Godhan Nyay Yojana: गोधन न्याय योजना को सिर्फ छत्तीसगढ़ नही बल्कि देश भर में मिल रही सराहना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 73वीं किश्त के रूप में 15 करोड़ 29 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 14-31 जुलाई 2023 तक गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए तथा गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 9 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत तीन वर्षों में गोधन न्याय…

छत्तीसगढ़ सरकार युवा ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। युवाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान युवा मुझे बताते है कि उन्हें कोडिंग आती है, एप बनाना आता है। हमारी पीढ़ी के लोगों को यह बात चकित कर सकती है, लेकिन आज की सच्चाई यही है। तकनीकी रूप से हम बहुत आगे बढ़ चुके है और इसका दायरा भी बढ़ रहा है। छोटे शहरों, कस्बों से लेकर गांवों तक युवा नई तकनीक के बारे में लगातार अपडेट रहते है और स्मार्टली सारे काम करते है। यह खुशी की बात है कि कोड-ए-थान के इस कार्यक्रम में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, प्रदेश प्रधानमंत्री आवास की लक्ष्य पूर्ति की ओर आकृष्ट किया ध्यान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रतिक्षा सूची के शेष आवासों के लिए लक्ष्य आबंटित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी से प्रदेश में आवास प्लस के 8 लाख 19 हजार 999 हितग्राही परिवारो के लिए भी लक्ष्य आबंटित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजनातर्गत कुल 18,75,585 हितग्राही भारत सरकार की सामाजिक- आर्थिक जाति जनगणना-2011 (SECC-2011 )…

बारिश के बाद सड़कों की त्वरित गति से करें मरम्मतः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बारिश खत्म होने के तुरंत बाद सड़कों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि आम जनता के सुविधा के लिए सड़कों के अधूरे कार्य, सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में सड़क निर्माण के कार्य मे लगी सभी एजेंसियों को आपस में सामंजस्य बनाकर तेजी से काम करना है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान रायपुर शहर…

बेरोजगारी भत्ता योजना : मुख्यमंत्री ने की चौथी किश्त के रूप में 31.71 करोड़ रुपए से अधिक राशि 1.22 लाख हितग्राहियों के खाते में की अंतरित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और लगातार युवाओं को नौकरियां भी मिल रही है। आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। जैसे-जैसे युवा प्रशिक्षित होंगे, उन्हें कौशल अनुरूप रोजगार से जोड़ने का कार्य भी चलता रहेगा। मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता की चौथी किश्त के ऑनलाईन अंतरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास…

Watch Video: हरियाणा में VHP यात्रा पर पथराव, 40 गाड़ियां फूंकीं; मंदिरों में तोड़फोड़, हिंसक झड़प, पथराव – आगजनी; कई लोग घायल, इंटरनेट बंद, 144 लागू

न्यूज़ डेस्क(Bns)। हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर आगजनी हुई। एक-दूसरे पर लोगों ने पथराव भी किया। zee मीडिया संवाददाता ने बताया कि नूंह में आज ब्रजमंडल यात्रा नलेश्वर शिव मंदिर से जैसे ही शुरू हुई तो खेडला गांव के पास यात्रा पर पथराव हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से लोग भड़क गए और गाड़ियों को भी फूंका गया है। कई लोगों को चोट आई है। कितने लोगों को चोटें आई हैं इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं…

डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह : पाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुुर। पाटन की धरती स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती है। अंग्रेजों के कुशासन के विरूद्ध आवाज उठाने का साहस इस धरती के सपूतों ने किया। हम उन्हें नमन करते है। यह बात दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम दरबार मोखली में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। यहां पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय घनाराम बंछोर तथा स्वर्गीय गैंदलाल बंछोर की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने दरबार मोखली में 46 लाख 88 हजार रूपए…

प्रदेश के सबसे बड़े सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट के शिलान्यास के अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर होगा पांवर प्लांट 

रायपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1957 में कोरबा में बिजली प्लांट की पहली शुरूआत की थी। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि आज हम यहां अब तक के सबसे बड़े 1320 मेगावाट के पॉवर प्लांट की आधारशिला रख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत देश में सबसे ऊपर है। कोरबा ऊर्जा की राजधानी रही है। हमने छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ करने की योजना लागू की, हम 24 घंटे सभी को बिजली प्रदान कर रहे हैं। मुझे इस बात की खुशी…

#CalcuttaHighCourt: ‘जरूरत पड़े तो योगी आदित्यनाथ से किराये पर लें बुलडोजर’, अवैध निर्माण पर #Kolkata हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

कोलकाता(Bns-डेस्क)। कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने सुझाव दिया कि कोलकाता नगर निगम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार से बुलडोजर किराए पर ले सकता है। यह टिप्पणी तब की गई जब अदालत कोलकाता में अवैध निर्माण पर एक मामले की सुनवाई कर रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जज एक महिला की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें उसने अपने इलाके में कुछ अवैध निर्माण का विरोध करने के बाद कुछ गुंडों से सुरक्षा मांगी थी। उसके वकील ने अदालत को बताया कि वह इतनी…

#PMModi #NDA #BJP : एनडीए के 430 सांसदों से अलग-अलग समूहों में मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, 2024 को लेकर मोदी का ‘मेगा मुलाकात’ अभियान

नई दिल्ली। 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए गठबंधन के 430 सांसदों के साथ अलग-अलग समूहों में मुलाकात करने का फैसला किया है। एनडीए सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को लेकर एक मेगा कार्यक्रम तय किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जुलाई से एनडीए सांसदों के साथ मुलाकात करने का सिलसिला शुरू करेंगे और यह 10 अगस्त तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी 31 जुलाई से लेकर 10 अगस्त तक अलग-अलग समूहों में एनडीए के…