नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही हिंसा जारी है। राज्य से भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के खिलाफ हिंसा की खबरें आ रही हैं। हाल ही में बंगाल के दौरे पर गए केन्द्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन पर भी हमला किया गया। अब मीडिया खबरों के अनुसार राज्य में हिंसा की स्थिति को देखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के सभी भाजपा विधायकों को केन्द्रीय सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। मीडिया के मुताबिक पश्चिम बंगाल के सभी 77 भाजपा विधायकों…
श्रेणी: दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने किया टीकाकरण नीति का बचाव, शीर्ष कोर्ट से कहा- हस्तक्षेप न करें
नई दिल्ली। टीकाकरण नीति को लेकर लगातार घिर रही केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना बचाव किया है। रविवार रात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामें में कहा है कि इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। केंद्र ने अपने हलफनामें में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगवाने की मंजूरी सिर्फ इसलिए दी गई है क्योंकि कई राज्य इसकी मांग कर रहे थे और केंद्र सरकार…
कोविड-19: दूसरे शहर के कोविड मरीजों का इलाज करने से मना नहीं कर सकते अस्पताल : केंद्र
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कोविड मरीजों के इलाज के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें कहा गया है कि किसी भी मरीज को इस आधार पर इलाज या ऑक्सीजन देने से मना नहीं किया जाएगा कि मरीज किसी दूसरे राज्य या शहर से है। किसी भी मरीज को इस आधार पर भर्ती करने से मना नहीं किया जाएगा कि जिस राज्य में अस्पताल है, उस राज्य का वैध पहचानपत्र मरीज के पास नहीं है। राज्यों के मुख्य सचिवों और अन्य को लिखे एक पत्र में, स्वास्थ्य सचिव…
रेप केस में पुलिस का RTO से अजीब सवाल- क्या SUV में बलात्कार करने लायक होती है जगह?
नई दिल्ली। गुजरात में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। वडोदरा के रोड ट्रांसपोर्ट ऑफिस से क्राइम ब्रांच ने एक अजीबो-गरीब सवाल किया है। बलात्कार के मामले में जांच कर रही लोकल क्राइम ब्रांच ने RTO से यह पूछा कि किया स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) में इतनी जगह होती है कि उसमें किसी का रेप किया जा सके? इसके अलावा पुलिस ने सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम की स्थिति के बारे में भी रिपोर्ट मांगी है। वडोदरा RTO के अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह का यह पहला…
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, ट्वीट कर लिखा- देश को PM आवास नहीं, सांस चाहिए!
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को लोगों को प्रधानमंत्री आवास नहीं चाहिए, लोगों को सांस की जरूरत है। पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए, राहुल ने ट्वीट किया “देश को PM आवास नहीं, सांस चाहिए”! देश को PM आवास नहीं, सांस चाहिए! pic.twitter.com/jvTkm7diBm — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 9, 2021 ज्ञात हो कि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा हो, इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट करके…
कोविड-19 : नींद से जाग जाइए, देश में पूर्ण लॉकडाउन की जरूरत… IMA ने केंद्र से की मांग
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने एक बार फिर से देश में कंप्लीट लॉकडाउन की मांग को दोहराया। IMA ने कहा कि देश में कोरोना के भयावह हालातों से निपटने में स्वास्थ्य मंत्रालय सुस्त है। आईएमए के पूर्ण लॉकडाउन की मांग को केंद्र ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को ‘जग जाना’ चाहिए और कोविड-19 महामारी से पैदा हो रही चुनौतियों से निपटने…
CM केजरीवाल के करीबी कालरा और मंत्री इमरान हुसैन पर ऑक्सीजन कालाबजारी करने का आरोप, टॉप ट्रेंड कर रहा है #OxygenChorAAP
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में कोरोना बेकाबू है। लोग ऑक्सीजन की कमी से परेशान हैं। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट फटकार भी लगा चुकी है। ऑक्सीजन की कमी से जहां कोरोना मरीज मर रहे हैं वहीं केजरीवाल के करीबी नवनीत कालरा और मंत्री इमरान हुसैन पर ऑक्सीजन कालाबजारी करने का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस ने खान मार्केट के जिस खान चाचा रेस्टोरेंट में छापेमारी करके सैकड़ों ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए हैं, उसका मालिक नवनीत कालरा केजरीवाल का करीबी बताया जा रहा है। जिस नवनीत कालरा के पास 500…
मौसम अनुमान : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट, इन राज्यों में बारिश की संभावना
नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश के बाद भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली हैं। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विज्ञान के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान मुख्य रूप से साफ आसमान की भविष्यवाणी की है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36.7 डिग्री सेल्सियस और 21.7 डिग्री सेल्सियस…
सुप्रीम कोर्ट ने बनाई 12 सदस्यीय टास्क फोर्स, देखेगी राज्यों को ऑक्सीजन और दवाइयों के आवंटन का काम
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ रहा। इस बीच शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक 12 सदस्यीय राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन किया, जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मेडिकल ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं के आवंटन का काम देखेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट के इस कदम के बाद राज्यों की भेदभाव वाली शिकायतें खत्म होंगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित टास्क फोर्स अलग-अलग राज्यों की ऑक्सीजन ज़रूरत और इलाज के लिए…
अस्पतालों में दाखिले के लिये कोविड-19 संक्रमित होने की रिपोर्ट जरूरी नहीं: सरकार
नई दिल्ली। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिये एक महत्वपूर्ण निर्देश में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती के लिये मरीज के पास कोविड-19 संक्रमित होने की रिपोर्ट अनिवार्य नहीं है। कोविड मरीजों के उपचार के लिये समर्पित निजी और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में दाखिले के लिये संशोधित राष्ट्रीय नीति में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि किसी भी मरीज को ऑक्सीजन या आवश्यक दवाओं आदि समेत किसी भी मद में सेवा देने से इनकार नहीं किया जा सकता, भले ही वह किसी…
