रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से राजनीति में आने का किया आव्हान और कहा कि आपके आने से ही प्रदेश आगे बढ़ेगा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इन्डोर स्टेडियम में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत में धमतरी से आये युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनो का छत्तीसगढ़ विषय पर जोशीले तरीके से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जोशीले भाषण से इतना खुश हुए कि सोमेश्वर को अपने पास बुलाकर गले लगा लिया और सिर पर रखकर आर्शिवाद दिया। मुख्यमंत्री ने सोमेश्वर के लिए युवाओं से खचा-खच भरे स्टेडियम में तालियाँ बजवायीं। मुख्यमंत्री से इंजीनियरिंग की…

बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे डॉ. खूबचंद बघेल : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सिविक सेंटर भिलाई स्थित कला मंदिर में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ खूबचंद बघेल बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने देश की आजादी के समय महात्मा गांधी जी के साथ छुआछुत का समाज में विरोध किया। डॉ. बघेल ने छुआछुत पर नाटक लिखकर कलाकार के रूप में काम भी किया। समाज के कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलन्द की। डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ के पहले स्वप्नदृष्टा थे। छत्तीसगढ़ के लिए उनके योगदान…

#RozgarMela : पिछली सरकार के ‘फोन बैंकिंग घाटाले’ ने बैकिंग सेक्टर की कमर तोड़कर रख दी थी : पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विपक्ष पर तीखा हमला किया। कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार पर उन्होंने ‘फोन बैंकिंग घोटाला’ करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इसका फायदा कुछ लोगों को हुआ, लेकिन इसने देश के बैंकिंग सेक्टर की कमर तोड़ कर रख दी। वहीं बैंकों से बांटा गया लोन कभी वापस नहीं आया, जो अर्थव्यवस्था के लिए घातक बना। नौ वर्ष पहले तक जिन सरकारी बैंकों की चर्चा हजारों करोड़ के नुकसान के लिए होती थी, आज बैंकिंग सेक्टर के मजबूत होने से वे…

भारत निर्वाचन आयोग : रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

रायपुर। प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा सभी 33 जिलों के रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को 18 जुलाई से 21 जुलाई तक चार दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ प्रशिक्षु अधिकारियों को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया था। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 22 जुलाई…

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 36 एमओयू हस्ताक्षर, बोले श्री बघेल- युवाओं को मिलेंगे अपने कौशल को विकसित करने के अच्छे अवसर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 36 शासकीय आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 1188.36 करोड़ की परियोजना पर तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और टाटा टेक्नोलॉजीस के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के तहत टाटा टेक्नोलॉजीस द्वारा राज्य के 36 आईटीआई में युवाओं को 6 नए ट्रेडों में तथा 23 शॉर्ट टर्म कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। टाटा टेक्नोलॉजीस द्वारा राज्य के चयनित आईटीआई में अत्याधुनिक तकनीकी वर्कशॉप की स्थापना तथा प्रशिक्षकों…

#crimeagainstwomen : मणिपुर के बाद Bihar में इंसानियत हुई शर्मसार, बीजेपी का तीखा कटाक्ष, कहा -‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ राजस्थान नहीं जा सकती हूं, बिहार पर मुंह में दही जमा सकती…..

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि एक शांत और सुरक्षित राजस्थान जैसा प्रदेश अशोक गहलोत सरकार के दौरान पिछले 4 साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में देश का नंबर वन राज्य बन गया है। बिहार और बंगाल में भी महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन, गठबंधन की बात करने वाले मूकदर्शक बने हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और गांधी परिवार के लोग भी चुप हैं, मूकदर्शक बने हुए…

#WestBengalWomen : बंगाल में मणिपुर जैसी घटना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोईं भाजपा सांसद, कहा- TMC के गुंडों ने उम्मीदवार को नंगा कर घुमाया, हाथों में थी बंदूकें

न्यूज़ डेस्क(BNS)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल यूनिट के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मणिपुर में दो जनजातीय महिलाओं को निर्वस्त्र कर भीड़ द्वारा घुमाए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि उनके राज्य में भी दो महिलाओं के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार किया गया है। पार्टी मुख्यालय में मजूमदार के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की सांसद लॉकेट चटर्जी पश्चिम बंगाल की घटना का उल्लेख करने के दौरान रो पड़ीं। मजूमदार ने कहा कि दोनों घटनाओं में फर्क…

#TomatoPrice : खुशखबरी! , सस्ता होने लगा टमाटर, कीमतों में आई 29% की गिरावट, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली (Bns) ।सब्जियों खासकर टमाटर की बढ़ी कीमतों की वजह से लोगों के किचन का बजट पूरी तरीके से बिगड़ चुका है। हालांकि, सब्जियों की महंगाई से परेशान लोगों के लिए एक राहत की खबर आई है। सरकार की ओर से दावा किया गया है कि जल्द ही टमाटर की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि टमाटर की खुदरा कीमतें 200-250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। ऐसे में लोगों को राहत की उम्मीद है। टमाटर को शुरू में खुदरा मूल्य 90 रुपये प्रति…

राजधानी की हालत बुरी, जादू से हुआ सौंदर्यीकरण, सड़कों में खुदे गड्ढे, लगाए जा रहे है बेशरम के पेड़, चल रहा है मुगलिया शासन : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर (BNS)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के तीसरे दिन बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर नगर निगम में विकासकार्यों और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया, अग्रवाल का कहना है कि रायपुर नगर निगम में न ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चल रही है और न ही किसी मंत्री की यहां सिर्फ मुगलिया शासन चल रहा है। दरअसल पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर नगर निगम को पांच वर्ष में आवंटित राशि, शारदा चौक से तात्या पारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण सहित विकास कार्यों और भ्रष्टाचार को…

मुख्यमंत्री श्री बघेल का छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने जताया आभार, ऐतिहासिक फैसले से अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने सौजन्य मुलाकात की। संघ ने शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तम्बोली ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डी.ए. और एच.आर.ए. में वृद्धि कर्मचारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला है। इतनी बड़ी सौगात मिलने से जनसंपर्क अधिकारियों और कर्मचारियों सहित प्रदेश भर के कर्मचारियों-अधिकारियों में ख़ुशी की लहर है। जनसम्पर्क के…