मुख्यमंत्री से गहिरा गुरु आश्रम सामरबार के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के नेतृत्व जशपुर जिले से आए गहिरा गुरु आश्रम सामरबार के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आश्रम द्वारा संचालित की जा रही शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर गहिरा गुरु आश्रम सामरबार से बभ्रुवाहन, खिरेंद्र सिंह, संजय दीक्षित, रामचरण गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश निर्माण में भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में आज की तिथि 16 दिसम्बर 1971 के ऐतिहासिक दिन का स्मरण करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व के कारण ही पाकिस्तान का इतिहास और भूगोल बदला और बंग्लादेश का जन्म हुआ। उनके इस नेतृत्व के कारण ही विश्व मे उनकी पहचान आयरन लेडी के रूप में हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 17 दिसम्बर को हमारी सरकार के छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा…

आचार्य परम आलय जी के जीवनोपयोगी सूत्र अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुए। छोटे-छोटे प्रयोगों के माध्यम से जीवनशक्ति को विकसित करने एवं बिना दवाई के स्वास्थ्य रहने के सन-टू-ह्यूमन के प्रमुख आचार्य परम आलय जी के सूत्रों को समझकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उपस्थित सभी विधायकों ने रुचि दिखाते हुए जन सामान्य के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए राज्य में सन-टू-ह्यूमन के मेडिटेशन शिविर आयोजित कराए जाने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बुधवार शाम अपने निवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आचार्य परम आलय जी ने ब्रेन की शक्तियों को विकसित करने एवं भोजन पद्धति में…

मतपत्र मुद्रण के दौरान बरतें अतिरिक्त सावधानी, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदान की तैयारियों की समीक्षा

रायपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 के तहत 20 दिसम्बर को प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव के तहत मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने आज विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सभी सबंधित जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी सम्मिलित हुए। श्री सिंह ने निर्देश दिये कि मतपत्र मुद्रण में अतिरिक्त मुस्तैदी बरतें। उन्होंने कहा लोकतंत्र में निर्वाचन सर्वाेच्च महत्व का विषय है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्देश दिये की मतपत्र…

राज्य में अब तक 28.08 लाख मीटरिक टन धान खरीदी

रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 16 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 7 लाख 82 हजार 878 किसानों से 28 लाख 08 हजार 195 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान वहां धान उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर धान खरीदी…

‘खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ : खेल विकास प्राधिकरण से बन रहा राज्य में खेलों के प्रति नया वातावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह जगाने के लिए ‘‘खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ नारा दिया है। उनकी पहल पर खेलों के विकास और विभिन्न खेल अकादमियों इकाइयों में समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की नई खेल सुविधाएं विकसित होने से युवाओं में खेलों के प्रति रूझान बढ़ा है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों भौरा, गेड़ी दौड़ और फुगड़ी सहित अन्य खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। युवा उत्सव के…

मुख्यमंत्री श्री बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में, व्यवस्था का लिया जायजा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान खैरागढ़ विकासखंड के जालबांधा और वहां से लौटते हुए दुर्ग जिले के ग्राम बिरेझर के धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। जालबांधा धान खरीदी केंद्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से मिलकर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिए और धान खरीदी व्यवस्था के सम्बंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री द्वारा धान की तौलाई करवा रहे किसानों से धान के किस्म और बारदाने की उपलब्धता की जानकारी पूछे जाने पर किसानों ने बताया कि वे केन्द्र में अच्छी व्यवस्था…

अंतर जिला समन्वय बनाकर कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी और अंतर जिला कस्टम मिलिंग के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों से जानकारी ली। बैठक में मुख्य रूप से कम संग्रहण क्षमता वाले जिलों के धान कस्टम मिलिंग के लिए दूसरे जिलों में भेजे जाते है उनके बीच धान के परिवहन, मिलिंग आदि के समन्वय पर चर्चा हुई। श्री जैन ने कस्टम मिलिंग के लिए दूसरे जिलों में भेजे जाने वाले धान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान…

मनरेगा में दो नए लोकपाल और अपीलीय प्राधिकरण में सदस्य की नियुक्ति

रायपुर। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत शिकायतों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच एवं सुनवाई के लिए दो नए लोकपालों की नियुक्ति की गई है। इन्हें मिलाकर मनरेगा के अंतर्गत अब प्रदेश में 16 लोकपाल हो गए हैं, जिनके प्रादेशिक क्षेत्राधिकार में कुल 27 जिलों को शामिल किया गया है। राज्य स्तर पर स्थापित लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण में भी एक सदस्य की नियुक्ति की गई है। नव नियुक्त लोकपालों एवं प्राधिकरण के सदस्य द्वारा संबंधित जिला मुख्यालयों…

मार्कफेड की प्रबंध संचालक ने कोलकाता में जूट कमिश्नर भारत सरकार से की मुलाकात

​​​​​​​रायपुर। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु पर्याप्त बारदानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मार्कफेड की प्रबंध संचालक किरण कौशल ने आज कोलकाता में जूट कमिश्नर, भारत सरकार मलय चक्रवर्ती एवं डिप्टी डायरेक्टर, विपणन टी.के. मण्डल से मुलाकात की। प्रबंध संचालक किरण कौशल द्वारा जूट कमिश्नर को अवगत कराया गया कि छत्तीसगढ़ में धान उपार्जन 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। आज दिनांक तक लगभग 26 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। राज्य में प्रतिदिन औसतन 3 लाख मीट्रिक टन धान…