रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को भूमि सम्मान से नवाजा गया। उसके साथ ही प्रदेश के दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा तथा बेमेतरा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं…
श्रेणी: प्रादेशिक खबरें
प्रादेशिक खबरें
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर गेड़ी दौड़ से किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के ग्राम पंचायत नवागांव में हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने गेड़ी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री का भी वितरण किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन का ये दूसरा वर्ष है और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए पहली बार रस्सी कूद और कुश्ती जैसे खेल भी शामिल किए गए हैं. इस बार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 16 पारंपरिक मुकाबलों के साथ 6 चरणों…
गोधन न्याय योजना: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हरेली तिहार के मौके पर पशुपालक किसानों और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 16.29 करोड़ रूपए की दी सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जुलाई को हरेली तिहार के अवसर पर गौठानों में गोबर बेचने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों सहित गौठान समितियों और महिला समूहों को 16 करोड़ 29 लाख रूपए की राशि का अंतरण सीधे उनके बैंक खातों में किया। गोधन न्याय योजना के तहत ऑनलाईन राशि अंतरण का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हरेली तिहार उत्सव के अवसर पर आज शाम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इनमें जुलाई माह की प्रथम पखवाड़े में गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले 59,729 किसानों को 3 करोड़…
#हरेली त्योहार: कृषि हितैषी योजनाओं ने लौटाया हरेली का उत्साह: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हरेली त्योहार केवल गेड़ी चढ़ने का त्योहार नहीं है। यह जीवन के उल्लास का त्योहार है। जीवन में उल्लास ऐसे ही नहीं आता। इसके लिए वातावरण बनाना होता है। हमारे प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पिछले पौने पांच सालों में हमारी सरकार ने कृषि हितैषी नीतियां बनाईं जिससे किसान के घर खुशियां लौटीं हैं। आज हरेली के त्योहार पर जो अपूर्व उल्लास किसानों के बीच छलक रहा है उससे बहुत खुशी हो रही है। हरेली तिहार के मौके पर…
‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’’ : वनों के संरक्षण-संवर्धन सहित वनवासियों के उत्थान के लिए बेहतर ढंग से कार्य करें : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों की छत्तीसगढ़ में वनों के सरंक्षण-संवर्धन सहित वनवासियों के उत्थान हेतु समन्वित होकर कार्य करने के लिए विशेष जोर दिया। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि राज्य में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित वृहद स्तरीय कार्यक्रम में तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक तथा संयुक्त वन प्रबंधन…
छत्तीसढ़िया ओलंपिक : छत्तीसगढ़ के पहली तिहार से पारंपरिक खेलों की भी शुरूआत, स बार 30 लाख से अधिक लोग बिखेरेंगे अपना जलवा
रायपुर। लोक संस्कृति से जुड़े छत्तीसगढ़ के पहला तिहार हरेली को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाली कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं। हरेली में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक गेड़ी का आनंद लेते हैं। लोगों के लिए इस बार यह दोगुनी खुशी की बात है की हरेली के दिन से ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की भी शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में…
Delhi Floods : असम के CM हिमंत सरमा ने साधा निशाना, कहा- हम हर साल बाढ़ का सामना करते हैं, दूसरों को दोष नहीं देते
न्यूज़ डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ के हालात होने के बाद इस मुद्दे पर लागातर राजनीति हो रही है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में अब असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम ऐसा राज्य है जो हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आता है। मगर इसके लिए हमने दूसरो को जिम्मेदार नही ठहराया है। हमारी सरकार…
‘मणिपुर जल गया, EU संसद में भी भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा, पीएम मोदी एक शब्द नहीं बोले’, राहुल गाधी का बयान; भड़की BJP, ईरानी ने दिया करारा जवाब
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्रांस और यूएई के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने यूरोपीय संसद में भारत के आंतरिक मुद्दे पर चर्चा के बाद भी मणिपुर में हुई हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। लोकसभा के पूर्व सांसद ने एक ट्वीट में कहा, “मणिपुर जल रहा है। यूरोपीय संसद भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा कर रही है। प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा है। इस बीच, राफेल ने उन्हें बैस्टिल…
#Chandrayaan3 : मुख्यमंत्री ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर ट्वीट कर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, समर्पण और भारत की शक्ति का प्रमाण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई। आज हमारे वैज्ञानिकों ने हम सब का सिर गर्व से ऊंचा किया है। चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, समर्पण और भारत की शक्ति का प्रमाण है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई।आज हमारे…
समर्थन मूल्य पर 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी का निर्णय: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा जिले के ब्रम्हनडीह विकासखंड के ग्राम बिर्रा के दशहरा मैदान में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी, भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना की तथा समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत बिर्रा एवं बम्हनीडीह को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत बिर्रा में ही नवीन स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, नवीन…
