ली में AAP सरकार के मुखिया को अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है। सोमवार (30 अक्टूबर, 2023) को ये कार्रवाई की गई। इस मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह पहले से ही जेल में बंद हैं। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी 338 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाने जा जिक्र करते हुए मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी…
sangavaari matadaan kendr: छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र: महिला अधिकारी-कर्मचारी कराएंगे मतदान, सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेंगी महिलाएं
रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को महिलाओं, विकलांगों व युवाओं सहित सभी नागरिकों के लिए और अधिक समावेशी और सहभागी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निर्वाचन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 900 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दस-दस संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इन मतदान केन्द्रों में मतदान दल और सुरक्षा बल सहित अन्य स्टॉफ महिलाएं होंगी। प्रेस विज्ञप्ति छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र संगवारी मतदान केंद्रों में महिला…
छत्तीसगढ़ में राहुल की घोषणा: सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा, लेकिन मैं… छत्तीसगढ़ में ये क्या बोल गए राहुल गांधी….
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को वादा किया कि वह राज्य में किसानों का कर्ज माफ करेंगे। गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके झूठे वादों के लिए कटाक्ष करते हुए यह टिप्पणी की। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि वे (भाजपा) किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते, वे केवल अडानी का कर्ज माफ कर सकते हैं। हमने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और हमने…
#IsraelAttack: बख्तरबंद वाहनों के साथ Gaza में घुसी इजरायली थल सेना, एयरफोर्स ने हमास के 150 भूमिगत सुरंगों को तबाह किया
न्यूज़ डेस्क। इजरायल हवाई और समुद्र से बड़े पैमाने पर हमले करने के साथ थल सेना और बख्तरबंद वाहनों की मदद से गाजा में अपने जमीनी अभियान का विस्तार कर रहा है। इजराइली सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने शनिवार को कहा कि ‘‘सेनाएं अब भी जमीन पर हैं और युद्ध जारी है। इजराइली सेना ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें गाजा के खुले रेतीले इलाकों में बख्तरबंद वाहनों के काफिले धीरे-धीरे चलते नजर आ रहे थे। इससे पहले इजराली सैनिक…
#NCERT: किताबों में इंडिया की जगह होगा भारत … NCERT का आया ये जवाब…
नई दिल्ली। एनसीईआरटी ( NCERT) की स्कूली पाठ्यपुस्तकों (school textbooks) में इंडिया (India) की जगह भारत (Bharat) शब्द के इस्तेमाल की सिफारिश की चल रही खबरों के बीच जब बोर्ड से संपर्क किया गया तो कहा गया कि पर किसी भी प्रकार कि टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। बता दें कि आज पहले खबर आई थी कि राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के पाठ्यक्रम में संशोशन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने सभी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में इंडिया की जगह भारत शब्द के इस्तेमाल की सिफारिश की है। Response…
