रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें परीक्षा को एक उत्सव की तरह मनाने तनावमुक्त एवं उत्साह के साथ दिलाने के टिप्स दिए। सुकमा की उमेश्वरी करेगी पीएम से सवाल. • जारी है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की छात्र-छात्राओं से “परीक्षा पे चर्चा” • प्रधानमंत्री श्री…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
#ParikshaPeCharcha: हमें किसी भी प्रकार के तनाव ( प्रेशर) को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना चाहिए- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
न्यूज़ डेस्क(Bns)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2024’ का आयोजन सोमवार, 29 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मण्डपम में किया गया। वर्ष 2018 से शुरू हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का यह 7वां संस्करण है। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मेरी भी परीक्षा होती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा के साथ-साथ आप भारत के भविष्य की चर्चा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी प्रकार के प्रेशर को झेलने के…
Bihar Political: Nitish Kumar 9वीं बार बने Bihar के मुख्यमंत्री, जानें कौन हैं वो 8 नेता जिन्हें बनाया गया मंत्री; यहां है पूरी डिटेल
पटना। बिहार की सियासत में बीते कई दिनों से जारी सस्पेंस पर रविवार देर शाम विराम लग गया। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महागठबंधन का दामन छोड़ 9वीं बार NDA की मदद से शपथ ले लिया। नीतीश कुमार के अलावा 8 और नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हैं, जिन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी। PM मोदी ने ट्वीट में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय…
Maldives Parliament: मालदीव की संसद में जमकर हाथापाई, स्पीकर के साथ बदसलूकी, है क्या कोई भारत कनेक्शन? देखें Video
न्यूज़ डेस्क। मालदीप की संसद में आज, 28 जनवरी को अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। यहां पर सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी सांसदों के बीच झड़प हो गई, जिससे राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) की ओर से बुलाए विशेष सत्र की कार्रवाई बाधित हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो सांसद मारपीट करते नजर आ रहे। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल के लिए होने वाले मतदान से पहले हुई। वोटिंग से पहले ही पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) और प्रोग्रेसिव पार्टी…
SilverBroom अयोध्या : राम मंदिर के गर्भ गृह की सफाई के लिए रामलला को मिला अनोखा उपहार, जानिए इसकी खासियत
नई दिल्ली। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अगले दिन यानी 23 तारीख से राम मंदिर जनता के लिए खोल दिया गया। अब भगवान राम के बाल रूप के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। देश भर से भक्तों ने रामलला के लिए तरह-तरह के उपहार भेजना भी शुरू कर दिया है, जिनमें से कई पैसों के लिहाज से काफी मूल्यवान हैं। अब मंदिर के गर्भगृह को साफ-सुथरा रखने के लिए…
Chhattisgarh_News: मुख्यमंत्री श्री साय ने PM मोदी को लिखा पत्र, जानें आखिर क्यों छत्तीसगढ़वासियों की ओर व्यक्त किया आभार..
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं को साझा किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि अयोध्या धाम से दिये गये संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने माता शबरी की भक्ति और भगवान राम के आने की प्रतिक्षा को जिस तरह रेखांकित किया, उसने छत्तीसगढ़वासियों को द्रवित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि पूरा देश और हम सभी छत्तीसगढ़वासी अयोध्या धाम के श्री…
#LoksabhaElections2024: भाजपा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की, किसे मिला कौन सा राज्य, जिम्मेद्दारी यहाँ देखें …..
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शनिवार को बिहार, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सहित देश के 23 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश, मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल, विनोद तावड़े को बिहार, बिप्लब कुमार देब को हरियाणा, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश, तरुण चुग को जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख, राधा मोहन दास अग्रवाल को कर्नाटक,…
#PadmaAwards2024: छत्तीसगढ़ के तीन विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
रायपुर। भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के 110 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान दिए जाने का एलान किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कथक नर्तक पंडित राम लाल बरेठ, नारायणपुर के वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी तथा जशपुर के श्री जागेश्वर यादव का नाम शामिल हैं। भारत सरकार द्वारा पंडित राम लाल बरेठ को कला क्षेत्र में, वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी को चिकित्सा क्षेत्र में तथा श्री जागेश्वर यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा।…
#RepublicDay2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, बोलीं- यह युगांतरकारी परिवर्तन का समय, राम मंदिर और कर्पूरी ठाकुर का भी जिक्र…
नई दिल्ली(Bns-डेस्क)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया। पचहत्तरवें गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक युगांतरकारी परिवर्तन का कालखंड है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस, हमारे आधारभूत मूल्यों और सिद्धांतों को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कल वह दिन है जब हम संविधान के प्रारंभ होने का जश्न मनाएंगे। इसकी प्रस्तावना “हम, भारत के लोग” शब्दों से शुरू होती है, जो दस्तावेज़ के विषय अर्थात् लोकतंत्र पर प्रकाश डालती है। भारत में…
#MeraPehlaVoteModiKo: आपका एक वोट… , तभी तो सब मोदी को चुनते हैं… BJP ने 2024 के लिए लॉन्च किया कैंपेन थीम
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी BJP ने आगामी लोकसभा चुनाव (2024) के लिए थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। इसका शीर्ष ‘सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं। तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।’ दिया गया है। इस वीडियो में उज्ज्वला, डीबीटी, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित केंद्र सरकार की विदेश नीति सहित वैसे तमाम क्षेत्रों को प्रदर्शित किया गया है, जिसके बारे में भाजपा सरकार का दावा है कि काफी काम किया है। वहीं, आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज युवा मतदाताओं से कहा…
