#UPI in #France: फ्रांस में भी कर सकेंगे UPI का इस्तेमाल, एफिल टॉवर पर लॉन्च; जानिए किन-किन देशों में यूपीआई की सुविधा.., है भारत का एक प्रमुख पेमेंट मेथड

नई दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस(यूपीआई) का दायर बढ़ गया है। जी हां…देशभर में वित्तीय लेन-देन को बदले वाला यूपीआई अब फ्रांस में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। फ्रांस की राजधानी पेरिस के एफिल टॉवर में यूपीआई को लॉन्च किया गया। पेरिस में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। फ्रांस ने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूपीआई के इस्तेमाल को मंजूरी के साथ इसे वहां लांच कर दिया गया है। UPI formally launched at the iconic Eiffel Tower at the huge Republic Day Reception. 🇮🇳➡️🇫🇷…

Budget 2024: वित्त मंत्री ने पेश किया 47.66 लाख करोड़ का बजट, बड़े ऐलान से परहेज, टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, जानें अंतरिम बजट 2024 की 10 बड़ी बातें…

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी, 2024 को संसद में अंतरिम बजट पेश कर दिया है। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। मोरारजी देसाई के बाद सीतारमण दूसरी वित्त मंत्री हैं, जिन्हें छह बार बजट पेश करने का मौका मिला है। अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए उन्होंने कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा है, भारत के लोग आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं। जब हमारी सरकार – पीएम नरेंद्र मोदी…

#ViksitBharatBudget: गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर केन्द्रित, देश के समावेशी विकास का बजट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद में प्रस्तुत केन्द्र सरकार के वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित भारत का आह्वान किया है। इस आह्वान को साकार करने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। "विकसित भारत के संकल्प का सपना होगा साकार" जुलाई 2024 में जब केंद्र सरकार द्वारा पूर्ण बजट प्रस्तुत किया जाएगा, तब विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत होगा। भारत को विकास की दिशा…

Budget 2024: PM Modi- ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कहा- युवा भारत की आकांक्षाओं की झलक, विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी, किसान होंगे सशक्त’

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संसद में गुरुवार को साल 2024-25 का अंतरिम बजट पेश किया।अंतरिम बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बयान आया है। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) कहा कि यह बजट चार स्तंभों को मजबूत करेगा।उन्होंने कहा कि इससे युवा, महिला, गरीब और किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट सबका विकास करने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का खास खयाल रखा गया है। किसानों के लिए समर्पित मोदी सरकार का #ViksitBharatBudget…

Live….: #Budget2024 | लोकसभा | राज्य सभा…#BudgetSession2024

#BudgetSession2024: वित्त मंत्री nsitharaman आज अंतरिम बजट पेश करेंगी |यहां देखे LIVE.. https://www.youtube.com/watch?v=XTkul-HHfo0

विष्णुदेव साय कैबिनेट के बड़े फैसले: मोदी की गारंटी पर चर्चा, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता पर मुहर, संविदा नियुक्ति पर पूर्ववर्ती सरकार के फैसले निरस्त

रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में कई अहम फैसले लिये गये हैं। प्रदेश के तेंदूपाता संग्रहको को 4000 से बढ़ाकर 5000 रुपए प्रति मनका बोरा करने का निर्णय विष्णुदेव साय कैबिनेट ने लिया है। वहीं महतारी वंदन योजना को भी कैबिनेट ने पास किया है। आपको बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपये सलाना महिलाओं को दिया जाना है।संविदा नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया में पूर्ववर्ती सरकार के संशोधन को निरस्त कर दिया है। मंत्रिपरिषद ने तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा के…

RBI की बड़ी कार्रवाई, पेटीएम Payments Bank नहीं जोड़ पाएगा नए ग्राहक, नए ग्राहक जोड़ने पर लगा बैन

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 29 फरवरी से पेटीएम पेमेंट्स बैंक को वॉलेट और FASTags सहित किसी भी ग्राहक खाते में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से प्रतिबंधित करने का निर्देश जारी किया है। केंद्रीय बैंक का यह कदम पेटीएम पेमेंट्स बैंक के संचालन के बारे में चिंताएं बढ़ाता है और बैंक के कामकाज में संभावित मुद्दों या गैर-अनुपालन के जवाब में एक महत्वपूर्ण नियामक हस्तक्षेप का संकेत देता है। आरबीआई ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते में और…

#TamilNadu: मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मंदिरों में गैर-हिन्दुओं का प्रवेश नहीं, मंदिर कोई पिकनिक स्पॉट नहीं-HC

नई दिल्ली। मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तमिलनाडु हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) विभाग को सभी हिंदू मंदिरों में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। जिसमें कहा गया हो कि गैर-हिंदुओं को ‘कोडिमारम’ (ध्वजपोल) क्षेत्र से आगे जाने की अनुमति नहीं है। उन घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए जहां गैर-हिंदुओं ने कथित तौर पर गैर-धार्मिक उद्देश्यों के लिए मंदिरों में प्रवेश किया, मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ के न्यायमूर्ति एस श्रीमथी ने कहा, “मंदिर कोई पिकनिक या पर्यटन स्थल नहीं है।” फैसले में बिना किसी हस्तक्षेप…

मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, राज्य में अब 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिन और बढ़ा दिया है। किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील फैसला लिया है। गौरतलब है कि राज्य में चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31…

#छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू…हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होकर एक मार्च तक चलेगा। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। इस बार बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। माना जा रहा है कि बजट में राज्य को कई सौगातें मिल सकती हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बजट सत्र में सरकार जनता के हित में कई बड़े फैसले लेगी। #छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी 5 फरवरी से 1…