मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही को सहायता राशि देने ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के दौरान की थी घोषणा

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व के तीन महाद्वीप के उच्च शिखर को फतह करने वाले दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को राज्य का गौरव बताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद पर्वतारोहण अभियान को पूरा कर राज्य को गौरवान्वित करने के लिए श्री चित्रसेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को उनके चौथे पर्वतारोहण अभियान के लिए शासन की…

‘स्वाभिमान और गर्व ‘ के लिए दौड़ा छत्तीसगढ़, बच्चों से लेकर बुजर्ग भी बड़े उत्साह के साथ हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के आगामी 17 दिसंबर को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर आज 14 दिसबंर को ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया गया । जिसमें सभी के उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । दौड़ में शामिल धावको ंका उत्साह देखते ही बना। यह दौड़ राजधानी रायपुर के गांधी उद्यान से प्रारंभ होंकर इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा से गुजरते हुए वापिस गांधी उद्यान पहुंची। दौड़ का आयोजन तीन वर्गाे में किया गया…

स्वाभिमान और गर्व के लिए दौड़ा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने रन फॉर सीजी प्राइड को झंडी दिखाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सुबह आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और गर्व के लिए आयोजित इस दौड़ में हर आयु वर्ग के 20 हजार से अधिक धावक शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुबह 7 बजे गांधी उद्यान चौक से झंडी दिखाकर रन फॉर सीजी प्राइड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांधी उद्यान का पूरा क्षेत्र लोगों के हुजूम से खचाखच भरा हुआ था। दौड़ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे स्कूली बच्चों से लेकर प्रदेशभर से…

मुख्यमंत्री से बालोद जिले के यादव महासभा और गोडमर्रा ग्रामवासियों की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में बालोद जिले के यादव महासभा और गोडमर्रा ग्रामवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। यादव महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को यादव महासभा बालोद के सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता दिया। विकासखंड डोंडीलोहारा अंतर्गत गोडमर्रा ग्राम के निवासियों ने मुख्यमंत्री को ग्राम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायकती संगीता सिन्हा और रामकुमार यादव, यादव महासभा बालोद के…

कोदो-कुटकी 3000 रूपए एवं रागी 3377 रूपए प्रति क्विंटल खरीद रहा है राज्य लघु वनोपज संघ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में राज्य में समर्थन मूल्य पर कोदो-कुटगी एवं रागी की खरीदी एक दिसम्बर से शुरू कर दी गई है। धमतरी जिले में 18 प्राथमिक वनोपज समितियों के 90 ग्राम स्तर के महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कोदो-कुटकी तथा रागी की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पहली बार कोदो-कुटकी एवं रागी की खरीदी के लिए समर्थन मूल्य की घोषणा एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के माध्यम से इसकी खरीदी की…

राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 19.25 लाख मीटरिक टन के पार

रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 13 दिनों में साढ़े 6 बजे तक 5 लाख 53 हजार 612 किसानों से 19 लाख 24 हजार 794 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2479 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 3328 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी…

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दोबारा पत्र लिखा

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल. मंडाविया को आज दोबारा पत्र लिखा है। उन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए भी श्री मंडाविया से आग्रह किया है। श्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को विगत 23 नवम्बर को लिखे पत्र को संदर्भित करते हुए अनुरोध किया है कि वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन की उपस्थिति के बाद बूस्टर डोज एवं 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों…

देशभर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से सर्वाधिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम पुरस्कार

रायपुर। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से सर्वाधिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश में 16 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे 2021 के दौरान छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 53 हजार 067 डिजिटल हेल्थ आईडी बनाए गए। देशभर में इस दौरान बनाए गए कुल एक लाख 52 हजार 942 आईडी में अकेले छत्तीसगढ़ की भागीदारी 35 प्रतिशत है। ये सभी आईडी राज्य के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में बनाए…

रन फॉर सीजी प्राइड : ‘स्वाभिमान और गर्व’ के लिए कल दौड़ेगा छत्तीसगढ़

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के आगामी 17 दिसंबर को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर और संस्कृति की समृद्धि की दिशा में नई पहल कर राज्य सरकार ने एक नया छत्तीसगढ़ मॉडल देश-दुनिया के सामने रखा है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की नई अलख जगाई है। ऐसे मौके पर 14 दिसबंर 2021 को ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरा छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की दौड़…

विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में नवनिर्मित कक्षों का किया उद्घाटन

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक डॉ.रमन सिंह, विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े भी उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत और मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने आज विधानसभा परिसर में नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/xh36pxfTHd — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 13, 2021