मुख्यमंत्री को कबीर सत्संग मेला में शामिल होने का मिला न्यौता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सन्त कबीर संस्थान एवं यथार्थ फाउंडेशन देवपुर (धमतरी) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को देवपुर-डोंगेश्वर धाम में 26 दिसम्बर 2021 को आयोजित होने वाले कबीर सत्संग मेला में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर सन्त कबीर संस्थान एवं यथार्थ फाउंडेशन के संरक्षक-संयोजक रविकर साहेब, भावकर साहेब और चिरंजीव साहेब सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की जयंती पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके मोतीलाल वोरा को उनकी जयंती पर नमन किया है। उन्होंने कहा श्री वोरा ने अपने सरल-सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया। उनके व्यक्तित्व में सादगी थी, अहंकार उनसे कोसो दूर था। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में अमूल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री वोरा ने सर्वहारा वर्ग के भलाई के लिए अनेक कार्य किए। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्हें जो भी दायित्व मिला उसे…

परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ ने कायम किया वर्ल्ड रिकार्ड

रायपुर। परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ बिलासपुर ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संघ का नाम इंडिया स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। संघ को यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ राज्य में औषधीय पौधों के प्रति जनजागरूकता के लिए प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा होम हर्बल गार्डन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के क्रियान्वयन…

बाबा गुरू घासीदास का संदेश आज भी प्रासंगिक : मुख्यमंत्री श्री बघेल 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी का संदेश आज भी औचित्य पूर्ण और प्रासंगिक है। छत्तीसगढ़ बाबा गुरू घासीदास जी के बताये गये सत्य, अहिंसा, भाईचारा, बंधुत्व, सामनता और सद्भाव के मार्गो पर चल कर तीव्र गति से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में भी बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग में चलकर छत्तीसगढ़ देश का समृद्ध राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज मुंगेली जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम लालपुर धाम में बाबा गुरू घासीदास जयंती…

मुख्यमंत्री मोतिमपुर अमरटापू धाम में गुरू पर्व मेला में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाबा गुरु घासीदास जयन्ती के अवसर पर मुंगेली जिले के मोतिमपुर अमरटापू धाम पहुॅचे और वहां आयोजित गुरू पर्व मेला में शामिल हुए तथा अमरटापू धाम के दर्शन किये। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अमरटापू धाम में मंदिर और जैतखाम के दर्शन कर वहां नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को गुरुघासीदास जयन्ती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने ‘‘मनखे मनखे एक समान’’ की बात कहकर समतामूलक समाज की स्थापना का संदेश दिया है। उनका यह संदेश हम सबके…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनके 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए आभार पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। साथ ही उन्होंने पत्थलगांव क्षेत्र के युवा लेखक श्रेयांश मित्तल द्वारा लिखित पुस्तक ‘हौसलों की उड़ान’ की प्रति भी भेंट की।

राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के सर्वेक्षण का कार्य 15 जनवरी तक पूर्ण करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष सी.एल. पटेल ने राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के सर्वेक्षण का कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। आयोग द्वारा 15 जनवरी 2022 तक सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करने की तिथि निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष द्वारा 17 दिसम्बर को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों तथा चिप्स के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में इस आशय के निर्देश दिए गए। राज्य की जनसंख्या…

‘गुड गवर्नेंस इनिशिएटिव्ह मॉडल ग्राम पंचायत’ कार्यक्रम का प्रदेश की सभी पंचायतों में विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में ‘गुड गवर्नेंस इनिशिएटिव्ह मॉडल ग्राम पंचायत’ कार्यक्रम का विस्तार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश की सभी पंचायतों में ग्राम रोजगार सहायकों और पंचायत सचिवों को मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम) जॉब-कॉर्ड, सात तरह के रजिस्टर, वर्क फाइल और नागरिक सूचना पटल के बेहतर संधारण और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश पर कार्यक्रम के पहले फेज में वर्ष 2019-20 में प्रदेश की 81 ग्राम पंचायतों को और दूसरे फेज में 2020-21 में…

पपीता की खेती ने बदली कुंजबाई की किस्मत, तैयार पूरी फसल खेत में ही बिकी

रायपुर। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम), उद्यानिकी विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के अभिसरण से धान के बदले पपीता की खेती शुरू करने वाली कुंजबाई साहू की किस्मत पपीता की एक फसल ने बदल दी है। उसके दो एकड़ खेतों में 500 क्विंटल पपीता का उत्पादन हुआ है। पपीता की गुणवत्ता ऐसी कि बिलासपुर के फल व्यवसाईयों ने खेत में खड़ी फसल ही खरीद ली। इससे कुंजबाई को चार लाख रूपए मिले। पपीता की पहली फसल के मुनाफे से उत्साहित कुंजबाई ने इस बार अपने पैसों से…

​​​​​​​वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों के हाट-बाजारों में 14.84 लाख लोगों का हुआ इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचलों और ग्रामीण इलाकों के हाट-बाजारों में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों द्वारा 14 लाख 84 हजार से अधिक लोगों को इलाज मुहैया कराया गया है। हाट-बाजारों की क्लिनिक में पहुंचे 13 लाख 19 हजार मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी गई हैं। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर लोगों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने प्रदेश भर में अब तक कुल 49 हजार 279 हाट-बाजार क्लिनिक आयोजित किए गए हैं। हाट-बाजार क्लिनिक में जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार, चिकित्सीय परामर्श और दवाईयां उपलब्ध…