बुध 29 जुलाई, 2026

Shubha Diwali 2023: दिवाली कब है? यहां देखें 5 दिन के दीपोत्सव पर्व की सूची, जाने सारी बातें…..दिवाली का महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त…

0
Shubha-Diwali-2023

धर्म डेस्क(Bns) : हिंदू धर्म में दीवाली पर्व का खास महत्व है। हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को बड़े धूमधाम से देशभर में दीपोत्सव का पर्व मनाया जाता है। दिवाली का यह त्योहार 5 दिनों तक चलता है। इसकी शुरूआत धन तेरस से होती है और भाईदूज के दिन इसकी समाप्ति होती है। सनातन धर्म में दिवाली को सुख-समृद्धि का त्योहार माना जाता है।

इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या वापस लौटे थें। भगवान राम के स्वागत में सभी अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को दीयों की रोशनी से सजा दिया था। तब से हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को बड़े हर्षोल्लास के साथ दीवाली मनाई जाती है। आइए साल 2023 में पांच दिन के पर्व की लिस्ट , शुभ मुहूर्त और पूजाविधि जानते हैं-

धनतेरस 2023: इस साल 10 नवंबर 2023 को धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 20 मिनट से लेकर 8 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। वहीं, खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा। धनतेरस को सोना-चांदी, प्रॉपर्टी, वाहन और प्रॉपर्टी की खरीदारी का शुभ दिन माना जाता है।

नरक चतुर्दशी(छोटी दिवाली):नरक चतुर्थी की शुरुआत 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर होगी और 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इसलिए उदयातथि के अनुसार 12 नवंबर 2023 को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। जो लोग इस दिन मां काली, हनुमान जी और यमदेव की पूजा करते है वह 11 नवंबर को छोटी दिवाली मनाएंगे।

दिवाली: इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से होगी और 13 नवंबर को 2 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए इस बार 12 नवंबर 2023 को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली के दिन शाम 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 7 बजकर 36 मिनट तक लक्ष्मी-गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

गोवर्धन पूजा: साल 2023 में 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 6:15 एएम से लेकर 8:36 एएम तक गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

भाई दूज: भाई दूज का पर्व 15 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। भाई दूज की शुरुआत 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर होगी और 15 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।

दीपावली शुभ मुहूर्त

  • अमावस्या तिथि प्रारंभ – 12 नवंबर – 02:44 बजे से
  • अमावस्या तिथि समापन – 13 नवंबर – 02:56 तक
  • लक्ष्मी पूजन का समय – 12 नवंबर शाम 05:19 बजे से शाम 07:19 बजे तक

दीपावली पूजा विधि

  • दीपावली की पूजा मुहूर्त देखकर करें।
  • घर की सफाई करें।
  • मंदिर को दीपों और फूलों से सजाएं।
  • मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • फूल और अक्षत से गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा करें।
  • रोली, चंदन, का तिलक लगाएं।
  • फूलों की माला अर्पित करें।
  • सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
  • घी का दीपक जलाएं।
  • आरती से पूजा का समापन करें।

दिवाली का महत्व

दीपावली को रोशनी का त्योहार माना जाता है। साथ ही यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। लोग इस त्योहार को पांच दिनों तक मनाते हैं और इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस शुभ दिन पर मां लक्ष्मी की पूजा भक्ति और समर्पण के साथ की जाती है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन धन की देवी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों को सुख- समृद्धि का वरदान देती हैं। यह हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे लोग दीपक जलाकर मनाते हैं।

इसके अलावा परिवार और दोस्तों के बीच उपहार बांटते हैं। बता दें, दीया जलाना अच्छाई, पवित्रता और सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करता है।
सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

घी का दीपक जलाएं।

आरती से पूजा का समापन करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

#Diwali2023

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों